एक्सप्लोरर

हिमाचल में बारिश और ओलावृष्टि ने मचाई तबाही, पेड़ उखड़ने से कई गाड़ियों को नकुसान, IMD का अलर्ट जारी

Himachal Weather Alert: हिमाचल में शुक्रवार को बारिश और ओलावृष्टि ने काफी तबाही मचाई है. वहीं, मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के 8 जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है.

Himachal Weather Today: मनाली और शिमला जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों सहित हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार को बिजली गिरने के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिसके परिणामस्वरूप पेड़ उखड़ गए और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मनाली में तेज हवाओं के कारण एक पेड़ उखड़ गया, जिससे 9 वाहन और भूतनाथ मंदिर के पास एक घर की छत क्षतिग्रस्त हो गई. वाहन के अंदर बैठे एक व्यक्ति को चोटें आईं और उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया.

मौसम विभाग फिर जारी किया 'येलो अलर्ट'
शिमला और आसपास के इलाकों में बिजली और ओलावृष्टि के साथ रुक-रुक कर बारिश हुई और आसमान में काले बादल छा गए, जिससे दृश्यता कुछ मीटर तक कम हो गई. राज्य के कई हिस्सों में पेड़ उखड़ने और ओलावृष्टि होने की भी खबरें आ रही हैं. स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र ने 20 अप्रैल से 23 अप्रैल तक राज्य के मध्य पहाड़ी इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर बारिश और ऊंचाई वाले कुछ स्थानों पर बारिश या हिमपात होने का अनुमान जताया है.

मौसम विभाग ने 22 और 23 अप्रैल को अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने, ओलावृष्टि होने और तेज हवाओं के साथ आंधी चलने का 'येलो अलर्ट' भी जारी किया है.

कई सड़क मार्ग भी प्रभावित
शिमला के अलावा कुल्लू, चंबा और ऊना, कांगड़ा में बारिश के बाद ओले भी गिरे. जिसकी वजह से शुक्रवार शाम तक मनाली-लेह और ग्रांफू-लोसर नेशनल हाईवे और लगभग 106 सड़कों पर आवाजाही ठप रही. वहीं लाहौल के पर्यटन स्थल सिस्सू के सेल्फी प्वाइंट के भूस्खलन की वजह से मनाली-लेह मार्ग भी अवरुद्ध हो गया. ऊना में अंधड़ की वजह से कई पेड़ भी गिर गए. वहीं नगरोटा बगवां में बिजली गिरने से 3 गोशालाएं जल गई.

इन जिलों में आज बारिश के साथ बर्फबारी का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 8 जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है. जिसमें शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, जिले शामिल हैं. 

यह भी पढ़ें: 'कंगना रनौत को जनरल नॉलेज की भारी कमी', कौल सिंह का जोरदार निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला में IGMC में बच्चों की रोबोटिक सर्जरी, 6 सफल ऑपरेशन
शिमला में IGMC में बच्चों की रोबोटिक सर्जरी, 6 सफल ऑपरेशन
हिमाचल में पेंशनर्स को बड़ी राहत, एरियर की किस्त जारी
हिमाचल में पेंशनर्स को बड़ी राहत, एरियर की किस्त जारी
शिमला: जातिसूचक शब्द कहना पड़ा भारी, कोर्ट ने सुनाई 6 माह की सजा
शिमला: जातिसूचक शब्द कहना पड़ा भारी, कोर्ट ने सुनाई 6 माह की सजा
AAP देशभर में E20 के खिलाफ करेगी जनअभियान, केंद्र को दी चेतावनी
AAP देशभर में E20 के खिलाफ करेगी जनअभियान, केंद्र को दी चेतावनी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget