एक्सप्लोरर

हिमाचल में CM सुक्खू ने दिए डैम के गेट खोलने के आदेश, नदी-नालों के किनारे न जाने की अपील

Himachal Snowfall: हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी और बारिश से ऊंचे इलाके बर्फ से लद गए हैं, जबकि मैदानों में पानी भर गया है। हालांकि, यह सूखे के हालात से राहत लेकर आया है.

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में लगातार बारिश हो रही है. जहां एक तरफ बर्फबारी और बारिश राहत लेकर आयी है. वहीं, दूसरी तरफ यह कई इलाकों में आफत भी बन गई है.

जिला लाहौल स्पीति और जिला कुल्लू के साथ जिला किन्नौर में लगातार बर्फबारी हो रही है. कुल्लू में लगातार बारिश होने की वजह से भी आम जनजीवन प्रभावित हुआ है.

CM सुक्खू ने दिए डैम के गेट खोलने के आदेश
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वे लगातार स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं. सभी संबंधित जिला उपायुक्तों से उनकी बात हुई है.

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पावर प्रोजेक्ट के लिए बनायी गई डैम के एक-एक गेट खोलने के लिए आदेश दे दिए गए हैं. उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे नदी और नालों के किनारे न जाएं. मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में लंबे वक़्त से बर्फ़बारी और बारिश का इंतज़ार हो रहा था. यह हिमाचल प्रदेश के किसान-बागवानों को राहत देने वाला भी है. उन्होंने कहा कि सरकार हर स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं.

सेओबाग में 116.6 सेंटीमीटर बर्फबारी 
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक, सेओबाग में 116.6, भुंतर में 113.2, बंजार में 112.4, जोगिंद्रनगर में 112.0, सलूनी में 109.3, पालमपुर में 99.2, चंबा में 97.0, रामपुर में 70.0 और जोत में 94.6 मिलीमीटर बारिश हुई. इसी तरह कोठी में 120.0, खदराला में 115.0, केलांग में 75.0, कल्पा में 46.0, कुकुमसेरी में 38.8, सांगला में 23.5, निचार में 15.0 और सेओबाग में 1.0 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई.

ये भी पढ़ें: जाते-जाते राहत दे गया फरवरी महीना! बर्फबारी से किसान गदगद, पर्यटन कारोबार को भी बूस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल में मानसून से तबाही, 181 लोगों की मौत; करोडों का नुकसान
हिमाचल में मानसून से तबाही, 181 लोगों की मौत; करोडों का नुकसान
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget