एक्सप्लोरर

'देश में पहला परमवीर चक्र...', फिर उठी हिमालयन रेजिमेंट की मांग, हिमाचल के डिप्टी सीएम ने बुलंद की आवाज

Himachal News: देश में एक बार फिर हिमालयन रेजिमेंट बनाने की मांग उठी है. इस बार यह आवाज उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुलंद की. पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल भी यह मांग उठा चुके हैं.

Himalayan Regiment Demand: देश में एक बार फिर हिमालयन रेजिमेंट बनाने की मांग उठी है. इस बार यह मांग किसी और ने नहीं बल्कि हिमाचल प्रदेश सरकार में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने उठाई है. यह पहली बार नहीं है, जब हिमालयन रेजिमेंट बनाने की मांग उठी हो. इससे पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल भी यह मांग उठा चुके हैं.

हिमालयन रेजिमेंट में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर के जवानों को शामिल करने का प्रस्ताव है. हालांकि यहां देश के रक्षा मंत्रालय को ही तय करना है कि राज्य के आधार पर किसी नई रेजिमेंट का गठन किया जाना चाहिए. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने यह मांग शिमला में जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उठाई है.

देवभूमि के साथ वीरभूमि भी है हिमाचल

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि के साथ वीरभूमि भी है. प्रदेश के वीर जवान अपने अदम्य साहस और पराक्रम के लिए देश भर में जाने जाते हैं. देश में पहला परमवीर चक्र राज्य के वीर सपूत मेजर सोमनाथ शर्मा ने हासिल किया था. कैप्टन धन सिंह थापा, कैप्टन विक्रम बत्रा और सूबेदार मेजर संजय कुमार ने अद्भुत पराक्रम दिखाकर परमवीर चक्र की श्रेणी में नाम दर्ज किया था. उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के हर नागरिक में देश प्रेम भरा हुआ है.

अब तक प्रदेश के 18 जवान बलिदान

इस साल भी अब तक प्रदेश के 18 जवान बलिदान हो चुके हैं. सूबेदार राजेश कुमार, सूबेदार नबांग टकपा, सुबेदार हरीश कुमार, हवलदार कुलविंदर सिंह, हवलदार कुलदीप कुमार, हवलदार सुरेश कुमार, हवलदार श्याम राणा, नायक कर्ण जीत सिंह, नायक विजय कुमार, नायक दिलवर खान, लांस नायक जसवीर सिंह, लांस नायक तनजीन थीले, लांस नायक प्रवीन शर्मा, सिपाही प्रकाश चन्द, गनर रोहित, सिपाही हैप्पी, सिपाही मनीष कुमार और अग्निवीर कार्तिक चंबयाल मातृभूमि की रक्षा करते बलिदान हो चुके हैं.

ये भी पढ़ें: जयराम ठाकुर ने बीजेपी दफ्तर में फहराया तिरंगा, PM मोदी को इस वजह से दी विशेष बधाई

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
हिमाचल सरकार ने बदली तबादला नीति, अब 3 साल की सेवा अनिवार्य
हिमाचल सरकार ने बदली तबादला नीति, अब 3 साल की सेवा अनिवार्य
हिमाचल: चंबा में कार खाई में गिरी, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
हिमाचल: चंबा में कार खाई में गिरी, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
हिमाचल बीजेपी की नई टीम घोषित, संगठन में इन्हें मिली जगह; देखें
हिमाचल बीजेपी की नई टीम घोषित, संगठन में इन्हें मिली जगह; देखें

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
Embed widget