एक्सप्लोरर

Himachal Weather: हिमाचल में फरवरी में 44 फीसदी कम बारिश, अभी कैसा है मौसम?

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में बारिश नहीं होने से परेशानी बढ़ी हुई है. जनवरी में 84 फीसदी और 1-10 फरवरी के बीच 44 फीसदी कम वर्षा हुई है. बर्फबारी और बारिश की कमी से किसान परेशान हैं.

Himachal Pradesh Weather Update: बादल पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश का रास्ता भूल ही गए हैं. बादल आते भी हैं, वो बरसते नहीं. हिमाचल प्रदेश के लोग लंबे वक़्त से बारिश का इंतज़ार कर रहे हैं. जनवरी महीने में 84 फीसदी तक कम बारिश होने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

1 फरवरी से 10 फरवरी के बीच भी 44 फीसदी तक कम बारिश रिकॉर्ड की गई है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक, इन दस दिनों की अवधि में सामान्य तौर पर 29 मिलीमीटर बारिश होती है, लेकिन अब तक सिर्फ़ 16.2 मिलीमीटर ही बारिश हुई है. बर्फबारी और बारिश न होने की वजह से राज्य के किसान-बागवान भी परेशान हैं.

सिरमौर में बारिश में 94 फीसदी की कमी 
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि बिलासपुर में 80, चंबा में 15, हमीरपुर में 76, कांगड़ा में 62, किन्नौर में 77, कुल्लू में 4, लाहौल स्पीति में 43, मंडी में 11, सिरमौर में 94, शिमला में 64, सोलन में 54 और ऊना में 71 फ़ीसदी तक कम बारिश हुई है. आने वाले दिनों में भी प्रदेश भर में मौसम साफ बने रहने का अनुमान है. राज्य में 16 फरवरी तक मौसम साफ ही रहेगा.

ताबो में माइनस 5.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 
रविवार (9 फरवरी) को भी दिनभर हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में धूप छाई रही. हालांकि रात के वक्त तापमान में गिरावट आने से लोगों को ठंड का झेलनी पड़ी. सबसे कम न्यूनतम तापमान ताबो में रिकॉर्ड किया गया. यहां रात के वक़्त तापमान माइनस 5.6 डिग्री था. ऊना में दोपहर के समय अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री था, जबकि रात में यहां तापमान 3.6 डिग्री तक लुढ़क गया.

इस दौरान लोगों को शीतलहर का सामना करना पड़ा. इसी तरह मंडी में धुंध की वजह से विजिबिलिटी 800 मीटर ही रही. सोमवार (10 फरवरी) यानी आज शिमला समेत राज्य के अन्य हिस्सों में सुबह से ही धूप खिली हुई है.

ये भी पढ़ें: Shimla News: बिजली बोर्ड के दफ्तरों में काले बिल्ले लगाकर काम कर रहे कर्मचारी, बड़े आंदोलन की चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Himachal: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 IPS समेत 54 HPPS अफसर बदले
हिमाचल: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 IPS समेत 54 HPPS अफसर बदले
शिमला जिला परिषद के चुनाव को लेकर सियासत गर्म, सीएम सुक्खू ने जयराम ठाकुर से पूछा ये सवाल
शिमला जिला परिषद के चुनाव को लेकर सियासत गर्म, सीएम सुक्खू ने जयराम ठाकुर से पूछा ये सवाल
जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, 'हर वर्ग है परेशान'
जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, 'हर वर्ग है परेशान'
शिमला जिला परिषद चुनाव पर जयराम ठाकुर की दो टूक, '2 दिन में बैठक नहीं तो...'
शिमला जिला परिषद चुनाव पर जयराम ठाकुर की दो टूक, '2 दिन में बैठक नहीं तो...'

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget