एक्सप्लोरर

हिमाचल प्रदेश में आफत की बारिश! मलाणा में फ्लैश फ्लड, 400 से अधिक सड़कें बंद, गाड़ियां पानी में बहीं

HP Landslides: HP में भारी बारिश के कारण मलाणा में फ्लैश फ्लड आई, जिससे बड़ी संख्या में वाहन बह गए और 400 से अधिक सड़कों को बंद करना पड़ा। अब तक 101 मौतें और ₹1,692 करोड़ का नुकसान हो चुका है.

भारत में मानसून नहीं, मानो जल प्रलय आ गया हो! देश के कई हिस्सों में बारिश ने तबाही मचा दी है, बाढ़ से हालात बिगड़ते जा रहे हैं. वहीं लगातार भारी बारिश के चलते हिमाचल प्रदेश में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. 

बात मलाणा गांव की जहां आई अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) ने मलाणा-II हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट के कॉफरडैम को आंशिक रूप से तोड़ दिया. इस दौरान कई डंपर ट्रक, कार और रॉक ब्रेकर बह गए.

400 से अधिक सड़कें हुई ठप

भारी बारिश के कारण पहाड़ों से मिट्टी और चट्टानें सड़कों पर गिर रही हैं. इस कारण राज्य भर में अब तक 400 से अधिक सड़कों को बंद करना पड़ा है. मंडी, चंबा और लाहौल-स्पीति जैसे जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. सरकार ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं.

जिला स्तर पर प्रभाव और नुकसान का आंकड़ा

मंडी जिला: 174 सड़कें बंद; कुल्लू-मनाली हाईवे भी प्रभावित
चंबा जिला: 100 से अधिक सड़कें बाधित
हमीरपुर: सुजानपुर टीरा के पास ब्यास नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त
ऊना: 260.8 मिमी बारिश के साथ सबसे भारी बारिश; स्कूल बंद
लाहौल-स्पीति: नदियों के उफान पर आने से लोगों को क्रॉस करवाने के लिए एक्सकेवेटर की मदद ली गई

सरकारी प्रतिक्रिया और स्थिति पर निगरानी

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि सरकार पूरी तरह सतर्क है और हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है. जिलों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने मंडी में प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और भरोसा दिलाया कि प्रशासन राहत कार्यों में पूरी तरह जुटा है.

मानसून तबाही: आंकड़ों में हिमाचल की स्थिति

20 जून से 2 अगस्त तक राज्य को करीब ₹1,692 करोड़ का अनुमानित नुकसान हुआ है. बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 101 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 36 लोग अभी भी लापता हैं. तबाही का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 1,600 मकान या तो पूरी तरह ढह गए या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए. 

इस दौरान 51 बार फ्लैश फ्लड, 28 क्लाउडबर्स्ट और 45 बड़े भूस्खलन की घटनाएं दर्ज की गई हैं, जिसने राज्य की बुनियादी संरचना और जनजीवन को गंभीर रूप से प्रभावित किया है.

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: 'वंदे मातरम' पर कांग्रेस-BJP आमने सामने, विधानसभा की कार्यवाही स्थगित
हिमाचल: 'वंदे मातरम' पर कांग्रेस-BJP आमने सामने, विधानसभा की कार्यवाही स्थगित
Himachal Pradesh News: हिमकेयर योजना घोटाला, BJP विधायक जनक राज से 4 घंटे चली पूछताछ
हिमकेयर योजना घोटाला, BJP विधायक जनक राज से 4 घंटे चली पूछताछ
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद
हिमाचल में कल से मानसून सत्र, कुल 10 बैठकें निर्धारित
हिमाचल में कल से मानसून सत्र, कुल 10 बैठकें निर्धारित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget