एक्सप्लोरर

Himachal By Election: 'वोट खरीदने वालों से डबल पैसा लें, लेकिन वोट...' देहरा में प्रचार के दौरान बोले CM सुक्खू 

By Poll Election 2024: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने देहरा में कहा कि बिके हुए विधायक पैसा लेकर वोट खरीदने के लिए आएंगे. जनता उनसे डबल धन लें, लेकिन वोट कांग्रेस के पक्ष में ही डालें.

By Poll in Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्र में 10 जुलाई को उपचुनाव होना है. इसके नतीजे 13 जुलाई को आएंगे. अब चुनाव प्रचार के लिए भी चंद दिनों का ही वक्त रह गया है. ऐसे में प्रचार भी तेज हो चुका है. देहरा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर हैं. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू यहां चुनाव जीतने के लिए पूरा दमखम लगाते हुए दिख रहे हैं. 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपचुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बीजेपी प्रत्याशी और पूर्व निर्दलीय विधायक होशियार सिंह पर जोरदार निशान साधा है. मुख्यमंत्री ने होशियार सिंह पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं.

वोट खरीदने वालों से डबल पैसा लें- CM सुक्खू 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कोई भी निर्दलीय विधायक ऐसे ही अपना विधायक पद नहीं छोड़ता. पैसे का गुरूर होशियार सिंह के सिर चढ़कर बोल रहा है. बीजेपी के साथ हुई डील के चलते पूर्व विधायक होशियार सिंह ने इस्तीफा दिया और डील की दूसरी किस्त लेने के लिए इस्तीफा मंज़ूर करने का दबाव बनाया. देश के इतिहास में पहली बार कोई निर्दलीय विधायक अपना इस्तीफा स्वीकार करने के लिए धरने पर बैठा और हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया. 

उन्होंने कहा कि दूसरी केस के धन पर सरकार की पूरी नजर है. बिके हुए विधायक पैसा लेकर वोट खरीदने के लिए आएंगे. जनता उनसे डबल धन लें, लेकिन वोट कांग्रेस के पक्ष में ही डालें क्योंकि यह आपका ही पैसा है. उन्होंने कहा कि निर्दलीय विधायक के तौर पर अपना पद छोड़ने के बाद अब साढ़े तीन साल के लिए दोबारा विधायक बनने को वोट मांगने के लिए आ रहे हैं.

CM सुक्खू ने होशियार सिंह को बताया अहंकारी

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि धन के अहंकार में आकर उन्होंने अपना विधायक पद को छोड़ा है, क्योंकि उन्हें लगता है कि देहरा की जनता मेरी जेब में है. उन्होंने कहा कि होशियार सिंह को टिकट देने से भाजपा के ईमानदार कार्यकर्ता भी नाराज हैं. एक विधायक को अपने क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिवर्ष दो करोड़ रुपए की धनराशि मिलती है. छह साल में होशियार सिंह को 12 करोड़ रुपए मिले, लेकिन उन्होंने यह पैसा जनता के विकास पर न खर्च कर अपना रिजॉर्ट बनाने में लगाया. वह स्वयं कहते हैं कि उनका हर महीने का खर्चा 15 करोड़ है. अगर ऐसा है तो देहरा विधानसभा क्षेत्र अब तक पिछड़ा हुआ क्यों है. उन्होंने कहा कि देहरा की जनता अपने स्वाभिमान से कभी भी समझौता नहीं करेगी और राजनीतिक मंडी में बेचने वालों को सबक सिखाएगी.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल: लाहौल-स्पीति में बादल फटने से भारी तबाही, पुल बहा, खेत और सड़कें प्रभावित
हिमाचल: लाहौल-स्पीति में बादल फटने से भारी तबाही, पुल बहा, खेत और सड़कें प्रभावित
हिमाचल के सिरमौर में हादसा, खाई में कार गिरने से 4 की मौत, 9 घायल
हिमाचल के सिरमौर में हादसा, खाई में कार गिरने से 4 की मौत, 9 घायल

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget