एक्सप्लोरर

Himachal Board 10th Result: हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने घोषित किया 10वीं का रिजल्ट, टॉपर रिद्धिमा शर्मा को मिले 700 में 699 नंबर

Himachal Pradesh Board 10th Result: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दसवीं का परिणाम घोषित कर दिया है. इस बार परीक्षा परिणाम 74.61 फीसदी रहा है.

HP Board 10th Result: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है. इस बार दसवीं का परीक्षा परिणाम 74.61 फीसदी रहा. हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के तहत 91 हजार 130 विद्यार्थियों ने दसवीं की परीक्षा दी थी. इनमें 67 हजार 988 विद्यार्थी पास हुए हैं, जबकि 10 हजार 474 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है. स्कूल शिक्षा बोर्ड के परिणाम में टॉप- 10 में 92 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है. इनमें 71 बेटियां शामिल हैं.

नादौन की रिद्धिमा शर्मा ने किया टॉप

प्रथम स्थान- रिद्धिमा शर्मा, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नादौन

द्वितीय स्थान- कृतिका शर्मा, न्यूगल मॉडल पब्लिक स्कूल, भवारना, कांगड़ा
 
तृतीय स्थान- शिवम शर्मा, धृति टेकटा और रोशिल सूद

दसवीं की परीक्षा टॉप करने वाली रिद्धिमा शर्मा ने 700 में से 699 अंक हासिल किए हैं. दूसरे स्थान पर रही कृतिका शर्मा को 698 और तीसरे स्थान पर रहे शिवम शर्मा धृति टेगटा और रुशील सूद को 697 अंक मिले हैं.

जिला हमीरपुर से सबसे ज्यादा टॉपर

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों में से ज्यादा संख्या सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों की थी. इनमें 69 हजार 397 सरकारी और 21 हजार 733 प्राइवेट स्कूल के बच्चे शामिल हैं. कुल 92 में से सबसे ज्यादा टॉपर जिला हमीरपुर से हैं. जिला हमीरपुर के 19 बच्चों ने टॉप- 10 में अपनी जगह बनाई है. बिलासपुर- 15, कांगड़ा- 15, मंडी- 15, ऊना- 10, कुल्लू- 10, सोलन- 02, चंबा- 02, सिरमौर- 01 और शिमला- 03 टॉपर शामिल हैं.

29 अप्रैल को घोषित हुआ था 12वीं कक्षा का परिणाम

29 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड में 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित किया था. बारहवीं का परीक्षा परिणाम 73.76 फीसदी रहा था. बीते साल के मुकाबले इस साल 5.64 फ़ीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी. हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दसवीं का परिणाम पिछले साल के मुकाबले 15 दिन जल्दी घोषित कर दिया.

हिमाचल में लोकसभा चुनाव का नोटिफिकेशन जारी, विक्रमादित्य सिंह और कंगना रनौत कब करेंगे नामांकन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल: लाहौल-स्पीति में बादल फटने से भारी तबाही, पुल बहा, खेत और सड़कें प्रभावित
हिमाचल: लाहौल-स्पीति में बादल फटने से भारी तबाही, पुल बहा, खेत और सड़कें प्रभावित
हिमाचल के सिरमौर में हादसा, खाई में कार गिरने से 4 की मौत, 9 घायल
हिमाचल के सिरमौर में हादसा, खाई में कार गिरने से 4 की मौत, 9 घायल

वीडियोज

Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget