एक्सप्लोरर

रिज मैदान में लगेगी पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की प्रतिमा, विक्रमादित्य सिंह ने उठाया था पिता के सम्मान का मुद्दा

Himachal Pradesh News: शिमला के रिज मैदान पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा स्थापित होगी. यह प्रतिमा रिज मैदान में दौलत सिंह पार्क में स्थापित होनी है.

Virbhadra Singh Statue in Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा लगाने के लिए जगह चिह्नित कर ली गई है. रिज मैदान पर बने दौलत सिंह पार्क में उनकी प्रतिमा लगाई जाएगी. नगर निगम शिमला की शनिवार को अहम मासिक बैठक हुई. नगर निगम की मासिक बैठक में यह विषय उठाया गया था. इस पर मेयर की ओर से बताया गया कि इसके लिए स्थल को चिह्नित कर लिया गया है. अब इस प्रतिमा को हिमाचल निर्माता यशवंत सिंह परमार के साथ लगाया जाएगा.

सभी के प्रेरणास्रोत हैं वीरभद्र सिंह- सुरेंद्र चौहान

शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि वीरभद्र सिंह सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं. सुरेंद्र चौहान ने कहा कि शिमला में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा स्थापित की जानी है. प्रतिमा स्थापित करने के लिए नगर निगम के अफसरों ने दो से तीन बार विजिट कर ली है. प्रतिमा रिज मैदान के दौलत सिंह पार्क पर स्थापित की जाएगी. मेयर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के विकास में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का योगदान अतुल्नीय है.

विक्रमादित्य सिंह प्रतिमा न लगने से थे नाराज

हिमाचल प्रदेश सरकार में शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह अपने पिता वीरभद्र सिंह की प्रतिमा न लगने की वजह से नाराज भी थे. इसी साल फरवरी महीने में बजट सत्र के दौरान उन्होंने यही कहकर अपने इस्तीफे की भी पेशकश कर दी थी कि उनके पिता का कांग्रेस सरकार में सम्मान नहीं किया गया है.

हालांकि बाद में उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ और विक्रमादित्य सिंह मंत्रिमंडल में काम करते रहे. इस बीच शिमला के रामपुर इलाके में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा स्थापित भी की गई. हालांकि मांग यही थी कि शिमला के रिज मैदान पर ही पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा स्थापित हो. अब इसका रास्ता साफ होता हुआ दिखाई दे रहा है.

इसे भी पढ़ें: Himachal News: चार अक्टबर को हिमाचल के दौरे पर रहेंगे जेपी नड्डा, इन विशेष कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: पहाड़ी इलाकों में अब ड्रोन से बंटेगी डाक, मंडी में 12KM की दूरी 6 मिनट में हुई तय
हिमाचल: पहाड़ी इलाकों में अब ड्रोन से बंटेगी डाक, मंडी में 12KM की दूरी 6 मिनट में हुई तय
जेपी नड्डा के आरोपों पर सुक्खू सरकार का पलटवार, मंत्री बोले- 'हिमाचल को उम्मीद थी, लेकिन...'
जेपी नड्डा के आरोपों पर सुक्खू सरकार का पलटवार, मंत्री बोले- 'हिमाचल को उम्मीद थी, लेकिन...'
हिमाचल में बिगड़ा मौसम का मिज़ाज, गर्मी से मिली राहत, बढ़ा भूस्खलन और फ्लैश फ्लड का खतरा, ऑरेंज अलर्ट
हिमाचल में बिगड़ा मौसम का मिज़ाज, गर्मी से मिली राहत, बढ़ा भूस्खलन और फ्लैश फ्लड का खतरा, ऑरेंज अलर्ट
'अटैची' वाले बयान पर जयराम ठाकुर का CM सुक्खू पर निशाना, 'इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता'
'अटैची' वाले बयान पर जयराम ठाकुर का CM सुक्खू पर निशाना, 'इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता'

वीडियोज

Sansani: बैंकॉक टू मुंबई.... मॉडल का गांजा गैंग ! | Crime News
Kushinagar Road Accident: कुशीनगर से आया रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो, बस-ट्रक की सीधी भिड़ंत!
Iran US War | Ceasefire Deal |Mojtaba Khamenei | Trump | Janhit:ट्रंप की डील पर मुहर लगाएंगे खामनेई?
UP Elections 2027 | CM Yogi | Akhilesh: अखिलेश और योगी के बीच पूर्वांचल की आर-पार की लड़ाई!
Sandeep Chaudhary | TMC Crisis: Bengal में बागी सांसदों के खेल का सबसे सटीक विश्लेषण! | Mamata

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका-ईरान के बीच हुआ समझौता तो क्या खुल जाएगा हॉर्मुज? पीस डील में क्या-क्या शामिल, जानें सब कुछ
अमेरिका-ईरान के बीच हुआ समझौता तो क्या खुल जाएगा हॉर्मुज? पीस डील में क्या-क्या शामिल, जानें सब कुछ
Saharanpur News: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, 5 साल की बच्ची समेत 4 की मौत
सहारनपुर: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, 5 साल की बच्ची समेत 4 की मौत
शाहिद अफरीदी के बाद रहमानुल्लाह गुरबाज, धर्मशाला वनडे में अफगान ओपनर ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
शाहिद अफरीदी के बाद रहमानुल्लाह गुरबाज, धर्मशाला वनडे में अफगान ओपनर ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
ममता समेत 5 TMC नेताओं की बढ़ी मुश्किल, सांसद काकोली घोष के बेटे ने भेजा लीगल नोटिस, कहा- 'शराब से जुड़े आरोप झूठे'
ममता समेत 5 TMC नेताओं की बढ़ी मुश्किल, काकोली घोष के बेटे ने भेजा लीगल नोटिस, कहा- 'शराब से...'
'मैं जेब में रखकर सोता हूं...', जब रेड लाइट एरिया में पहुंचे थे चंकी पांडे, दिलचस्प है किस्सा
'मैं जेब में रखकर सोता हूं...', जब रेड लाइट एरिया में पहुंचे थे चंकी पांडे, दिलचस्प है किस्सा
'2024 का चुनाव हम हारे नहीं...', INDIA गठबंधन की बैठक में राहुल का बड़ा बयान, 2029 को लेकर क्या कहा?
'2024 का चुनाव हम हारे नहीं...', गठबंधन की बैठक में राहुल का बड़ा बयान, 2029 को लेकर क्या कहा?
AI पर अमेरिकी कब्जा! Fable 5 और Mythos 5 पर लगा ताला, दुनिया और भारत के लिए क्या बदलने वाला है?
AI पर अमेरिकी कब्जा! Fable 5 और Mythos 5 पर लगा ताला, दुनिया और भारत के लिए क्या बदलने वाला है?
यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती 
यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती 
Embed widget