एक्सप्लोरर

हिमाचल स्कॉलरशिप Scam में ED ने 18.27 करोड़ की संपत्ति अटैच की, जानें कैसे हुआ घोटाला?

Himachal Scholarship Scam: ED ने इस मामले में पहले भी कई कार्रवाई की है. जांच के दौरान 80 लाख रुपये नकद और 2.80 करोड़ रुपये बैंक खातों में जमा राशि फ्रीज की गई थी.

Himachal Scholarship Scam Update: हिमाचल प्रदेश में हुए पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप घोटाले के मामले में ED ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 18.27 करोड़ रुपये की संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच कर दी है. ये कार्रवाई 20 फरवरी 2025 को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत की गई.

ED ने जिन संपत्तियों को अटैच किया है, उनमें नाहन, जिला सिरमौर (हिमाचल प्रदेश) में स्थित मां सरस्वती एजुकेशनल ट्रस्ट के नाम से रजिस्टर्ड 125 बीघा भूमि और पंचकूला (हरियाणा) में स्थित दो फ्लैट शामिल है. पंचकूला स्थित ये फ्लैट प्रीति बंसल और ऋचा बंसल के नाम पर है. जो मां सरस्वती एजुकेशनल ट्रस्ट की ट्रस्टी है. ये ट्रस्ट हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस, कालाअंब, जिला सिरमौर का संचालन करता है. ED की जांच में सामने आया कि इस ट्रस्ट ने छात्रवृत्ति योजना के तहत फर्जीवाड़ा कर करोड़ों रुपये का गबन किया.

ED ने ये जांच CBI द्वारा दर्ज FIR के आधार पर शुरू की थी. ये FIR हायर एजुकेशन डायरेक्टरेट, शिमला द्वारा ओबीसी, एससी और एसटी छात्रों को दी जाने वाली पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप में गड़बड़ी को लेकर दर्ज हुई थी. जांच में यह खुलासा हुआ कि संस्थानों ने गलत तरीके से छात्रवृत्ति के फंड हासिल किए. इसके लिए ऐसे छात्रों का विवरण दिया गया जो संस्थान में पढ़ ही नहीं रहे थे. उन छात्रों का नाम भी जोड़ा गया जो कोर्स अधूरा छोड़ चुके थे. छात्रों का कोर्स बदलकर फर्जी दस्तावेज अपलोड किए गए.

छात्रों की जाति बदलकर ज्यादा स्कॉलरशिप ली गई. डे स्कॉलर छात्रों को हॉस्टलर दिखाकर ज्यादा फंड लिया गया. डिस्टेंस एजुकेशन कोर्स के लिए झूठी फीस दिखाकर पैसा लिया गया. इस घोटाले से मिले पैसे को कई लोगों ने अपने और अपने परिवार के नाम पर चल-अचल संपत्तियां खरीदने में इस्तेमाल किया. ED ने इस मामले में पहले भी कई कार्रवाई की है. जांच के दौरान 80 लाख रुपये नकद और 2.80 करोड़ रुपये बैंक खातों में जमा राशि फ्रीज की गई थी.

इसके अलावा, 10.67 करोड़ रुपये की संपत्तियां पहले ही अटैच की जा चुकी थी. अब तक कुल अटैच संपत्ति की कीमत लगभग 29 करोड़ रुपये हो गई है. ED ने इस मामले में 30 जनवरी 2025 को दो लोगों को गिरफ्तार किया था, जो फिलहाल जेल में है. इससे पहले 30 अगस्त 2023 को चार अन्य लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है. ED की जांच अभी जारी है और आने वाले समय में इस घोटाले से जुड़े और भी नाम सामने आ सकते है. 

इसे भी पढ़ें: Himachal: हमीरपुर में मस्जिद के सामने महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगाने का थमा विरोध, मुस्लिम सभा ने वापस ली आपत्ति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट को मिलेंगे 3 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी मंजूरी, जानें नाम
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट को मिलेंगे 3 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी मंजूरी, जानें नाम
हिमाचल HC का बड़ा फैसला, दूसरे राज्य से ब्याह कर आईं SC-OBC महिलाओं को नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ
हिमाचल HC का बड़ा फैसला, दूसरे राज्य से ब्याह कर आईं SC-OBC महिलाओं को नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ
Himachal News: हिमाचल की तीन नगर निगम में कांग्रेस की हार, समीक्षा के लिए फैक्ट-फाइंडिंग कमेटियां गठित
हिमाचल की तीन नगर निगम में कांग्रेस की हार, समीक्षा के लिए फैक्ट-फाइंडिंग कमेटियां गठित
हिमाचल पंचायत चुनाव में पत्नी को मिली हार तो बौखला गया पति, गांव का रास्ता ही बंद कर दिया
हिमाचल पंचायत चुनाव में पत्नी को मिली हार तो बौखला गया पति, गांव का रास्ता ही बंद कर दिया

वीडियोज

Sushmita Sen को 'Gold Digger' कहने वालों को Lalit Modi का जवाब, बोले- हर बिल वही चुकाती थीं
Top Speed 60 km पर क्या ये Practical है ? River Indie scooter full review | #riverindie #autolive
Malviya Nagar Restaurant Fire: मालवीय नगर से LIVE दर्दनाक तस्वीरें | Delhi Breaking News
Salman Khan के स्टारडम से लेकर Nepotism विवाद तक, Nikhil Dwivedi ने की बेबाक बात; Bobby Deol की भी जमकर तारीफ
May 2026 Car Sales Report: Tata vs Mahindra में कौन बना No.2? Nissan ने किया बड़ा धमाका! #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एक साल के भीतर नरेंद्र मोदी नहीं होंगे प्रधानमंत्री', राहुल गांधी का बड़ा दावा, कहा- अंदर की जानकारी...
'एक साल के भीतर नरेंद्र मोदी नहीं होंगे प्रधानमंत्री', राहुल गांधी का बड़ा दावा, कहा- अंदर की जानकारी...
Malviya Nagar Fire: दिल्ली अग्निकांड में उजड़ा गुरुग्राम का पूरा परिवार, पिता के इलाज के लिए आए 8 लोगों की मौत
दिल्ली अग्निकांड में उजड़ा गुरुग्राम का पूरा परिवार, पिता के इलाज के लिए आए 8 लोगों की मौत
अफगानिस्तान टेस्ट से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, स्टार खिलाड़ी पर मंडराया बाहर होने का खतरा
अफगानिस्तान टेस्ट से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, स्टार खिलाड़ी पर मंडराया बाहर होने का खतरा
नेतन्याहू के साथ फोन पर गर्मागरम बहस के बाद बोले ट्रंप- ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोज्तबा से चाहता हूं मुलाकात
नेतन्याहू के साथ फोन पर गर्मागरम बहस के बाद बोले ट्रंप- ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोज्तबा से चाहता हूं मुलाकात
ममता बनर्जी की पार्टी में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ बागी 58 टीएमसी MLA को स्पीकर की मंजूरी
ममता बनर्जी की पार्टी में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ बागी 58 टीएमसी MLA को स्पीकर की मंजूरी
दिल्ली होटल में आग के बाद FIR, मालिक गिरफ्तार, LG की इमरजेंसी बैठक, अब होने जा रहा बड़ा एक्शन, 5 बड़ी बातें
दिल्ली होटल में आग के बाद FIR, मालिक गिरफ्तार, LG की इमरजेंसी बैठक, अब होने जा रहा बड़ा एक्शन, 5 बड़ी बातें
Karnataka New CM DK Shivakumar: डीके शिवकुमार के हाथ अब कर्नाटक की कमान, तीन साल बाद पावर ट्रांसफर, देखें नए मंत्रियों की पूरी लिस्ट
डीके शिवकुमार के हाथ अब कर्नाटक की कमान, तीन साल बाद पावर ट्रांसफर, देखें नए मंत्रियों की लिस्ट
पश्चिम बंगाल में TMC की टूट पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, कहा- ममता बनर्जी की निर्ममता से...
पश्चिम बंगाल में TMC की टूट पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, कहा- ममता बनर्जी की निर्ममता से...
Embed widget