एक्सप्लोरर

Himachal Pradesh: 'सत्ता में आने के लिए BJP ने बोले झूठ', मंत्री रोहित ठाकुर ने याद दिलाए चुनावी वादे

Lok Sabha Elections: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी को जवाब देने का वक्त आ गया है. उन्होंने कहा कि शिमला के साथ सभी चार लोकसभा सीट पर कांग्रेस जीत हासिल करेगी.

Himachal Pradesh Lok Sabha Elections 2024: शिमला संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी 13 मई को नामांकन का पर्चा भरेंगे. नामांकन प्रक्रिया के बाद चौड़ा मैदान में एक विशाल जनसभा का आयोजन होगा. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राजीव भवन में बैठक हुई.

बैठक में शिक्षा मंत्री और शिमला लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रभारी रोहित ठाकुर, स्थानीय विधायक हरीश जनारथा, मेयर सुरेंद्र चौहान, डिप्टी मेयर उमा कौशल, पूर्व डिप्टी मेयर शशि शेखर चीनू समेत कार्यकर्ता शामिल हुए. रोहित ठाकुर ने दावा किया इस बार शिमला के साथ सभी चारों लोकसभा सीट पर कांग्रेस जीत हासिल करेगी.

शिमला के साथ सभी चार सीट पर कांग्रेस को जीत मिलने का दावा

शिमला संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रभारी रोहित ठाकुर ने बीजेपी के चुनावी वादे पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले बीजेपी ने बड़े-बड़े दावे किए थे. साल 2014 और 2019 में बीजेपी ने जनता से झूठ कहा. अब साल 2024 में जवाब देने का वक्त आ गया है. उन्होंने कांग्रेस को मजबूत स्थिति में बताया. कहा कि शिमला के साथ सभी चार लोकसभा सीट पर कांग्रेस जीत हासिल करेगी.

रोहित ठाकुर ने कहा, 'हालिया विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस को प्रचंड बहुमत मिला. कुछ एक मंत्रियों को छोड़कर तत्कालीन जयराम सरकार के सभी मंत्री हार गए. शिमला नगर निगम के चुनाव में भी कुल 34 में से 24 सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की.' उन्होंने दावा किया कि अब लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस जीत का परचम लहरायेगी. 

अब लोकसभा चुनाव में भी होगा बीजेपी का सूपड़ा साफ- शिक्षा मंत्री

हिमाचल प्रदेश सरकार में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी का सूपड़ा साफ होने वाला है. उन्होंने कहा कि जनता पूरी तरह कांग्रेस के साथ है. बीते 15 महीने में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार के काम पर जनता को विश्वास है.

ऐसे में जनता ने कांग्रेस का साथ देने का पूरा मन बनाया हुआ है. उन्होंने कहा कि घर-घर जाकर जनता से समर्थन मांग रहे हैं और आने वाले वक्त में प्रचार को और भी तेज किया जाएगा. उन्होंने चार लोकसभा के साथ छह विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव में भी कांग्रेस की जीत का दावा किया है.

हिमाचल के मंत्री जगत सिंह नेगी की कंगना रनौत पर आपत्तिजनक टिप्पणी, अब 'क्वीन' ने किया पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुधीर शर्मा के खिलाफ FIR, सीएम के मीडिया सलाहकार क्या बोले?
सुधीर शर्मा के खिलाफ FIR, सीएम के मीडिया सलाहकार क्या बोले?
कुल्लू: खाई में गिरी कार, दंपति की मौत, बेटी घायल
कुल्लू: खाई में गिरी कार, दंपति की मौत, बेटी घायल
'ऐसे शब्द कहां से लेकर आती हैं', कंगना रनौत पर भड़के मंत्री
'ऐसे शब्द कहां से लेकर आती हैं', कंगना रनौत पर भड़के मंत्री
हिमाचल लैंडस्लाइड: किन्नौर से टूटा संपर्क, NH-5 पूरी तरह बंद
हिमाचल लैंडस्लाइड: किन्नौर से टूटा संपर्क, NH-5 पूरी तरह बंद

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget