एक्सप्लोरर

IPL Match: शिमला में वीकेंड पर आईपीएल का मजा, रिज पर बड़ी स्क्रीन लगाकर दिखाया जाएगा मैच

IPL Match Today: हिमाचल प्रदेश के शिमला में वीकेंड पर आईपीएल का मैच (ipl match) दिखाया जाएगा. शनिवार और रविवार को शिमला (Shimla) रिज मैदान पर क्रिकेट फैंस लाइव मैच देख सकेंगे.

IPL Match In Shimla: वीकेंड पर शिमला घूमने के लिए आने वाले पर्यटकों का मजा दोगुना होने वाला है. शिमला (Shimla) के रिज मैदान में पर्यटक वीकेंड पर आईपीएल मैच (IPL Match)का सीधा प्रसारण देख सकेंगे. इसके लिए रिज मैदान पर 32x18 फीट की एक बड़ी एलइडी स्क्रीन लगाई गई है. इसमें आईपीएल मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकेगा. इसे लेकर शिमला में सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं.

बीसीसीआई से जुड़े टीम इंडिया के ऑपरेशन मैनेजर अमित सिद्धेश्वर ने बताया कि 18 मई यानी आज रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला होना है. इसका सीधा प्रसारण रिज मैदान पर देखा जा सकेगा. 

इसके अलावा, 19 मई की दोपहर को सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग का मुकाबला दिखाया जाएगा. शाम के वक्त राजस्थान रॉयल और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाले मुकाबले का भी सीधा प्रसारण बड़ी स्क्रीन पर देखा जा सकेगा. शिमला से पहले हिमाचल प्रदेश के ऊना और हमीरपुर में ऐसा आयोजन किया जा चुका है. 

लकी ड्रॉ में साइंड टी-शर्ट जीतने का मौका

आईपीएल की धूम सिर्फ भारत में बल्कि विदेश में भी है. आईपीएल का सीधा प्रसारण 142 देश में होता है. आईपीएल फैन पार्क एक अलग तरह का कांसेप्ट है, जिससे क्रिकेट फैंस को दूर से भी सीधा क्रिकेट के साथ जोड़ा जा सकता है. शिमला के फैन पार्क में एंट्री फ्री रहेगी. मैच के दौरान रिज पर पहुंचने वाले क्रिकेट फैंस को बैंड दिए जाएंगे और लकी ड्रॉ भी होगा. लकी ड्रॉ में जिस फैन का नाम निकलेगा, उसे बड़े क्रिकेट स्टार्स की ओर से साइन की गई शर्ट भी दी जाएगी.

बच्चों के लिए अलग से खेलकूद कॉर्नर

शिमला के फैन पार्क में बच्चों को के लिए खेलकूद कॉर्नर बनाया गया है. वहीं, सुरक्षा के लिए महिला और पुरुष सुरक्षाकर्मी, दमकल विभाग की गाड़ी सहित एंबुलेंस और एक डॉक्टर मौके पर मौजूद होंगे. आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान अलग से फूड कॉर्नर भी लगेंगे. इनमें दर्शकों को बाजार की कीमत पर खाद्य वस्तुएं उपलब्ध होंगी.

हिमाचल दौरे पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, तीन जनसभाओं को करेंगे संबोधित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला में IGMC में बच्चों की रोबोटिक सर्जरी, 6 सफल ऑपरेशन
शिमला में IGMC में बच्चों की रोबोटिक सर्जरी, 6 सफल ऑपरेशन
हिमाचल में पेंशनर्स को बड़ी राहत, एरियर की किस्त जारी
हिमाचल में पेंशनर्स को बड़ी राहत, एरियर की किस्त जारी
शिमला: जातिसूचक शब्द कहना पड़ा भारी, कोर्ट ने सुनाई 6 माह की सजा
शिमला: जातिसूचक शब्द कहना पड़ा भारी, कोर्ट ने सुनाई 6 माह की सजा
AAP देशभर में E20 के खिलाफ करेगी जनअभियान, केंद्र को दी चेतावनी
AAP देशभर में E20 के खिलाफ करेगी जनअभियान, केंद्र को दी चेतावनी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget