एक्सप्लोरर

Himachal: हिमाचल में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की शुरुआत, CM सुक्खू ने अपनी विधानसभा से किया इसका आगाज

Nadaun News: CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम की आधिकारिक शुरुआत की. वहीं उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विभिन्न सरकारी विभागों में 20 हजार भर्तियां करने जा रही है.

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम की आधिकारिक शुरुआत हो गई. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में इस कार्यक्रम के तहत मनसाई और सदोह में जन समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समस्याओं का जल्द निपटारा करने के निर्देश दिए. देश में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार के इस कार्यक्रम को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. चुनाव से पहले जन-जन तक पहुंचाने के लिए सरकार का यह कार्यक्रम भविष्य में मदद करने वाला होगा.

लंबित परीक्षा परिणाम जल्द होंगे घोषित- CM सुक्खू 
नादौन विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार विभिन्न सरकारी विभागों में 20 हजार भर्तियां करने जा रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि JOA-IT परीक्षा परिणाम जल्द ही घोषित किया जाएगा. राज्य ने इस लड़ाई को सुप्रीम कोर्ट तक लड़ा और फैसला राज्य सरकार के हक में आया है. उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती में महिला आरक्षण को बढ़ाकर 30 प्रतिशत किया गया है. हिमाचल के युवाओं को सरकारी रोजगार प्रदान करने के साथ स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के भी उनकी सरकार काम कर रही है.

कई प्रोजेक्ट के शिलान्यास-लोकार्पण भी किए
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन के लिए तीन विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण भी किए. मुख्यमंत्री ने धनेटा में 7.60 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय स्नातक महाविद्यालय धनेटा के बी- ब्लॉक के भवन के साथ-साथ धनेटा में 2.29 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ग्रामीण पेयजल एवं स्वच्छता समिति भवन की आधारशिला रखी.

उन्होंने 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बने उठाऊ पेयजल परियोजना जनसमूह का लोकार्पण भी किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने धनेटा कॉलेज के लिए 25 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है. इससे इलाके के युवाओं को लाभ मिलेगा. इसके साथ ही नादौन के खरीड़ी में इनडोर स्टेडियम बनाया जाएगा, जिसका जल्द ही शिलान्यास होगा.

यह भी पढ़ें: Himachal Police: बद्दी में रिश्वत लेते SHO गिरफ्तार, मामला रफादफा करने के लिए मांगे थे 20 हजार रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 21 नवंबर तक, हंगामे के आसार
हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 21 नवंबर तक, हंगामे के आसार
हिमाचल: पेंशन बहाली को लेकर पूर्व अर्धसैनिकों का ऐलान, 12 नवंबर से दिल्ली में धरना
हिमाचल: पेंशन बहाली को लेकर पूर्व अर्धसैनिकों का ऐलान, 12 नवंबर से दिल्ली में धरना
मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर अलका लांबा बोलीं- 'प्रधानमंत्री अब...'
मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर अलका लांबा बोलीं- 'प्रधानमंत्री अब...'
हिमाचल को केंद्र की सौगात, छह मेडिकल कॉलेजों में 320 नई PG सीटों को मंजूरी
हिमाचल को केंद्र की सौगात, छह मेडिकल कॉलेजों में 320 नई PG सीटों को मंजूरी

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget