एक्सप्लोरर

शिमला के बिशप कॉटन बोर्डिंग स्कूल से 3 बच्चे लापता, मॉल रोड घूमने निकले थे मासूम

Shimla News: शिमला के बिशप कॉटन स्कूल के तीन 11 साल के छात्र रहस्यमय ढंग से लापता हो गए. पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर तलाश तेज कर दी है. परिवार चिंतित और सुरक्षा की उम्मीद में हैं.

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एशिया के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित बोर्डिंग स्कूलों में शुमार बिशप कॉटन स्कूल के तीन छात्र रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए हैं. स्कूल से शनिवार को तीन छात्रों के लापता होने की खबर ने हड़कंप मचा दिया है. छठी कक्षा में पढ़ने वाले ये बच्चे आउटिंग के लिए माल रोड गए थे, लेकिन बाकी बच्चों के साथ वापस नहीं लौटे.

लापता हुए छात्रों में से एक करनाल, दूसरा मोहाली और तीसरा कुल्लू का रहने वाला है. लापता तीनों छात्र 11 साल के हैं और छठी कक्षा में पढ़ते हैं. तीनों लापता बच्चों के नाम अंगद, हितेंद्र और विदांश हैं. इनमें एक हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, दूसरा पंजाब के मोहाली और तीसरा हरियाणा के करनाल का निवासी है. शनिवार को वीकेंड के अवसर पर कुछ छात्र स्कूल से बाहर घूमने गए थे.

धारा 137बी BNS के तहत अज्ञात लोगों के विरुद्ध अपहरण का मामला दर्ज

दोपहर करीब 12 बजकर 9 मिनट पर ये तीनों छात्र स्कूल से आउट-पास लेकर निकले थे, लेकिन शाम 5 बजे तक लौटने की समय सीमा के बावजूद हॉस्टल वापस नहीं लौटे. स्कूल प्रशासन को जब उनकी गैरमौजूदगी का पता चला, तो तुरंत न्यू शिमला पुलिस को सूचना दी गई.

शिकायत के आधार पर थाना न्यू शिमला में धारा 137बी BNS के तहत अज्ञात लोगों के विरुद्ध अपहरण का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस जांच में सामने आया कि तीनों छात्रों को बाद में शहर के विभिन्न हिस्सों, विशेषकर माल रोड पर देखा गया था. इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है.

CCTV फुटेज और शहर के प्रवेश व निकास मार्गों पर निगरानी तेज

शिमला पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों, CCTV फुटेज और शहर के प्रवेश व निकास मार्गों पर निगरानी तेज कर दी है. साथ ही, बच्चों के संभावित ठिकानों की तलाश के लिए अन्य राज्यों की पुलिस से भी संपर्क किया गया है. उधर, तीनों छात्रों के परिजन बेहद चिंतित हैं और जल्द से जल्द सुरक्षित वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं.

बच्चों के अचानक गायब होने से कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं. पुलिस का मानना है कि हो सकता है बच्चे रास्ता भटक गए हों या फिर बिना बताए कहीं चले गए हों. हालांकि, बच्चों के अपहरण की आशंका को भी नकारा नहीं जा सकता.

भारत के अलावा विदेशों से भी बच्चे पढ़ने आते हैं

यह बोर्डिंग स्कूल देश के सबसे प्रतिष्ठित स्कूलों में से एक है, जहां भारत के अलावा विदेशों से भी बच्चे पढ़ने आते हैं. यह स्कूल 1859 में स्थापित हुआ था और देश-विदेश के कई नामी उद्योगपतियों व प्रतिष्ठित परिवारों के बच्चे यहां पढ़ चुके हैं. वर्तमान में भी यहां ज्यादातर छात्र बाहरी राज्यों से पढ़ने आते हैं. इतने बड़े स्कूल से छात्रों का इस तरह से लापता हो जाना कई सवाल खड़े कर रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल में 13 से 15 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट, 14 डिग्री तक गिरा तापमान
हिमाचल में 13 से 15 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट, 14 डिग्री तक गिरा तापमान
हिमाचल: केलंग में बनेगा हाई एल्टीट्यूड हेल्थ रिसर्च सेंटर, JP नड्डा ने किया शिलान्यास
हिमाचल: केलंग में बनेगा हाई एल्टीट्यूड हेल्थ रिसर्च सेंटर, JP नड्डा ने किया शिलान्यास
हिमाचल: विभिन्न विभागों में भरे जाएंगे 14 हजार से अधिक पद, पढ़ें सुक्खू कैबिनेट के बड़े फैसले
हिमाचल: विभिन्न विभागों में भरे जाएंगे 14 हजार से अधिक पद, पढ़ें सुक्खू कैबिनेट के बड़े फैसले
शिमला: JNU के पूर्व प्रोफेसर के मामले पर BJP का प्रदर्शन, कांग्रेस दफ्तर का घेराव
शिमला: JNU के पूर्व प्रोफेसर के मामले पर BJP का प्रदर्शन, कांग्रेस दफ्तर का घेराव

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget