एक्सप्लोरर

Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर जारी, भूस्खलन से NH-707 बंद, अब तक हुईं 112 मौतें

Himachal Pradesh Weather Updates: लगातार बारिश से हिमाचल प्रदेश में जनजीवन ठप है. मंडी, कुल्लू और सिरमौर सबसे ज्यादा प्रभावित. 64 जल योजनाएं और 73 ट्रांसफार्मर बंद हो गए हैं.

हिमाचल प्रदेश में मानसून का कहर जारी है. गुरुवार को प्रदेश में भारी बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया. सिरमौर जिले के लोहरा क्षेत्र में भूस्खलन के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर यातायात 30 घंटे से ज्यादा समय से ठप पड़ा है. राज्य में हो रही लगातार बारिश से अभी तक कुल 1,220 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हो चुका है.

नेशनल हाईवे 707 बंद, 170 सड़कें ठप

राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (SEOC) के मुताबिक, गुरुवार शाम तक कुल 170 सड़कें बंद थीं. इनमें अकेले मंडी जिले में 121, कुल्लू में 23 और सिरमौर में 13 सड़कें शामिल हैं. NH-707 का सबसे बुरा हाल है, जो पिछले 30 घंटे से मलबे के कारण बंद है. लगातार हो रही बारिश से मलबा हटाने का कार्य भी बाधित हुआ है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

बाढ़ और बारिश को लेकर चेतावनी

स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र ने नौ जिलों के कुछ हिस्सों में कम से मध्यम स्तर की बाढ़ की चेतावनी जारी की है. इसके साथ ही सोमवार और बुधवार को भारी से बहुत भारी बारिश के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' भी जारी किया गया है. राज्य प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है और जिला अधिकारियों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं.

112 लोगों की गई जान

मानसून की शुरुआत से अब तक हिमाचल में वर्षा से जुड़ी घटनाओं में 112 लोगों की जान जा चुकी है. बीते 24 घंटों में तीन और लोगों की मौत हुई है. राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, अब तक 31 फ्लैश फ्लड, 22 बादल फटने और 19 भूस्खलन की घटनाएं रिकॉर्ड की गई हैं.

बारिश के चलते जल आपूर्ति योजनाएं और बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई हैं. गुरुवार शाम तक 64 जल योजनाएं और 73 बिजली ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं. इससे ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

इन जगहों पर रिकॉर्ड बारिश

प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है. नाहन में बुधवार शाम से 71.1 मिमी बारिश हुई, वहीं पोंटा साहिब में 56.4 मिमी, पंडोह और कोठी में 39 मिमी, धर्मशाला में 38.1 मिमी, जट्टन बैराज में 26 मिमी, पालमपुर में 14.6 मिमी और नारकंडा में 14.5 मिमी बारिश दर्ज की गई.

हिमाचल प्रदेश सरकार और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने नागरिकों से अपील की है कि वे मौसम की चेतावनियों का पालन करें और अनावश्यक यात्रा से बचें. विशेष रूप से पहाड़ी और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में सतर्क रहने को कहा गया है. स्थानीय प्रशासन राहत कार्यों में जुटा है, लेकिन लगातार बारिश के चलते प्रयासों में बाधा आ रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: 'वंदे मातरम' पर कांग्रेस-BJP आमने सामने, विधानसभा की कार्यवाही स्थगित
हिमाचल: 'वंदे मातरम' पर कांग्रेस-BJP आमने सामने, विधानसभा की कार्यवाही स्थगित
Himachal Pradesh News: हिमकेयर योजना घोटाला, BJP विधायक जनक राज से 4 घंटे चली पूछताछ
हिमकेयर योजना घोटाला, BJP विधायक जनक राज से 4 घंटे चली पूछताछ
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद
हिमाचल में कल से मानसून सत्र, कुल 10 बैठकें निर्धारित
हिमाचल में कल से मानसून सत्र, कुल 10 बैठकें निर्धारित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'डेमोग्राफिक बदलाव, Gen Z और....', RSS की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
'डेमोग्राफिक बदलाव, Gen Z और....', RSS की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget