एक्सप्लोरर

हिमाचल विधानसभा में पहली बार शून्य काल की घोषणा, MLAs को महत्वपूर्ण विषय उठाने के लिए मिलेगा समय

Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विधायकों को शून्य काल की व्यवस्था मिलेगी. इसकी घोषणा विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की.

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश विधानसभा में अब विधायकों को शून्य काल की व्यवस्था मिलेगी. हिमाचल प्रदेश विधानसभा के छठे दिन मंगलवार को कार्यवाही खत्म होने से पहले विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि सदस्यों को शून्य काल की व्यवस्था मिलेगी. शून्य काल प्रश्न काल के बाद दोपहर 12 से लेकर 12:30 तक चलेगा.

प्रश्न काल का वक्त सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक होता है. इस दौरान सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्य महत्वपूर्ण विषय शून्य काल के दौरान उठा सकेंगे. यह पहली बार है, जब हिमाचल प्रदेश विधानसभा में यह व्यवस्था दी जा रही है. हालांकि इस बारे विधानसभा अध्यक्ष अभी सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्यों से बात करेंगे. इसके बाद ही शून्य काल को लेकर अंतिम फैसला होगा.

प्रश्न काल के बाद शून्य काल की व्यवस्था 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि विधायक अपने मुद्दों को सदन में उठाने के लिए पॉइंट ऑफ ऑर्डर लाते हैं. यह पॉइंट ऑफ ऑर्डर की व्यवस्था अति महत्वपूर्ण विषयों के लिए होती है. ऐसे में बार-बार इस तरह प्वाइंट ऑफ ऑर्डर नहीं लाया जा सकता. विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि विधायकों की सुविधा के लिए अब उन्हें शून्य काल की व्यवस्था होगी, ताकि वह अपने मुद्दे शून्य काल में उठा सकें.

दोनों दलों से करेंगे बात- पठानिया 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने एबीपी न्यूज़ के साथ बातचीत के दौरान कहा कि उन्होंने अपने स्तर पर विधानसभा में फिलहाल इसकी व्यवस्था दी है. हालांकि यह उनके अधिकार क्षेत्र में ही आता है, लेकिन वह इस बारे में सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्यों की भी राय लेंगे. इसके बाद इसमें अंतिम फैसला लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि शून्य काल के दौरान विधायक अपने इलाके से जुड़ी महत्वपूर्ण मुद्दों को उठा सकेंगे.

ये भी पढ़ें: हिमाचल के आर्थिक संकट पर CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिया बड़ा बयान, जानिये क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VB-G RAM G पर CM सुक्खू बोले, 'सीमित संसाधनों वाले राज्य के लिए अतिरिक्त वित्तीय बोझ'
VB-G RAM G पर CM सुक्खू बोले, 'सीमित संसाधनों वाले राज्य के लिए अतिरिक्त वित्तीय बोझ'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर जारी सियासत के बीच कंगना रनौत का बड़ा बयान, 'बीजेपी ने कभी भी...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर जारी सियासत के बीच कंगना रनौत का बड़ा बयान, 'बीजेपी ने कभी भी...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नरेश चौहान का BJP पर निशाना, सिटिंग जज की निगरानी में की जांच की मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नरेश चौहान का BJP पर निशाना, सिटिंग जज की निगरानी में की जांच की मांग
हिमाचल में मानसून सक्रिय, 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, रामपुर-कुल्लू में नदी-नाले उफान पर
हिमाचल में मानसून सक्रिय, 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, रामपुर-कुल्लू में नदी-नाले उफान पर

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget