एक्सप्लोरर

Himachal: कुल्लू की मणिकर्ण घाटी के तोष नाले में फटा बादल, तेज पानी के बहाव में बह गईं कई दुकानें 

Himachal Pradesh Rain: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू की मणिकर्ण घाटी के तोष नाले में सोमवार की रात बादल फटा. इससे कई दुकानों को नुकसान पहुंचा है. पुल के बहने से लोगों की आवाजाही भी बाधित हुईं.

Himachal Pradesh Rain News: हिमाचल प्रदेश में मानसून इस साल भी तबाही मचाता हुआ नजर आ रहा है. बीते साल की तरह इस साल भी जिला कुल्लू और जिला मंडी के साथ जिला शिमला के कई हिस्सों में लगातार नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं. सोमवार देर रात करीब दो बजे जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी के तोष नाले में बादल फट गया. इसकी वजह से अचानक नाले में जल स्तर बढ़ गया और बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए.

देर रात हुई इस घटना में कई दुकानें पानी के तेज बहाव में बह गई. इसके अलावा, एक निजी होटल के कुछ हिस्से को भी नुकसान पहुंचा है. यहां बादल फटने जैसे हालात पैदा होने के बाद अचानक जल स्तर बढ़ने से नकथान को जोड़ने वाला पुल भी बह गया. 

इस घटना में राहत की बात यह है कि इस पूरे घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. स्थानीय लोगों के मुताबिक देर रात अचानक नाले में जल स्तर बढ़ गया और बादल फटने जैसे हालात पैदा हो गए. इसमें पूर्व उप प्रधान चुन्नीलाल की दुकान बह गई. इसके अलावा, निजी होटल संचालक अनिल कांत के होटल को नुकसान हुआ है.

मौके पर नहीं पहुंचा कोई नुमाइंदा- जयराम ठाकुर 

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस पूरी घटना पर चिंता जाहिर की है. साथ ही कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधा है. जयराम ठाकुर ने कहा- 'भारी बारिश के कारण मणिकर्ण घाटी के तोष में दुकानों व पुल क्षतिग्रस्त होने की खबर सुनकर चिंतित हूं. नकथान को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग (पुल) को भी नुकसान पहुंचने से लोगों को काफी दिक्कतें पेश आ रही हैं.

उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि कांग्रेस सरकार एवं प्रशासन का कोई भी प्रतिनिधि मौके पर अभी तक नहीं पहुंचा है. क्षति की भरपाई हेतु सरकार को त्वरित कदम उठाकर प्रभावित परिवारों को सहायता प्रदान करने सहित राहत कार्य यथाशीघ्र करने की आवश्यकता है'.

मणिकर्ण घाटी में लोगों की आवाजाही शुरू 

सोमवार देर रात इस घटना में सिर्फ तोष नाले में ही जल स्तर बढ़ा. मणिकर्ण घाटी में न तो बारिश हुई और न ही कोई अन्य नुकसान की खबर है. यहां यातायात भी सुचारू रूप से चल रहा है. स्थानीय प्रशासन ने लोगों से मानसून के मौसम में एहतियात बरतने की अपील की है. हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. 31 जुलाई और 1 अगस्त को जिला सिरमौर के साथ जिला कांगड़ा के कई हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. 

इसके अलावा, प्रदेश के अन्य हिस्सों में 2 अगस्त तक मौसम खराब रहने का ही अनुमान है. इस दौरान जिला चंबा, कांगड़ा, किन्नौर, मंडी, सोलन, सिरमौर और शिमला में मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है. 

प्रतिभा सिंह ने खरगे को सौंपी डिटेल रिपोर्ट, हिमाचल में कांग्रेस को क्यों गंवानी पड़ी चारों लोकसभा सीट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, पढ़ लें एडवाइजरी
हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, पढ़ लें एडवाइजरी
बिलासपुर: पंजाब के श्रद्धालुओं की बस दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत
बिलासपुर: पंजाब के श्रद्धालुओं की बस दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत
Kangra News: आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे CM सुक्खू, बेघर परिवारों को मिलेंगे 8.50 लाख
कांगड़ा: आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे CM सुक्खू, बेघर परिवारों को मिलेंगे 8.50 लाख
शिक्षकों के धरने के बीच चौड़ा मैदान पहुंचे CM सुक्खू, कॉम्प्लेक्स प्रणाली पर पुनर्विचार का भरोसा
शिक्षकों के धरने के बीच चौड़ा मैदान पहुंचे CM सुक्खू, कॉम्प्लेक्स प्रणाली पर पुनर्विचार का भरोसा

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'तुरंत रिहा करें'
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'तुरंत रिहा करें'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
टल गई NEET पेपर लीक केस की पहली फास्ट ट्रैक सुनवाई, जानें क्यों
टल गई NEET पेपर लीक केस की पहली फास्ट ट्रैक सुनवाई, जानें क्यों
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
Embed widget