एक्सप्लोरर

Himachal Pradesh: विधानसभा में कर्मचारियों के DA पर संग्राम, नाराज विपक्ष ने किया वॉकआउट

Himachal Pradesh News: विधानसभा के मानसून सत्र में कर्मचारियों के लंबित DA को लेकर बड़ा हंगामा हुआ. विपक्ष ने सरकार पर गुमराह करने का आरोप लगाया और वॉकआउट किया.

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में गुरुवार को कर्मचारियों के लंबित महंगाई भत्ते (DA) को लेकर जमकर हंगामा हुआ. सवाल-जवाब के बीच माहौल इतना गरमाया कि विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया. विपक्ष का कहना है कि मुख्यमंत्री सदन को गुमराह कर रहे हैं, जबकि सरकार का तर्क है कि आर्थिक हालात सुधरते ही कर्मचारियों को उनका हक मिलेगा.

प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक सतपाल सत्ती ने कर्मचारियों के लंबित DA पर सवाल किया. विपक्ष ने इस पर और विस्तार से जवाब चाहा, लेकिन स्पीकर ने अनुमति नहीं दी. इससे नाराज विपक्ष वेल में आ गया और जोरदार नारेबाजी की. कुछ देर बाद भाजपा विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया.

सरकार दे रही टालमटोल वाला जवाब- विपक्ष

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार बार-बार घुमा-फिराकर जवाब दे रही है. उन्होंने बताया कि 11 फीसदी DA लंबित है. मुख्यमंत्री ने बजट पेश करते वक्त मई में किस्त जारी करने की घोषणा की थी, लेकिन अगस्त का महीना खत्म होने को है और अब तक कर्मचारियों को राहत नहीं मिली.

जयराम ठाकुर ने कहा कि सदन में की गई घोषणा को पूरा न करना विशेषाधिकार हनन का मामला बनता है. उनका आरोप था कि विधानसभा अध्यक्ष ने भी इस मुद्दे पर ज्यादा सवाल पूछने का अवसर विपक्ष को नहीं दिया. उन्होंने यह भी याद दिलाया कि भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में कांग्रेस सरकार के समय की देनदारियां भी चुकाई थीं.

OPS की वजह से अटकी किस्त

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने माना कि 11 फीसदी DA लंबित है. उन्होंने कहा कि बजट में प्रावधान तो किया गया है, लेकिन राज्य की आर्थिक हालत कमजोर होने के कारण फिलहाल किस्त जारी करना संभव नहीं है. OPS (पुरानी पेंशन योजना) लागू होने से सरकार पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है, जिसकी वजह से DA देने में दिक्कत आ रही है.

सीएम ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार के समय के लंबित DA को मौजूदा सरकार ने ही दिया है. उन्होंने विपक्ष को नसीहत दी कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति किसी से छिपी नहीं है और जैसे ही हालात सुधरेंगे, कर्मचारियों की लंबित देनदारियां चुका दी जाएंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल में मानसून से तबाही, 181 लोगों की मौत; करोडों का नुकसान
हिमाचल में मानसून से तबाही, 181 लोगों की मौत; करोडों का नुकसान
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget