एक्सप्लोरर

Himachal Congress: मल्लिकार्जुन खरगे ने क्यों भंग की हिमाचल कांग्रेस कमेटी? प्रतिभा सिंह ने बताया

Himachal Congress News: बुधवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हिमाचल कांग्रेस कमेटी को भंग कर दिया. इसके पीछे की वजह का हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने खुलासा किया है.

Himachal Pradesh Politics: बुधवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हिमाचल कांग्रेस की कार्यकारिणी को भंग कर दिया. भारतीय जनता पार्टी ने सियासी मौका पाते ही इसे कांग्रेस की गुटबाजी करार दे दिया. अब मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से हिमाचल कांग्रेस कमेटी भंग किए जाने को लेकर पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का बयान सामने आया है. प्रतिभा सिंह ने कहा कि उनके अनुरोध पर ही राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हिमाचल कांग्रेस की कमेटी भंग की है.

संयुक्त पत्र लिखकर उठाई थी मांग

इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर संयुक्त पत्र लिखा था. हिमाचल कांग्रेस में बीजेपी की ओर से लगाए जा रहे गुटबाजी के आरोप निराधार हैं. अब नई कमेटी में ओबीसी, अनुसूचित जनजाति, युवा और महिलाओं को भी जगह दी जाएगी, ताकि साल 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी अब से ही शुरू कर दी जाए.

हिमाचल कांग्रेस नई कार्यकारिणी में सक्रिय कार्यकर्ताओं का चयन करेगी. एबीपी न्यूज़ में सितंबर महीने की शुरुआत में ही हिमाचल कांग्रेस के संगठन में बड़े बदलाव से जुड़ी खबर अपने पाठकों को दे दी थी.

पदाधिकारी बनने के लिए पार्टी को वक्त देना जरूरी- प्रतिभा सिंह

प्रतिभा सिंह ने कहा कि पार्टी में कई ऐसे नेता भी हैं, जिनके पास सरकार और संगठन दोनों जगह पर ही पद हैं. उन्होंने पहले भी ऐसे नेताओं से संगठन में अपना पद छोड़ने का आग्रह किया था. उन्होंने कहा कि अब पार्टी में ऐसे सक्रिय कार्यकर्ताओं को पदाधिकारी बनाया जाएगा, जो पार्टी के लिए अपना वक्त दे सकते हैं. उन्होंने कहा कि हिमाचल कांग्रेस की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और महासचिव केसी वेणुगोपाल ने उनका आग्रह माना, इसके लिए भी उनका धन्यवाद करना चाहती हैं.

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने की जरूरत

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा की नई कार्यकारिणी का गठन करने के लिए वरिष्ठ लोगों की राय ली जाएगी. उन्होंने कहा कि पार्टी अभी से ही एकजुट होकर आगे बढ़े, इसके लिए हिमाचल कांग्रेस की ओर से कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि सभी की सहमति के बाद ही सक्रिय कार्यकर्ताओं को पदाधिकारी बनाकर फील्ड में उतारा जाएगा, ताकि साल 2027 के विधानसभा चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस मजबूती से फील्ड पर उतरे. प्रतिभा सिंह ने पार्टी में किसी तरह की भी गुटबाजी से स्पष्ट इनकार किया है.

यह भी पढ़े: हिमाचल सरकार के लिए आसान नहीं भविष्य की डगर! आर्थिक मोर्चे पर बड़ी चुनौतियां कर रहीं इंतजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल में रात 12 बजे से महंगा होगा पेट्रोल, जानें नया रेट
हिमाचल में रात 12 बजे से महंगा होगा पेट्रोल, जानें नया रेट
हिमाचल प्रदेश में कब होगा कैबिनेट विस्तार? CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिया अपडेट
हिमाचल प्रदेश में कब होगा कैबिनेट विस्तार? CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिया अपडेट
मंडी-पठानकोट हाईवे पर भारी बारिश से थमी रफ्तार, गाद-मिट्टी से लगा लंबा जाम
मंडी-पठानकोट हाईवे पर भारी बारिश से थमी रफ्तार, गाद-मिट्टी से लगा लंबा जाम
'राहुल गांधी भगोड़े...', विपक्ष के वॉकआउट पर कंगना रनौत का बयान
'राहुल गांधी भगोड़े...', विपक्ष के वॉकआउट पर कंगना रनौत का बयान

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget