एक्सप्लोरर

हिमाचल विधानसभा की सिक्योरिटी को लेकर बड़ा फैसला, स्थायी सुरक्षा बलों की होगी तैनाती

Himachal Pradesh Assembly: हिमाचल प्रदेश विधानसभा की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है. अब विधानसभा की सुरक्षा के लिए एक स्थाई बल की तैनाती की जाएगी.

Himachal Pradesh Assembly: हिमाचल प्रदेश विधानसभा की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है. अब हिमाचल प्रदेश विधानसभा में उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब विधानसभा की तर्ज पर एक स्थाई सुरक्षा बल तैनात किया जाएगा.

यह सुरक्षा बल हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष के अधीन होगा, ताकि सुरक्षा में तैनात अधिकारी और कर्मचारी विधानसभा अध्यक्ष के निर्देशों का सख्ती के साथ पालन कर सकें. इससे पहले भी हिमाचल प्रदेश विधानसभा की सुरक्षा को लेकर मार्च महीने में अहम बैठक हुई थी. इस बैठक में भी विधानसभा की सुरक्षा डीएसपी रैंक के अधिकारी को सौंपने पर चर्चा हुई थी.

विधानसभा की सुरक्षा होगी चाक-चौबंद 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में फरवरी महीने में राज्यसभा चुनाव के बाद सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया था. इसी के बाद राज्य विधानसभा की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला लिया गया. शुक्रवार को इस संबंध में राज्य विधानसभा में अहम बैठक हुई. बैठक में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की ओर से दिए गए आदेशों का सख्ती के साथ पालन करने के लिए कहा गया. विधानसभा की आंतरिक सुरक्षा के लिए स्थाई बल का गठन किया जाना है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहे. इसमें विभिन्न स्तर के सुरक्षा अधिकारियों और कर्मचारियों को स्थाई तौर पर तैनात करने का प्रस्ताव भी रखा गया.

हिमाचल में दो अलग-अलग स्थानों पर विधानसभा परिसर

बैठक में तय हुआ है कि यह सभी अधिकारी और कर्मचारी विधानसभा सचिवालय के स्थाई कर्मी होंगे. सत्र के दौरान कार्य के अलावा यह सुरक्षा बल दोनों विधानसभा परिसरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करेंगे. गौर हो कि हिमाचल प्रदेश में दो विधानसभा भवन हैं.

राज्य में एक विधानसभा भवन शिमला, जबकि दूसरा विधानसभा भवन धर्मशाला में है. हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र धर्मशाला में ही होता है. शिमला में बजट और मानसून सत्र आयोजित किया जाता है.

विधानसभा अध्यक्ष के अधिकारियों को सख्त निर्देश 

शुक्रवार को हुई इस बैठक के दौरान हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने अधिकारियों से कहा कि दोनों विधानसभा परिसरों की सुरक्षा चाक-चौबंद होनी चाहिए. सत्र के दौरान अनुशासन और सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक नहीं होनी चाहिए.

उन्होंने इन आदेशों का सख्ती से पालन करने के लिए कहा है. इस बैठक में हिमाचल प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा, पुलिस महानिदेशक डॉ. अतुल वर्मा, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अभिषेक त्रिवेदी, विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा और शिमला पुलिस अधीक्षक संजय गांधी शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें: Himachal Pradesh: हमीरपुर के गांवों में डायरिया का फैला प्रकोप! अब तक 242 मामलों की हुई पुष्टि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: पेंशन बहाली को लेकर पूर्व अर्धसैनिकों का ऐलान, 12 नवंबर से दिल्ली में धरना
हिमाचल: पेंशन बहाली को लेकर पूर्व अर्धसैनिकों का ऐलान, 12 नवंबर से दिल्ली में धरना
मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर अलका लांबा बोलीं- 'प्रधानमंत्री अब...'
मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर अलका लांबा बोलीं- 'प्रधानमंत्री अब...'
हिमाचल को केंद्र की सौगात, छह मेडिकल कॉलेजों में 320 नई PG सीटों को मंजूरी
हिमाचल को केंद्र की सौगात, छह मेडिकल कॉलेजों में 320 नई PG सीटों को मंजूरी
दिवाली से पहले हिमाचल के कर्मचारियों का DA बढ़ा, खाते में कब आएंगे पैसे?
दिवाली से पहले हिमाचल के कर्मचारियों का DA बढ़ा, खाते में कब आएंगे पैसे?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget