एक्सप्लोरर

HP News: हिमाचल सरकार ने लिया बड़ा फैसला, अब MLA फंड से घरों के पीछे लग सकेगी सुरक्षा दीवार

Himachal: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि, हिमाचल प्रदेश में भारी नुकसान हो चुका है. प्रदेश में नुकसान का आंकड़ा 10 हजार करोड़ को पार कर चुका है.

Himachal Rains: हिमाचल प्रदेश में पिछले 20 दिन हुई बारिश ने जमकर तबाही मचाई है. तबाही के बाद प्रदेश में आम जन जीवन प्रभावित हुआ है. प्रदेश भर के लाखों लोग बारिश की वजह से भारी नुकसान झेल चुके हैं. ऐसे में हिमाचल प्रदेश सरकार ने लोगों को राहत पहुंचाने के लिए कई नियमों में बदलाव किया है. राज्य में अब विधायक निधि (MLA Fund) से लोगों के घरों में डंगे लगवाए जा सकेंगे. इससे पहले इस तरह का कोई नियम नहीं था. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) ने मंडी से शिमला लौटने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी.

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यह भी बताया कि वह जल्द दिल्ली दौरे पर जा रहे हैं. यहां वो कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे. हिमाचल प्रदेश में कोई आपदा से भारी नुकसान हुआ है. प्रदेश सरकार केंद्र से मदद की आस लगाए बैठी हुई है. सरकार पहले भी हिमाचल प्रदेश में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग कर रही है, ताकि हिमाचल प्रदेश पर पड़ा अतिरिक्त बोझ कम हो सके.

हिमाचल को 10 हजार करोड़ का नुकसान

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि, हिमाचल प्रदेश में भारी नुकसान हो चुका है. प्रदेश में नुकसान का आंकड़ा 10 हजार करोड़ को पार कर चुका है. प्रदेश में 24 से लेकर अब तक 330 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि मंडी और कांगड़ा में भी भारी नुकसान हुआ है. प्रदेश सरकार लगातार प्रभावितों तक राहत पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि सरकार की आर्थिक स्थिति भले ही ठीक न हो, लेकिन बावजूद इसके सरकार लोगों तक मदद पहुंचाने में कोई कमी नहीं रखेगी.

अब तक 330 लोगों की मौत

वहीं प्रदेश में 1 हजार 957 घर पूरी तरह तबाह हो चुके हैं, जबकि 9 हजार 344 घरों को आंशिक तौर पर नुकसान हुआ है. इसके अलावा 293 दुकानें और 4 हजार 072 पशु घर भी तबाह हो गए हैं. प्रदेश भर में डेढ़ महीने के छोटे से अंतराल में ही 113 भूस्खलन और 58 फ्लैश फ्लड की घटनाएं रिकॉर्ड की गई हैं. प्रदेश में अब तक 330 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि 38 लोग अलग-अलग दुर्घटनाओं में लापता हैं. प्रदेश भर में घायलों का आंकड़ा भी 322 तक जा पहुंचा है.

Himachal News: आज बंद रहेंगे हिमाचल के सभी स्कूल, सरकार ने भारी बारिश के चलते लिया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल के 2 IAS को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, सरकार ने दी मंजूरी
हिमाचल के 2 IAS को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, सरकार ने दी मंजूरी
हिमाचल में मानसून तेज, इन 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
हिमाचल में मानसून तेज, इन 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
हिमाचल: निरमंड में भारी बारिश के चलते लैंडस्लाइड, मलबे से स्कूल और बाग तबाह
हिमाचल: निरमंड में भारी बारिश के चलते लैंडस्लाइड, मलबे से स्कूल और बाग तबाह
हिमाचल: जुलाई में 272.5 मिमी बारिश दर्ज, 1901 के बाद 62वीं सबसे अधिक वर्षा
हिमाचल: जुलाई में 272.5 मिमी बारिश दर्ज, 1901 के बाद 62वीं सबसे अधिक वर्षा

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget