एक्सप्लोरर

HP Assembly Election 2022: कांग्रेस को झटका, सलमान खान के रिश्तेदार सहित दो बड़े नेता BJP में शामिल

HP Assembly Election 2022: कांग्रेस ने साल 2017 के विधानसभा चुनाव में आदित्य विक्रम सिंह को चुनावी मैदान में उतारा था, लेकिन वह यहां से चुनाव हार गए थे. वे पूर्व मंत्री करण सिंह के पुत्र हैं.

Aditya Vikram singh and Aashray Sharma Join BJP: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव (Himacha Pradesh Assembly Election) से पहले एक से दूसरी पार्टी में नेताओं का जाने का सिलसिला जारी है. इस कड़ी में कांग्रेस (Congress) का टिकट नहीं मिलने के बाद पार्टी से नाराज आदित्य विक्रम सिंह (Aditya Vikram singh) ने मंडी (Mandi) में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (Jai Ram Thakur) की मौजूदगी में बीजेपी (BJP) में शामिल हो गए हैं. आदित्य विक्रम सिंह के साथ-साथ आश्रय शर्मा (Aashray Sharma) ने भी दिल्ली (Delhi) में बीजेपी का दामन थाम लिया है. इससे पहले कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होते ही बगावत शुरू हो गई थी और कुल्लू (Kullu) की बंजार सीट से टिकट नहीं मिलने के बाद आदित्य विक्रम सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था.

कांग्रेस ने साल 2017 के विधानसभा चुनाव में आदित्य विक्रम सिंह को चुनावी मैदान में उतारा था, लेकिन वह यहां से चुनाव हार गए थे. आदित्य विक्रम सिंह बीजेपी के वरिष्ठ नेता महेश्वर सिंह के भतीजे हैं और पूर्व मंत्री करण सिंह के पुत्र है. पूर्व मंत्री करण सिंह की मौत के बाद साल 2017 में कांग्रेस ने आदित्य विक्रम सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया था, लेकिन वह बीजेपी के सुरेंद्र शौरी से हार गए थे. कांग्रेस ने इस बार कुल्लू की बंजार सीट से आदित्य विक्रम सिंह की जगह से बीजेपी छोड़कर आए वरिष्ठ नेता खीमीराम शर्मा को टिकट दिया है.

HP Assembly Election 2022: कांग्रेस को झटका, सलमान खान के रिश्तेदार सहित दो बड़े नेता BJP में शामिल

ये भी पढ़ें- Himachal Election 2022: 'हिमाचल के अगले CM को लेकर फैसला आलाकमान करेगा', बोले अनुराग ठाकुर

जानिए बीजेपी में शामिल होने पर क्या बोले आदित्य विक्रम सिंह?

बीजेपी में शामिल होने के मौके पर आदित्य विक्रम सिंह ने कहा कि जनता और युवाओं की आवाज को कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में ही दबा दिया गया. कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं दिख रहा. वहां उन्हें जनसेवा का मौका नहीं मिला, इसलिए पार्टी छोड़ने को मजबूर हो गए. वह बिना किसी शर्त और स्वार्थ के  बीजेपी में शामिल हुए हैं.

सलमान खान के बहनोई के भाई हैं आश्रय शर्मा

दूसरी तरफ आश्रय शर्मा भी पार्टी से नाराज होकर बीजेपी में शामिल हो गए हैं. आश्रय शर्मा को कांग्रेस ने मंडी संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव में उतारा था, लेकिन जीत नहीं पाए थे. आपको बता दें कि आश्रय शर्मा पूर्व मंत्री अनिल शर्मा के बेटे और पंडित सुखराम शर्मा के पोते हैं. आश्रय शर्मा की एक पहचान ये भी है कि वे बॉलीवुड स्टार सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा के भाई हैं. आयुष शर्मा की शादी सलमान खान की बहन अर्पिता खान से हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, CM सुक्खू बोले- 'आने वाले समय में...'
मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, CM सुक्खू बोले- 'आने वाले समय में...'
शिमला में टैंकर और ऑल्टो की भीषण भिड़ंत, 2 पुलिस जवानों की मौत
शिमला में टैंकर और ऑल्टो की भीषण भिड़ंत, 2 पुलिस जवानों की मौत
कुल्लू: पार्वती नदी में फंसे दिल्ली के 4 पर्यटक, रेस्क्यू कर बचाया
कुल्लू: पार्वती नदी में फंसे दिल्ली के 4 पर्यटक, रेस्क्यू कर बचाया
हिमाचल में बारिश का कहर! 118 सड़कें बंद, 79 मौतें, 972 करोड़ का नुकसान
हिमाचल में बारिश का कहर! 118 सड़कें बंद, 79 मौतें, 972 करोड़ का नुकसान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget