एक्सप्लोरर

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में 69781 नए मतदाताओं ने किया रजिस्ट्रेशन, इस विधानसभा में हैं सबसे अधिक वोटर

हिमाचल में कुल 55,07,261 मतदाता हैं, जिनमें 27,80,208 पुरुष, 27,27,016 महिला और 37 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं. इसके अलावा विकलांग मतदाताओं की संख्या बढ़कर 56,001 हो गई.

Himachal Election 2022: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) में 55,07,261 मतदाता वोट डाल सकेंगे. साथ ही निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली है. हिमाचल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने बताया कि प्रदेश में 18-19 साल के 69,781 नए मतदाता पंजीकृत किए गए हैं. वहीं 18-19 साल के मतदाताओं के नामांकन प्रतिशत को 46 प्रतिशत से बढ़ाकर 75 प्रतिशत अनुमानित जनसंख्या के रूप में किया गया है.

कुल 55,07,261 मतदाता होंगे शामिल
मनीष गर्ग ने आगे कहा कि अब कुल 55,07,261 मतदाता हैं, जिनमें 27,80,208 पुरुष, 27,27,016 महिला और 37 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं. इसके अलावा विकलांग मतदाताओं की संख्या बढ़कर 56,001 हो गई, जो 1,470 की बढ़ोतरी को दिखाता है. इसके साथ ही कांगड़ा जिले के सुलह विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 1,04,486 मतदाता हैं. वहीं लाहौल स्पीति में विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 24, 744 मतदाता हैं. 

कांग्रेस को लगा झटका
वहीं प्रदेश में इस साल के अंत में चुनाव होने से चुनावी हलचल बढ़ गई है. कुछ दिनों पहले कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई के वरिष्ठ नेता व कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन ने ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थाम लिया. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में उन्होंने बीजेपी मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.

बीजेपी ने तेज की तैयारी
वहीं पिछले हफ्ते पीएम मोदी ने हिमाचल को 3650 करोड़ की योजनाओं का तोहफा दिया. प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा ऐसे वक्त में हो था जब हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी जारी है. जाहिर है कि बीजेपी ने चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं. इससे पहले राज्य में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी गए थे. राज्य में फिलहाल बीजेपी की अगुवाई में जयराम ठाकुर की सरकार है. 68 सदस्यी विधानसभा में बीजेपी के 47, कांग्रेस 20 और सीपीआईएम का 1 विधायक है.

यह भी पढ़ेंगे:

हिमाचल प्रदेश में दशहरा मनाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कुल्लू की प्रसिद्ध रथ यात्रा में होंगे शामिल

Himachal News: स्मार्ट सिटी धर्मशाला की सड़कें बनी गलियां, पार्किंग की जगह न होने से स्थानीय लोग जाम से परेशान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Himachal: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 IPS समेत 54 HPPS अफसर बदले
हिमाचल: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 IPS समेत 54 HPPS अफसर बदले
शिमला जिला परिषद के चुनाव को लेकर सियासत गर्म, सीएम सुक्खू ने जयराम ठाकुर से पूछा ये सवाल
शिमला जिला परिषद के चुनाव को लेकर सियासत गर्म, सीएम सुक्खू ने जयराम ठाकुर से पूछा ये सवाल
जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, 'हर वर्ग है परेशान'
जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, 'हर वर्ग है परेशान'
शिमला जिला परिषद चुनाव पर जयराम ठाकुर की दो टूक, '2 दिन में बैठक नहीं तो...'
शिमला जिला परिषद चुनाव पर जयराम ठाकुर की दो टूक, '2 दिन में बैठक नहीं तो...'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget