एक्सप्लोरर

हिमाचल प्रदेश के तीन निर्दलीय विधायकों ने दिया इस्तीफा, BJP के टिकट पर लड़ेंगे उपचुनाव

Himachal Independent MLAs Resign: हिमाचल में छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है. अब इन तीन विधायकों के इस्तीफे के बाद तीन और सीट खाली हो गई है.

Himachal Political Crisis: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के सदस्यता से तीन निर्दलीय विधायक ने इस्तीफा दे दिया है. तीन निर्दलीय विधायकों में नालागढ़ से कृष्ण लाल ठाकुर, देहरा से होशियार सिंह और हमीरपुर से आशीष शर्मा शामिल हैं. तीनों निर्दलीय विधायकों ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय पहुंचकर सचिव यशपाल शर्मा को अपना इस्तीफा सौंपा है. 

इन तीनों निर्दलीय विधायकों का इस्तीफा मंजूर होने के बाद तीन और नई सीट खाली हो जाएगी. हिमाचल प्रदेश में पहले ही छह विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव घोषित हो चुका है. अब जल्द ही तीन विधानसभा क्षेत्र में भी उपचुनाव की घोषणा होगी.

इसके अलावा बीते कल कांग्रेस के सभी छह बागी नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात की है. इस मुलाकात के दौरान धर्मशाला से सुधीर शर्मा, लाहौल स्पीति से रवि ठाकुर, सुजानपुर से राजिंदर राणा, बड़सर से इंद्र दत्त लखनपाल, गगरेट से चैतन्य शर्मा और कुटलैहड़ से देवेंद्र सिंह भुट्टो मौजूद थे. इस बैठक में भाजपा में शामिल होने पर चर्चा हुई है. खास बात यह है कि मुलाकात के दौरान हिमाचल बीजेपी के अध्यक्ष और प्रदेश की राजनीति में प्रबंधक की पहचान रखने वाले डॉ. राजीव बिंदल भी मौजूद थे.

राज्यपाल से मुलाकात करने के बाद तीनों निर्दलीय विधायक राजभवन से वापस रवाना हो गए हैं. विधायक की सदस्यता से इस्तीफा देने वाले होशियार सिंह ने कहा है कि तीनों निर्दलीय सदस्य अब भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर उपचुनाव लड़ेंगे.

इस्तीफे के बाद निर्दलीय विधायक ने कहा, "हमने स्पीकर को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. लीगल कार्यवाही को हमने आज पूरा किया. उपचुनाव बीजेपी के टिकट पर लड़ूंगा. हम बहुत भारी मतों से जीतेंगे. नौ के नौ सीटें जीतेंगे. हर कोई जानता है कि ये झूठ की सरकार है. 14 महीने सिर्फ झूठ ही झूठ चला. जो घोषणा की थी उसमें से एक भी पूरी नहीं की." 

प्रतिभा सिंह के बयान से मुश्किल में हिमाचल कांग्रेस! 'All is Well' संदेश देने के लिए पार्टी उठाने जा रही है ये कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: 'भारत को बांग्लादेश बनाने की कोशिश', राजीव बिंदल का इंडिया गठबंधन पर हमला
हिमाचल: 'भारत को बांग्लादेश बनाने की कोशिश', राजीव बिंदल का इंडिया गठबंधन पर हमला
'जहां हूं खुश हूं', कांग्रेस नेता ने बताया भावी CM तो बोले विक्रमादित्य सिंह
'जहां हूं खुश हूं', कांग्रेस नेता ने बताया भावी CM तो बोले विक्रमादित्य सिंह
पुरुषों को भी करवाचौथ का तोहफा! सुक्खू सरकार देगी छुट्टी, लिया बड़ा फैसला
पुरुषों को भी करवाचौथ का तोहफा! सुक्खू सरकार देगी छुट्टी, लिया बड़ा फैसला
हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 21 नवंबर तक, हंगामे के आसार
हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 21 नवंबर तक, हंगामे के आसार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget