एक्सप्लोरर

Himachal: हिमाचल कैबिनेट की बैठक से तीन कैबिनेट मंत्री नदारद, नाराजगी या कुछ और है वजह?

Himachal Cabinet Meeting : हिमाचल प्रदेश में कुछ मंत्री अपने हाथ से विभाग जाने से नाराज चल रहे हैं और माना जा रहा है कि इसी नाराजगी का असर कैबिनेट की बैठक में भी देखने को मिला.

Himachal Politics: शिमला स्थित राज्य सचिवालय में हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल (Himachal Pradesh Cabinet) की बैठक शुरू हो चुकी है. बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) कर रहे हैं. इस बैठक में कई अहम एजेंडा पर चर्चा होनी है. हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक से तीन कैबिनेट मंत्री नदारद हैं. बैठक में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) नहीं पहुंचे हैं.  बीते दिनों इन तीनों ही मंत्रियों से एक-एक विभाग लेकर दो नए मंत्रियों को दिया गया है. मंत्रियों से विभाग तो लिए गए, लेकिन उन्हें नए विभाग नहीं दिए गए.

जानकारी के मुताबिक, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर परिवार के साथ बाहरी राज्य में हैं. ऐसे में वे बैठक में शामिल नहीं हो सके हैं. इन दोनों मंत्रियों से इतर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह शिमला होकर भी बैठक में शामिल नहीं हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, वे अपने विभाग वापस लिए जाने से नाराज चल रहे हैं. कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह से युवा सेवाएं एवं खेल विभाग वापस लिया गया. उनके पास अब सिर्फ लोक निर्माण विभाग ही बचा है. इस बारे में फिलहाल न तो लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और न ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने आई है.

बीते दिनों हुआ है विभाग आवंटन
बता दें कि हिमाचल प्रदेश सरकार में दो नए मंत्री राजेश धर्माणी और यादविंदर गोमा ने 13 दिसंबर, 2023 को मंत्री पद की शपथ ली. 9 जनवरी, 2024 को करीब एक महीने के लंबे इंतजार के बाद दो नए मंत्रियों को विभाग आवंटित किए गए. राजेश धर्माणी को तकनीकी शिक्षा, जबकि यादविंद्र गोमा को आयुष और खेल एवं युवा सेवाएं विभाग सौंपा गया.

तीन मंत्रियों से वापस लिए गए हैं विभाग
इससे पहले आयुष विभाग उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, तकनीकी शिक्षा विभाग शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के पास और खेल एवं युवा सेवाएं विभाग लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के पास था. जिन तीन मंत्रियों से विभाग लिए गए, उन्हें नए विभाग नहीं दिए गए. हालांकि मुख्यमंत्री ने मीडिया के साथ बातचीत के दौरान हमीरपुर में कहा था कि मंत्रियों को ऐसे विभाग आवंटित किए जाएंगे, जहां काम करने में समन्वय स्थापित हो सके. मुख्यमंत्री ने डिपार्मेंट आफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिपार्टमेंट ऑफ इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने की भी बात कही थी.

ये भी पढ़ें- Himachal: सुक्खू सरकार फिर लेगी एक हजार करोड़ रुपए का लोन, पूरी होने वाली है कर्ज की सालाना लिमिट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: पेंशन बहाली को लेकर पूर्व अर्धसैनिकों का ऐलान, 12 नवंबर से दिल्ली में धरना
हिमाचल: पेंशन बहाली को लेकर पूर्व अर्धसैनिकों का ऐलान, 12 नवंबर से दिल्ली में धरना
मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर अलका लांबा बोलीं- 'प्रधानमंत्री अब...'
मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर अलका लांबा बोलीं- 'प्रधानमंत्री अब...'
हिमाचल को केंद्र की सौगात, छह मेडिकल कॉलेजों में 320 नई PG सीटों को मंजूरी
हिमाचल को केंद्र की सौगात, छह मेडिकल कॉलेजों में 320 नई PG सीटों को मंजूरी
दिवाली से पहले हिमाचल के कर्मचारियों का DA बढ़ा, खाते में कब आएंगे पैसे?
दिवाली से पहले हिमाचल के कर्मचारियों का DA बढ़ा, खाते में कब आएंगे पैसे?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Embed widget