एक्सप्लोरर

HP Assembly Election 2022: अनुराग ठाकुर के बयान ने बढ़ा दीं जय राम की मुश्किलें, अब CM पद की राह नहीं आसान?

HP Assembly Election 2022: साल 2017 के विधानसभा चुनाव में जीत मिलने के बाद बीजेपी आलाकमान ने जय राम ठाकुर को सीएम पद के लिए चुना था. पार्टी इस बार भी उनके चेहरे पर ही चुनावी मैदान में है.

Anurag Thakur Statement on BJP's CM Face: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव (Himachal Pradesh Assembly Election) के लिए वोटिंग 12 नवंबर और गिनती 8 दिसंबर को होगी. इसके बाद ही पता चलेगा कि बीजेपी (BJP) सत्ता बचा पाती है या कांग्रेस (Congress) की वापसी होगी. इस बीच केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurah Thakur) के बयान ने प्रदेश की राजनीति और बीजेपी के अंदर हलचल पैदा कर दी है.

अनुराग ठाकुर ने बुधवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी को जीत मिलने के बाद अगले मुख्यमंत्री के चयन का फैसला पार्टी आलाकमान करेगा.

गौरतलब है कि साल 2017 के विधानसभा चुनाव में जीत मिलने के बाद बीजेपी आलाकमान ने जय राम ठाकुर को सीएम पद के लिए चुना था. 2022 के विधानसभा चुनाव में भी अभी तक एक तरह से बीजेपी जय राम ठाकुर के चेहरे पर ही चुनावी मैदान में है, लेकिन जिस तरह से नामांकन के बीच केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सीएम के चेहरे को लेकर चुनाव के बाद फैसला लेने की बात कही है, इससे बीजेपी में गुटबाजी की बू भी आती दिख रही है.

ये भी पढे़ं- HP Assembly Election 2022: कांग्रेस को झटका, सलमान खान के रिश्तेदार सहित दो बड़े नेता BJP में शामिल

प्रेम कुमार धूमल ने नहीं लड़ रहे हैं चुनाव

अनुराग ठाकुर के बयान को इन मायनों में भी देखा जा रहा है कि साल 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की ओर से सीएम पद के चेहरे के रूप में कहीं न कहीं उनके पिता प्रेम कुमार धूमल सबसे आगे थे, लेकिन उनके सुजानपुर सीट से चुनाव हारने की वजह से बीजेपी आलाकमान ने सीएम पद के लिए जय राम ठाकुर का चुनाव किया था. अब जबकि फिर से प्रदेश में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं तो प्रेम कुमार धूमल ने चुनावी मैदान में उतरने से इनकार कर दिया है. इसकी वजह से उनके समर्थकों में मायूसी तो है ही, बल्कि धूमल कैंप के कई लोगों को टिकट नहीं मिलने से भी खलबली जारी है.

अनुराग ठाकुर के बयान का क्या है मतलब?

ऐसे में बीजेपी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होने के बाद अनुराग ठाकुर के इस बयान से साफ है कि पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल का खेमा अभी हथियार डालने के मूड में नहीं है. अनुराग ठाकुर के इस बयान से राजनीति में कयासों का दौर शुरू हो गया है. कहा जा रहा है कि अनुराग ठाकुर की खुद की नजर भी सीएम की कुर्सी पर हो सकती है. हालांकि, अभी तक केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हर मंच से सीएम जय राम ठाकुर की तारीफ करते हुए ही देख रहे थे. साथ ही उनके नेतृत्व में चुनाव लड़े जाने की बात कर रहे थे. इसी बीच बुधवार को दिए गए उनके बयान ने सभी को चौंका दिया है. साथ ही उनका बयान सीएम जय राम ठाकुर के सामने भी चुनौती पेश करता दिख रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंबा में दर्दनाक बस हादसा, 7 लोगों की मौत और 11 घायल
चंबा में दर्दनाक बस हादसा, 7 लोगों की मौत और 11 घायल
हिमाचल: ब्यास नदी का बढ़ा जलस्तर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
हिमाचल: ब्यास नदी का बढ़ा जलस्तर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
मंडी: उरला में सड़क पर आया मलबा, दलदल में फंसी कार, मार्ग बहाल
मंडी: उरला में सड़क पर मलबे में फंसी कार, NHAI ने किया मार्ग बहाल
मानसून का कहर: हिमाचल में 142 मौतें, नुकसान 797 करोड़ के पार
मानसून का कहर: हिमाचल में 142 मौतें, नुकसान 797 करोड़ के पार

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
Furniture Marks On Wall: घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
Embed widget