एक्सप्लोरर

Himachal Cloudburst: CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया आपदा प्रभावित समेज का दौरा, पीड़ितों के लिए किया अहम ऐलान

Himachal Pradesh Cloudburst: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को आपदा प्रभावित इलाके समेज का दौरा किया. मुख्यमंत्री ने प्रभावितों को 50 हजार की फौरी राहत देने की घोषणा की है.

Himachal Pradesh Disaster: गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के तीन अलग-अलग जिलों में बादल फटने की घटना सामने आई. इनमें जिला कुल्लू, जिला मंडी और जिला शिमला में बादल फटा. सबसे ज्यादा नुकसान जिला कुल्लू और जिला शिमला की सीमा के गांव समेज में हुआ. यहां हाइड्रो प्रोजेक्ट के पास बादल फटने की वजह से 33 लोग लापता हो गए. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर आपदा प्रभावितों से मुलाकात की. इस दुःखद घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं और आपदा प्रभावितों के लिए तत्काल राहत पैकेज की घोषणा की है.

50 हजार की फौरी राहत के साथ मकान का किराया देगी सरकार
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हर आपदा प्रभावित परिवार को तत्काल वित्तीय सहायता के रूप में 50 हजार रुपए और किराए पर रहने के लिए तीन महीने तक पांच-पांच हजार रुपये दिए जाएंगे. इसके अलावा प्रदेश सरकार ने भोजन, रसोई गैस, कंबल और चूल्हे जैसी मूलभूत वस्तुएं निःशुल्क दी हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रभावित परिवारों को राहत देने के लिए प्रतिबद्ध है.

गांव में 38 घर और दो पुल क्षतिग्रस्त
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आपदा प्रभावितों को आश्वासन दिया कि उनके घरों को दोबारा बनाने के लिए जल्द ही आर्थिक मदद की घोषणा की जाएगी. उन्होंने जिला प्रशासन को विस्थापित परिवारों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए, ताकि इन परिवारों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े. बता दें कि समेज में 33 लोग लापता हैं. आपदा में फंसे दस लोगों को सफलतापूर्वक सुरक्षित बचा लिया गया था. इसके अलावा गांव में 38 घर और दो पुल क्षतिग्रस्त हुए हैं. 

शिमला में 33 और मंडी में पांच लोग लापता
हिमाचल प्रदेश में बादल फटने की तीन अलग-अलग घटना में कुल्लू में एक और मंडी में पांच लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा कुल्लू में नौ, शिमला में 33 और मंडी में पांच लोग लापता हैं. इसके अलावा कुल्लू से 44, शिमला से 10 और मंडी से एक व्यक्ति को सुरक्षित बचा लिया गया. जिला कुल्लू के मलाणा में अब भी 25 लोगों के फंसे होने की जानकारी है. इनमें कुछ पर्यटक भी शामिल है. हालांकि यह लोग होटल में पूरी तरह सुरक्षित हैं और इन्हें शनिवार को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा.

युद्ध स्तर पर राहत कार्य चलाने का दावा
हिमाचल प्रदेश में 22 पशुघर, छह मोटरेबल ब्रिज, 32 पैदल ब्रिज, छह दुकान, एक स्कूल, एक डिस्पेंसरी और तीन फिश फार्म को नुकसान हुआ है. इसके अलावा कुल्लू में 13 और शिमला में चार गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है. दावा है कि प्रदेश सरकार युद्ध स्तर पर राहत कार्य कर रही है. अब तक आपदा में फंसे 55 लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है. लापता लोगों की तलाश के लिए बचाव टीमें दिन-रात जुटी हुई हैं. प्रशासन को पूरी तरह मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं. लोक निर्माण विभाग को प्राथमिकता के आधार पर सड़कों को बहाल करने के लिए कहा गया है, ताकि लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े.

राहुल गांधी के बयान पर भड़कीं कंगना रनौत, 'उनकी दादी ने भी...', पंडित नेहरू का भी किया जिक्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल में रात 12 बजे से महंगा होगा पेट्रोल, जानें नया रेट
हिमाचल में रात 12 बजे से महंगा होगा पेट्रोल, जानें नया रेट
हिमाचल प्रदेश में कब होगा कैबिनेट विस्तार? CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिया अपडेट
हिमाचल प्रदेश में कब होगा कैबिनेट विस्तार? CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिया अपडेट
मंडी-पठानकोट हाईवे पर भारी बारिश से थमी रफ्तार, गाद-मिट्टी से लगा लंबा जाम
मंडी-पठानकोट हाईवे पर भारी बारिश से थमी रफ्तार, गाद-मिट्टी से लगा लंबा जाम
'राहुल गांधी भगोड़े...', विपक्ष के वॉकआउट पर कंगना रनौत का बयान
'राहुल गांधी भगोड़े...', विपक्ष के वॉकआउट पर कंगना रनौत का बयान

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget