एक्सप्लोरर

HP Assembly Election 2022: नामांकन करने के अंतिम दिन सूर्यग्रहण का साया, 2 बजे तक ही शुभ समय, इनका नॉमिनेशन बाकी

Himachal Pradesh Assembly Election 2022: इलेक्शन कमीशन ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 17 अक्टूबर को अधिसचना जारी की थी. गौरतलब है कि 12 नवंबर को वोटिंग और 8 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी.

Himachal Pradesh Assembly Election Nomination Last Date: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव (HP Assembly Election 2022) के लिए नामांकन भरने की मंगलवार को अंतिम तारीख है. ऐसे में बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) के साथ-साथ कई दूसरे उम्मीदवार मंगलवार को नामांकन करेंगे. इसके लिए उम्मीदवार शुभ समय देखकर योजना बनाते हैं. इस बीच सूर्यग्रहण (Solar Eclipse) होने की वजह से मंगलवार को नामांकन करने वाले उम्मीदवारों के पास कम समय है. दोपहर 2 बजे तक ही शुभ समय बताया जा रहा है. 

धर्म के जानकारों की ओर से प्रत्याशियों की सलाह दी गई है कि मंगलवार को सूर्यग्रहण होने की वजह से दोपहर 2:00 बजे से पहले के शुभ मुहूर्त में ही नामांकन पत्र दाखिल कर लें. जानकारी के मुताबिक अंतिम दिन कांगड़ा से बीजेपी प्रत्याशी पवन काजल, भटियात से विक्रम जरियाल, चंबा से नीलम नैय्यर, हरोली से रामकुमार, दून से परमजीत सिंह पम्मी और सरकाघाट से दिलीप नामांकन करेंगे.

ये भी पढ़ें- Himachal Election 2022: हिमाचल की लड़ाई को दिलचस्प बना रही है AAP, BJP सरकार पर कांग्रेस लगा रही है ये आरोप

कांग्रेस के ये उम्मीदवार भी करेंगे नामांकन
वहीं कांग्रेस की ओर से जयसिंहपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी यादविंद्र गोमा, मनाली से भुवनेश्वर गौड़, पांवटा साहिब से किरनेश जंग और किन्नौर से जगत सिंह नेगी अपना नामांकन भरेंगे. गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 17 अक्टूबर से नामांकन करने का दौर शुरू हुआ था. इससे पहले चुनाव आयोग की ओर से 17 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव की अधिसचना जारी हुई थी. पहले दिन किसी ने नामांकन नहीं किया.

12 नवंबर को होगी वोटिंग 
इस बीच उम्मीदवारों को नामांकन करने के लिए 18 से 21 अक्टूबर तक का ही समय मिला, क्योंकि 22 अक्टूबर को नॉन वर्किंग डे था. 23 अक्टूबर को रविवार की छुट्‌टी और 24 अक्टूबर को दीपावली अवकाश था. वहीं मंगलवार को भी नामांकन के अंतिम दिन सूर्यग्रहण के चलते प्रत्याशियों को कम समय मिलेगा. आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 12 नवंबर को वोटिंग होगी और 8 दिसंबर को मतों की गिनती की जाएगी.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, CM सुक्खू बोले- 'आने वाले समय में...'
मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, CM सुक्खू बोले- 'आने वाले समय में...'
शिमला में टैंकर और ऑल्टो की भीषण भिड़ंत, 2 पुलिस जवानों की मौत
शिमला में टैंकर और ऑल्टो की भीषण भिड़ंत, 2 पुलिस जवानों की मौत
कुल्लू: पार्वती नदी में फंसे दिल्ली के 4 पर्यटक, रेस्क्यू कर बचाया
कुल्लू: पार्वती नदी में फंसे दिल्ली के 4 पर्यटक, रेस्क्यू कर बचाया
हिमाचल में बारिश का कहर! 118 सड़कें बंद, 79 मौतें, 972 करोड़ का नुकसान
हिमाचल में बारिश का कहर! 118 सड़कें बंद, 79 मौतें, 972 करोड़ का नुकसान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget