एक्सप्लोरर

शिमला: शिक्षक दिवस पर 38 गुरुओं का सम्मान, समाज निर्माण में भूमिका को सराहा

Himachal News: शिक्षक दिवस पर शिमला में राज्यस्तरीय समारोह में 38 शिक्षकों को सम्मानित किया गया. पहली बार तकनीकी शिक्षकों को भी पुरस्कार मिला. हिमाचल की शिक्षा व्यवस्था देशभर में 5वें स्थान पर है.

शिक्षक दिवस के अवसर पर शिमला स्थित पीटर हॉफ में राज्यस्तरीय समारोह का आयोजन किया गया. इस विशेष अवसर पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और 38 शिक्षकों को राज्यस्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कुल्लू दौरे पर होने के कारण कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने की, जबकि तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे.

शिक्षक दिवस समारोह की खास बात यह रही कि पहली बार तकनीकी शिक्षकों को भी राज्यस्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया. कुल 38 शिक्षकों में से 26 स्कूल शिक्षक, 6 कॉलेज शिक्षक और 6 तकनीकी शिक्षक शामिल हैं. इससे शिक्षा के विविध क्षेत्रों में योगदान देने वाले शिक्षकों का मनोबल बढ़ा है.

देशभर में 5वें स्थान पर है हिमाचल प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने शिक्षकों को बधाई देते हुए समाज निर्माण में उनकी भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु को ईश्वर से भी श्रेष्ठ स्थान दिया गया है. राज्यपाल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को भारतीयता और रचनात्मकता पर आधारित बताया और कहा कि हिमाचल प्रदेश शिक्षा व्यवस्था के मामले में देशभर में पांचवें स्थान पर है. उन्होंने नशा मुक्ति अभियान का उल्लेख करते हुए शिक्षकों से विद्यार्थियों को नशे से दूर रखने का आह्वान किया.

शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने का है प्रयास-रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि शिक्षक दिवस हर वर्ष पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर मनाया जाता है. इस वर्ष कॉलेज और तकनीकी शिक्षकों को भी सम्मानित करना एक ऐतिहासिक कदम है. उन्होंने कहा कि सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार सुधारात्मक कार्य कर रही है, जिनके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं. आने वाले समय में शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए प्रयास जारी रहेंगे.

तकनीकी युग में खुद को अपडेट रखना शिक्षकों के लिए चुनौती-धर्माणी

तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि शिक्षक समाज और देश को आगे बढ़ाने की नींव रखते हैं. उन्होंने तकनीकी शिक्षकों को पहली बार सम्मानित किए जाने को सराहनीय बताया. धर्माणी ने कहा कि आज के तकनीकी युग में खुद को अपडेट रखना शिक्षकों के लिए चुनौती है. हिमाचल सरकार लगातार शैक्षणिक सुधार कर रही है, जिससे भविष्य में प्रदेश के स्कूल और कॉलेज देश के शीर्ष 100 संस्थानों में शामिल हो सकें.

राज्य में करीब 1.02 लाख शिक्षक कार्यरत

हिमाचल प्रदेश में वर्तमान में 17,330 स्कूल संचालित हो रहे हैं, जिनमें लगभग 14.25 लाख छात्र शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं और करीब 1.02 लाख शिक्षक कार्यरत हैं. राज्यस्तरीय शिक्षक दिवस कार्यक्रम में शिक्षकों का सम्मान प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने का प्रतीक माना जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget