एक्सप्लोरर

Himachal Teachers Strike: हिमाचल में एसएमसी शिक्षकों ने 26 जनवरी से भूख हड़ताल की दी चेतावनी, कर रहे हैं ये मांग

Himachal Teachers Strike News: हिमाचल प्रदेश में हाल ही में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के आश्वासन के बाद एसएमसी शिक्षकों ने प्रदर्शन स्थगित कर दिया था. इसके बाद एक कैबिनेट उप-समिति का गठन किया गया था.

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से नियुक्त शिक्षकों ने कहा कि अगर 25 जनवरी तक उन्हें नियमित नहीं किया गया तो वे अपनी मांगों को लेकर 26 जनवरी से भूख हड़ताल शुरू करेंगे. स्कूल प्रबंधन समितियों के शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुनील ने कहा कि वे लंबे समय से सेवाओं को नियमित करने की मांग कर रहे हैं. उन्होंने अपनी मांग को लेकर दबाव बनाने के लिए पिछले साल अक्टूबर में हिमाचल प्रदेश सचिवालय के परिसर के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया था.

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के आश्वासन के बाद शिक्षकों ने अपना विरोध प्रदर्शन स्थगित कर दिया था. इसके बाद एक कैबिनेट उप-समिति का गठन किया गया, जिसे 31 दिसंबर तक इस संबंध में अपनी रिपोर्ट देनी थी. इस संदर्भ में अब तक कुछ नहीं किया गया है. शिक्षक संघ ने अभिभावक शिक्षक संघ (पीटीए), प्राथमिक सहायक शिक्षक (पीएटी) और पैरा शिक्षकों की तर्ज पर उनकी सेवाओं को नियमित करने की मांग करते हुए, सरकार से 25 जनवरी को राज्य दिवस के अवसर पर उनकी सेवाओं को नियमित करने का आग्रह किया. स्कूल प्रबंधन समितियों की ओर से नियुक्त लगभग 2,500 शिक्षक हैं जो वर्तमान में राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे हैं.

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने क्या कहा था?

बता दें कि पिछले साल अक्टूबर महीने में सीएम सुक्खू ने विरोध प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों के साथ मुलाकात की थी. सीएम सुक्खू ने कहा था कि सरकार शिक्षकों के भविष्य के बारे में सकारात्मकता के साथ विचार कर रही है. उन्होंने कहा था कि शिक्षक लंबे वक्त से हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग स्कूलों में सेवाएं दे रहे हैं. इस संदर्भ में हिमाचल प्रदेश सरकार ने एक कैबिनेट सब कमेटी का भी गठन कर दिया है.

सीएम सुक्खू ने कहा था कि कैबिनेट सब कमेटी हिमाचल प्रदेश में एसएमसी शिक्षकों की मांगों और समस्याओं के समाधान के बारे में चर्चा करेगी. यह कमेटी जल्द रिपोर्ट भेजेगी. कैबिनेट सब कमेटी में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह सदस्य होंगे.

ये भी पढ़ें- HP News: स्टेटस स्टार्टअप रैंकिंग में अव्वल बना हिमाचल, उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला इनाम, सीएम सुक्खू ने दी बधाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरुषों को भी करवाचौथ का तोहफा! सुक्खू सरकार देगी छुट्टी, लिया बड़ा फैसला
पुरुषों को भी करवाचौथ का तोहफा! सुक्खू सरकार देगी छुट्टी, लिया बड़ा फैसला
हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 21 नवंबर तक, हंगामे के आसार
हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 21 नवंबर तक, हंगामे के आसार
हिमाचल: पेंशन बहाली को लेकर पूर्व अर्धसैनिकों का ऐलान, 12 नवंबर से दिल्ली में धरना
हिमाचल: पेंशन बहाली को लेकर पूर्व अर्धसैनिकों का ऐलान, 12 नवंबर से दिल्ली में धरना
मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर अलका लांबा बोलीं- 'प्रधानमंत्री अब...'
मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर अलका लांबा बोलीं- 'प्रधानमंत्री अब...'

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने MP से बनाया उम्मीदवार
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने MP से बनाया उम्मीदवार
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget