एक्सप्लोरर

Himachal Election 2022: 'हिमाचल के अगले CM को लेकर फैसला आलाकमान करेगा', बोले अनुराग ठाकुर

Himachal Pradesh News: अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश में ‘डबल इंजन’ की सरकार ने इस पर्वतीय राज्य के समग्र विकास के लिए काम किया है.

Anurag Thakur On Himachal Elections: चुनाव आयोग के हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव (Himachal Pradesh Assembly Elections) की तारीखों की एलान के बाद से यहां सियासी हलचल तेज हो गई है. इस बीच केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने बुधवार (19 अक्टूबर) को कहा कि हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को जीत मिलने की स्थिति में अगले मुख्यमंत्री के चयन का फैसला पार्टी आला कमान करेगा. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में 'डबल इंजन' सरकार ने हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए काफी काम किया है. 

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री के बारे में सवाल किए जाने पर मीडिया से कहा कि भले ही हिमाचल हो या कोई अन्य राज्य इस संबंध में फैसला पार्टी आला कमान करता है. हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं. मतगणना आठ दिसंबर को होगी. मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कांग्रेस की चुनौती से पार पाकर चुनाव जीतने की उम्मीद कर रहे हैं.

पार्टी की जीत का किया दावा

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव जीतने का भरोसा जताया और दावा किया कि चुनावों में विपक्षी कांग्रेस की हार का सिलसिला जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा में सफलता की उम्मीद थी, लेकिन हमें कांग्रेस कहीं नजर नहीं आई. उनकी जमानत भी जब्त हो गई. हम देखेंगे कि यहां हिमाचल में क्या होता है. हमीरपुर से लोकसभा सदस्य ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश में ‘डबल इंजन’ की सरकार ने इस पर्वतीय राज्य के समग्र विकास के लिए काम किया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी पिछले चुनाव के ज्यादा सीट जीतकर सरकार बनाएगी.

ठाकुर के पिता और ससुर का कटा टिकट

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने बुधवार को 62 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी की. हिमाचल चुनाव में बीजेपी ने पांच महिलाओं को टिकट दिया है. इसके अलावा हिमाचल में बीजेपी के बड़े चेहरे एवं पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के पिता प्रेम कुमार धूमल को किटक नहीं दिया गया है. धूमल इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे. उनकी पारंपरिक हमीरपुर और सुजानपुर दोनों सीटों पर उनके परिवार के करीबियों को टिकट दिया गया है.  

मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने पर दी बधाई 

अनुराग ठाकुर ने मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) को कांग्रेस का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी. बीजेपी नेता ने साथ ही कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष चुनाव में वोट खारिज हुए थे. कितने वोट खारिज हुए, कितने वोट गलत तरीके से डाले गए. इससे भी सवाल खड़े होते हैं. इसके अलावा अनुराग ठाकुर के सुसर और हिमाचल प्रदेश के पूर्व सड़क परिवहन मंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष गुलाब सिंह ठाकुर को भी जोगिंदर नगर से टिकट नहीं दिया गया है.

इसे भी पढ़ेंः-

Ghaziabad News: गाजियाबाद में गैंगरेप के बाद बोरी में बंद मिली महिला, स्वाति मालीवाल ने खड़े किए सवाल, SSP को नोटिस

Congress President Election Result: मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रेस के नए अध्यक्ष, शशि थरूर की बड़ी हार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ED Raid: बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED Raid: बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
Embed widget