एक्सप्लोरर

हिमाचल विधानसभा में गूंजा HPPCL चीफ इंजीनियर विमल नेगी का मामला, BJP बोली- CBI जांच हो

Vimal Negi Case: विमल नेगी मामले पर चर्चा की मांग को लेकर बीजेपी ने सदन में काम रोको प्रस्ताव पेश किया. साथ ही सरकार के जवाब से असंतुष्ट बीजेपी ने सदन से वॉकआउट कर दिया.

Vimal Negi Case: बीजेपी ने हिमाचल विधानसभा में काम रोको प्रस्ताव के तहत विमल नेगी के मामले पर चर्चा की मांग उठाई है. विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने कहा कि परिजन सीबीआई जांच  की मांग उठा रहे थे, साथ ही अधिकारियों के निलंबन की मांग भी कर रहे हैं.

हिमाचल प्रदेश विद्युत निगम लिमिटेड (एचपीपीसीएल) के चीफ इंजीनियर विमल नेगी दस मार्च से लापता थे और उनका शव मंगलवार को बिलासपुर में मिला था. इसको लेकर उनकी पत्नी ने दावा किया है कि यह 'आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या' है. 

जयराम ठाकुर ने कहा कि निगम के निदेशक (इलेक्ट्रिकल) देश राज का ही सिर्फ निलंबन हुआ है. देश राज को पांच लोगों की वरीयता को दरकिनार कर क्यों डायरेक्टर बनाया, इस पर भी सवाल है? ऐसे में सरकार मामले की सीबीआई जांच करवाए.

'मामले को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है'
इस पर संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि मामले में सरकार कार्रवाई कर चुकी है. राजस्व मंत्री जगत नेगी ने कहा कि मामले को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है. सरकार ने इसमें कार्रवाई की है. FIR हुई है, ACS ओंकार शर्मा की अध्यक्षता में जांच बैठाई है. देशराज को सस्पेंड किया है. परिजन कार्रवाई से संतुष्ट हैं, सिर्फ बीजेपी संतुष्ट नहीं है. सीबीआई और ईडी पर केंद्र का कब्जा है.

'मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए'
इस पर बीजेपी विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि FIR में सिर्फ एक ही व्यक्ति का नाम है, दूसरा नाम नहीं, बल्कि MD पद पर FIR हुई है. जब FIR हुई उस वक्त हरिकेश मीणा को पद से हटा दिया गया था. ऐसे में उनके नाम पर FIR क्यों नहीं हुई. जांच भी IAS अधिकारी को दी गई एक IAS अधिकारी कैसे दूसरे IAS की निष्पक्ष जांच करेगा. ऐसे में मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए.

इस पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने कहा कि विधानसभा MD का FIR पर नाम न होने पर संज्ञान लेगी.

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि बीजेपी को बात का बतंगड़ बनाने की आदत है. इस पर बीजेपी ने नारेबाजी शुरू कर दी और वॉकआउट कर सदन से बाहर आ गए.

ये भी पढ़ें: 

हिमाचल के ऊना में Reels बनाना पड़ा मंहगा, नहर में गिरने से 2 किशोर की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला: जातिसूचक शब्द कहना पड़ा भारी, कोर्ट ने सुनाई 6 माह की सजा
शिमला: जातिसूचक शब्द कहना पड़ा भारी, कोर्ट ने सुनाई 6 माह की सजा
AAP देशभर में E20 के खिलाफ करेगी जनअभियान, केंद्र को दी चेतावनी
AAP देशभर में E20 के खिलाफ करेगी जनअभियान, केंद्र को दी चेतावनी
बिंदल का सुक्खू सरकार पर हमला; बेरोजगारी, मंहगाई के मुद्दों पर घेरा
बिंदल का सुक्खू सरकार पर हमला; बेरोजगारी, मंहगाई के मुद्दों पर घेरा
हिमाचल में IAS-IFS-IPS पदों की संख्या घटेगी, CM सुक्खू ने बताई वजह
हिमाचल में IAS-IFS-IPS पदों की संख्या घटेगी, CM सुक्खू ने बताई वजह

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget