एक्सप्लोरर

CM सुखविंदर सुक्खू ने टांडा में 30 करोड़ की रोबोटिक सर्जरी सुविधा का किया उद्घाटन, स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांति

Himachal News: मुख्यमंत्री सखविंद्र सुक्खू ने टांडा मेडिकल कॉलेज में 30 करोड़ की रॉबोटिक सर्जरी सुविधा का शुभारंभ किया. साथ हीं, बीएससी नर्सिंग सीटें बढ़ाईं और पैट-स्कैन मशीन लगाने की घोषणा की.

हिमाचल प्रदेश के  मुख्यमंत्री सखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को चंडीगढ़ से जिला कांगड़ा स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, टांडा में 30 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित रॉबोटिक सर्जरी सुविधा का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया.

मुख्यमंत्री का व्यक्तिगत रूप से उद्घाटन करने का कार्यक्रम था, लेकिन खराब मौसम के कारण उनका हेलीकॉप्टर वहां उतर नहीं सका. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों को घर-द्वार के निकट आधुनिक तकनीकयुक्त विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है.

निरंतर आधुनिक तकनीकें उपलब्ध करवाई जा रहीं

मुख्यमंत्री ने बताया कि हाल ही में शिमला के अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशियलिटी, चमयाणा में भी रॉबोटिक सर्जरी की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है. उन्होंने कहा कि प्रदेश की बागडोर संभालने के बाद राज्य सरकार ने स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्रों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है.

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों में निरंतर आधुनिक तकनीकें उपलब्ध करवाई जा रही हैं और भविष्य में भी इस क्षेत्र के विकास में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी. टांडा चिकित्सा महाविद्यालय में पैट-स्कैन मशीन स्थापित की जाएगी ताकि मरीजों को जांच के लिए राज्य के बाहर न जाना पड़े.

नर्सिंग की सीटों को बढ़ाकर 60 करने की घोषणा

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके अलावा, राज्य के चिकित्सा महाविद्यालयों में आपातकालीन विभाग को भी सुदृढ़ किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने टांडा चिकित्सा महाविद्यालय में बीएससी नर्सिंग की सीटों को बढ़ाकर 60 करने की घोषणा की.

उन्होंने कहा कि हमीरपुर, चंबा, नेरचौक और नाहन चिकित्सा महाविद्यालयों में भी रॉबोटिक सर्जरी की सुविधा चरणबद्ध तरीके से शुरू की जाएगी ताकि प्रदेश के अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके.

चिकित्सा महाविद्यालयों में 150 से 200 पैरामेडिकल स्टाफ तैनात

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के चिकित्सा महाविद्यालयों में 150 से 200 पैरामेडिकल स्टाफ भी तैनात किए जाएंगे ताकि मरीजों को स्टाफ की कमी का सामना न करना पड़े. इसके अलावा, राज्य में 50 ऑपरेशन थियेटर रेडियोग्राफर के पद सृजित किए जाएंगे और अपने क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले चिकित्सकों को प्रोत्साहन भी दिए जाएंगे.

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल, कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार, आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष आर.एस. बाली, विधायक संजय रत्तन, किशोरी लाल, आशीष बुटेल, एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, पूर्व विधायक अजय महाजन उपस्थित थे.

उप मुख्य सचेतक मुख्यमंत्री के साथ वर्चुअल माध्यम से जुड़े

साथ हीं, सुरेंद्र काकू, उपायुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक अशोक रत्तन, तथा टांडा चिकित्सा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मिलाप शर्मा उद्घाटन समारोह के दौरान महाविद्यालय में उपस्थित थे. उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया मुख्यमंत्री के साथ चंडीगढ़ से वर्चुअल माध्यम से इस उद्घाटन समारोह से जुड़े.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: जुलाई में 272.5 मिमी बारिश दर्ज, 1901 के बाद 62वीं सबसे अधिक वर्षा
हिमाचल: जुलाई में 272.5 मिमी बारिश दर्ज, 1901 के बाद 62वीं सबसे अधिक वर्षा
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
लगातार बारिश से शिमला में डंगा धंसा, कई पेड़ गिरे, सड़कें प्रभावित
लगातार बारिश से शिमला में डंगा धंसा, कई पेड़ गिरे, सड़कें प्रभावित
आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे CM सुक्खू, लोगों की समस्याएं सुनीं
आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे CM सुक्खू, लोगों की समस्याएं सुनीं

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget