एक्सप्लोरर

हिमाचल प्रदेश में कुदरत का कहर, पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में आए मां और बेटा, हुई मौत

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन के चलते आनी में मां-बेटे की मौत हो गई. पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही जान चली गई. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

हिमाचल प्रदेश में हो रही भारी बारिश और भूस्खलन से जान-माल का नुकसान थमने का नाम नहीं ले रहा है. वीरवार को आनी की बखनाओं पंचायत की पुन्न खड्ड के समीप, पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से सड़क से गुजर रहे मां-बेटे की मौत हो गई.

पहाड़ी से गिरे पत्थरों ने रवीना और उनके बेटे सुजल को अपनी चपेट में ले लिया. पहाड़ी से पत्थर गिरने से दोनों के सिर पर गंभीर चोटें आईं. रवीना ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि सुजल की भी कुछ देर में मौत हो गई. हादसे के बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी.

दोनों की मौके पर ही मौत हो गई

बताया जा रहा है कि रवीना और सुजल, जो काथला गांव के निवासी थे और रवीना पंचायत के काथला वार्ड की सदस्य भी थीं, आनी से टैक्सी में सवार होकर पुनण तक पहुंचे थे. वहां से उन्हें पैदल ही अपने घर के लिए पगडंडी चढ़नी थी.

जब वे गाड़ी से उतरकर 50 मीटर ही चले थे, कि अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरे, जिसकी चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. DSP आनी चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि मृतकों की पहचान 35 साल रवीना, पत्नी विपन कुमार, और उनके 14 साल के बेटे सुजल नेगी के रूप में हुई है.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. साथ ही, घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं और स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की जा रही है. फिलहाल प्रशासन लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील कर रहा है.

बता दें, हिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है. भारी बरसात से राज्य को जबरदस्त नुकसान हुआ. बारिश संबंधी घटनाओं में जानमाल की क्षति हुई. मौसम विभाग ने कहा है कि अभी राहत की उम्मीद नहीं है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: 'अभी ट्रेड डील पर नहीं...', किसानों को लेकर अमेरिकी कृषि मंत्री के बयान पर क्या बोलीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
'अभी ट्रेड डील पर नहीं...', किसानों को लेकर अमेरिकी कृषि मंत्री के बयान पर क्या बोलीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
चोली-भौजी बजाने वाले सावधान! अश्लील गाने पर बिहार में होगी FIR, सम्राट चौधरी का आदेश
चोली-भौजी बजाने वाले सावधान! अश्लील गाने पर बिहार में होगी FIR, सम्राट चौधरी का आदेश
संजू सैमसन छोड़ दें टी20 वर्ल्ड कप का ख्वाब, पूरे टर्नामेंट गर्म करनी पड़ेगी बेंच? कप्तान सूर्या ने दिया बड़ा हिंट
संजू सैमसन छोड़ दें टी20 वर्ल्ड कप का ख्वाब, पूरे टर्नामेंट गर्म करनी पड़ेगी बेंच?
'मर्दानी 3' vs 'बॉर्डर 2': आज बॉक्स ऑफिस पर किसने कितना कमाया, जानें कलेक्शन
'मर्दानी 3' vs 'बॉर्डर 2': आज बॉक्स ऑफिस पर किसने कितना कमाया, जानें कलेक्शन

वीडियोज

Sansani: Online गेम पर बच्चों का 'डेथ रूट' ! | Crime News
Bihar News: गाय खरीदने निकला था, जबरन शादी का शिकार बन गया युवक? | ABP News
Janhit With Chitra Tripathi: संसद को हंगामे की भेंट कौन चढ़ा रहा है ? | ABP News
BJP Vs Congress: राहुल-बिट्टू का विवाद, BJP ने प्रदर्शन किया | Parliament Session | ABP News
Sandeep Chaudhary: संसद में घमासान: US डील पर आर-पार की लड़ाई | BJP Vs Congress | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: 'अभी ट्रेड डील पर नहीं...', किसानों को लेकर अमेरिकी कृषि मंत्री के बयान पर क्या बोलीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
'अभी ट्रेड डील पर नहीं...', किसानों को लेकर अमेरिकी कृषि मंत्री के बयान पर क्या बोलीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
चोली-भौजी बजाने वाले सावधान! अश्लील गाने पर बिहार में होगी FIR, सम्राट चौधरी का आदेश
चोली-भौजी बजाने वाले सावधान! अश्लील गाने पर बिहार में होगी FIR, सम्राट चौधरी का आदेश
संजू सैमसन छोड़ दें टी20 वर्ल्ड कप का ख्वाब, पूरे टर्नामेंट गर्म करनी पड़ेगी बेंच? कप्तान सूर्या ने दिया बड़ा हिंट
संजू सैमसन छोड़ दें टी20 वर्ल्ड कप का ख्वाब, पूरे टर्नामेंट गर्म करनी पड़ेगी बेंच?
'मर्दानी 3' vs 'बॉर्डर 2': आज बॉक्स ऑफिस पर किसने कितना कमाया, जानें कलेक्शन
'मर्दानी 3' vs 'बॉर्डर 2': आज बॉक्स ऑफिस पर किसने कितना कमाया, जानें कलेक्शन
'ट्रंप ने आसिम मुनीर के साथ रखैल...', भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर पाकिस्तानियों ने PAK सरकार को सुनाया
'ट्रंप ने आसिम मुनीर के साथ रखैल...', भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर पाकिस्तानियों ने PAK सरकार को सुनाया
21 तोला सोना और 71 लाख कैश... दूल्हे को शादी में मिला इतना दहेज, गिनते-गिनते उड़ जाएंगे होश, देखें वीडियो
21 तोला सोना और 71 लाख कैश... दूल्हे को शादी में मिला इतना दहेज, गिनते-गिनते उड़ जाएंगे होश, देखें वीडियो
रनिंग करते वक्त जल्दी थक जाते हैं तो एक्सपर्ट से जानिए स्टैमिना बढ़ाने के 5 असरदार तरीके
रनिंग करते वक्त जल्दी थक जाते हैं तो एक्सपर्ट से जानिए स्टैमिना बढ़ाने के 5 असरदार तरीके
Video: भारतीय शख्स ने पाकिस्तान में खाया समोसा, इंटरनेट पर छिड़ी बहस, पूछा समोसे कहां के अच्छे- वीडियो वायरल
भारतीय शख्स ने पाकिस्तान में खाया समोसा, इंटरनेट पर छिड़ी बहस, पूछा समोसे कहां के अच्छे- वीडियो वायरल
Embed widget