एक्सप्लोरर

सितंबर में पहाड़ों पर गर्मी का सितम! शिमला में टूटा 30 साल का रिकॉर्ड, अब IMD ने दी ये राहत भरी खबर

Himachal Weather Forecast: हिमाचल प्रदेश के मौसम में उतार चढ़ाव का सिलसिला लगातार जारी है. बीते कई दिनों से प्रदेश के अलग- अलग हिस्सों में पारा बढ़ा है. अब IMD ने मौसम को लेकर बड़ी अपडेट दी है.

Himachal Pradesh Weather Update: हिमाचल प्रदेश में सितंबर महीने में इस बार कुछ ऐसी गर्मी पड़ी, जिसने पिछले कई रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया. पहाड़ों की रानी शिमला में भी 30 साल में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी. 

इसी तरह कांगड़ा में भी सितंबर महीने के दौरान आज तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया. ऐसे ही हालात प्रदेश के अन्य हिस्सों जैसे ऊना, धर्मशाला और सुंदरनगर में भी नजर आए.

शिमला में टूटा गर्मी का 10 साल का रिकॉर्ड
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, इस साल शिमला में 23 से 24 सितंबर को सबसे ज्यादा 28.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. 20 सितंबर को पिछले 10 सालों में दूसरा सबसे ज्यादा गर्म दिन 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

शिमला में अब तक सबसे अधिकतम उच्चतम तापमान 30 साल पहले साल 1994 में 30 सितंबर को 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. इसी तरह मनाली में 23 सितंबर को 27.7 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ दूसरा सबसे ज्यादा गर्म दिन दर्ज किया गया. 

पिछले 10 सालों में 14 सितंबर 2023 को 28.4 डिग्री सेल्सियस उच्चतम तापमान (Maximum Temperature in Manali) दर्ज किया गया था. मनाली में अब तक का सबसे ज्यादा तापमान साल 1987 में 8 सितंबर को 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

कांगड़ा में भी गर्मी के टूटे रिकॉर्ड 
जिला कुल्लू के भुंतर में अब तक का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 24 सितंबर को 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसी साल 1 सितंबर को 35.2 डिग्री सेल्सियस का दूसरा सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था. 

कांगड़ा में अब तक का सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 23 और 24 सितंबर को 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 12 सितंबर को कांगड़ा में 34.6 डिग्री सेल्सियस का दूसरा सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.

ऊना में गर्मी का सितम
हिमाचल प्रदेश के पड़ोसी राज्य पंजाब के साथ लगते ऊना में अब तक का सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस 24 सितंबर को दर्ज किया गया. इससे पहले साल 2020 में भी 21 सितंबर को 38.6 डिग्री सेल्सियस तापमान ही दर्ज किया गया था. 

जिला कांगड़ा के मुख्यालय धर्मशाला में 24 सितंबर को 32.0 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. 20-21 सितंबर को पिछले 10 सालों में 31.1 डिग्री सेल्सियस का दूसरा सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया. 

साल 1988 में 30 सितंबर के दिन धर्मशाला में अधिकतम उच्चतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. इसी तरह जिला मंडी के सुंदरनगर में 23 सितंबर को 35.1 डिग्री सेल्सियस का अधिकतम उच्चतम तापमान दर्ज किया गया. 24 सितंबर को यहां 34.7 डिग्री सेल्सियस के साथ दूसरा अधिकतम उच्चतम तापमान दर्ज किया गया था.

आगामी दिनों कैसा होगा मौसम?
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक, अगले तीन से चार दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना नहीं है. सितंबर में रिकॉर्ड गर्मी के बाद अगले कुछ दिनों तक तापमान में गिरावट के आसार

मौस विभाग के मुताबिक, अगले दो से तीन दिनों के दौरान राज्य में रैनफल एक्टिविटी बढ़ने से कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है. इसके बाद हिमाचल प्रदेश के मौसम में दो दिनों तक कोई अहम बदलाव नहीं होगा.

ये भी पढ़ें: बिना इमरजेंसी के ही रिज मैदान पर दौड़ रही एंबुलेंस, लोगों की शिकायत पर RTO शिमला ने की बड़ी कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला: जातिसूचक शब्द कहना पड़ा भारी, कोर्ट ने सुनाई 6 माह की सजा
शिमला: जातिसूचक शब्द कहना पड़ा भारी, कोर्ट ने सुनाई 6 माह की सजा
AAP देशभर में E20 के खिलाफ करेगी जनअभियान, केंद्र को दी चेतावनी
AAP देशभर में E20 के खिलाफ करेगी जनअभियान, केंद्र को दी चेतावनी
बिंदल का सुक्खू सरकार पर हमला; बेरोजगारी, मंहगाई के मुद्दों पर घेरा
बिंदल का सुक्खू सरकार पर हमला; बेरोजगारी, मंहगाई के मुद्दों पर घेरा
हिमाचल में IAS-IFS-IPS पदों की संख्या घटेगी, CM सुक्खू ने बताई वजह
हिमाचल में IAS-IFS-IPS पदों की संख्या घटेगी, CM सुक्खू ने बताई वजह

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget