एक्सप्लोरर

'अभी से सताने लगा अगले चुनाव में हार का डर', MLA संजय अवस्थी ने BJP को लेकर क्यों दिया ऐसा बयान

Himachal Politics: हिमाचल में कांग्रेस विधायक संजय अवस्थी ने विपक्षी दल बीजेपी पर निशाना साधा. अवस्थी ने कहा कि बीजेपी नेता तो अभी से साल 2027 के विधानसभा चुनाव में हार को लेकर चिंंतित हैं.

Himachal Pradesh Politics: हिमाचल प्रदेश सरकार में पूर्व मुख्य संसदीय सचिव और अर्की से मौजूदा विधायक संजय अवस्थी ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है. संजय अवस्थी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी गुटों में बंटा हुआ दल है. बीजेपी नेता तो अभी से साल 2027 के विधानसभा चुनाव में हार को लेकर चिंता में आ गए हैं.

उन्होंने कहा कि बीजेपी सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाने में भी नाकाम रहा है. शिमला में संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश के बीजेपी नेताओं में सुर्खियों में बने रहने के लिए रोज मन गढ़ंत बयान जारी करने की होड़ लगी हुई है. कई धड़ों में बंटे बीजेपी के नेता एक-दूसरे से आगे बढ़ने की ताक में लोकतंत्र की मर्यादा को लांघ रहे हैं. प्रदेश सरकार पर तथ्यहीन आरोप लगाना इनकी दिनचर्या का हिस्सा बन गया है. उन्होंने कहा कि जनता बीजेपी की सच्चाई को जान चुकी है.

सरकार के प्रयासों को अनदेखा करने की कोशिश- अवस्थी

संजय अवस्थी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार व्यवस्था परिवर्तन के ध्येय के साथ काम कर रही है. प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग और हर क्षेत्र का समान विकास सुनिश्चित कर रही है. बीजेपी नेताओं को कांग्रेस सरकार की यह उपलब्धियां रास नहीं आ रही हैं. अवस्थी ने कहा कि बीजेपी कांग्रेस के जनहित के कार्यों से परेशान नजर आ रही है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम कर रही है. उन्होंने कहा कि बीजेपी नेता प्रदेश सरकार के सभी प्रयासों को जान-बूझकर अनदेखा कर रहे हैं.

हिमाचल कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी ने कहा कि 11 दिसंबर, 2024 को कांग्रेस सरकार ने अपने दो साल का कार्यकाल पूरा किया. इस दौरान कांग्रेस सरकार ने राज्य के विकास एजेंडे को और मजबूत करने के उद्देश्य से छह नई योजनाएं भी शुरू की. इन पहलों में प्राकृतिक खेती से उगाई गई मक्की से तैयार हिमभोग-हिम मक्की आटे की खरीद की शुरूआत और प्राकृतिक खेती करने वाले प्रत्येक परिवार से 20 क्विंटल तक अनाज खरीदने की गारंटी ने किसानों की आय में बढ़ोतरी की है.

सरकार ने 1 हजार 506 किसानों से 398 मीट्रिक टन मक्की खरीद कर और उनके खातों में सीधे 1.20 करोड़ रुपये का लाभ पहुंचाया है. इसके साथ ही शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी बड़े बदलाव किए जा रहे हैं. बीजेपी में न तो यह काम नजर आ रहे हैं और न ही रास आ रहे हैं. इस सब के बीच जनता को कांग्रेस पर विश्वास है.

इसे भी पढ़ें: 'UPS लागू करने का दबाव बना रही केंद्र, लोन लिमिट में भी कटौती, सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Himachal: कांगड़ा में भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट के चलते दो दिन बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान
हिमाचल: कांगड़ा में भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट के चलते दो दिन बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान
'पंजाब हमारा बड़ा भाई, 3 साल का बिजली समझौता होगा', नई औद्योगिक नीति पर बोले सीएम सुक्खू
'पंजाब हमारा बड़ा भाई, 3 साल का बिजली समझौता होगा', नई औद्योगिक नीति पर बोले सीएम सुक्खू
हिमाचल: किन्नौर में बादल फटने से आई बाढ़, सांगला-छितकुल मार्ग मलबे से बंद; ITBP कैंप को भी नुकसान
हिमाचल: किन्नौर में बादल फटने से आई बाढ़, सांगला-छितकुल मार्ग मलबे से बंद; ITBP कैंप को भी नुकसान
CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, पूर्व पीएम राजीव गांधी के नाम पर रखा जाएगा शिमला के डेंटल कॉलेज का नाम
CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, पूर्व पीएम राजीव गांधी के नाम पर रखा जाएगा शिमला के डेंटल कॉलेज का नाम

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget