एक्सप्लोरर

'मुख्यमंत्री नहीं, कॉमेडियन के रोल में हैं CM सुक्खू...', हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल का निशाना

Himachal Lok Sabha Election: हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सुखविंदर सिंह मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि कॉमेडियन के रोल में नजर आ रहे हैं.

Himachal Pradesh Lok Sabha Election 2024: हिमाचल प्रदेश में सातवें और आखिरी चरण में लोकसभा के चुनाव हैं. यहां चार लोकसभा सीट पर चुनाव के साथ छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी होने हैं. डॉ. राजीव बिंदल ने शिमला संसदीय क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुरेश कश्यप के पक्ष में प्रचार किया. 

इस दौरान राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी भी मौजूद रहीं. राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी सिरमौर रियासत से संबंध रखती हैं. ऐसे में वे भी नाहन में प्रचार करने के लिए पहुंची हैं. चुनाव प्रचार के बीच कांग्रेस और भाजपा के नेताओं में वार-पलटवार का दौर भी जोरों पर है.

'मुख्यमंत्री नहीं, कॉमेडियन के रोल में हैं CM सुक्खू'
हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बिलकुल भी गंभीर नजर नहीं आते. उन्होंने कहा कि वह इन दिनों मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि कॉमेडियन की भूमिका में नजर आ रहे हैं. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार कॉमेडी की सरकार बनकर रह गई है. मुख्यमंत्री कहीं भी जाते हैं तो कुछ न कुछ कॉमेडी जरूर करके आते हैं.

CM सुक्खू की भाषा शैली पर सवाल 
हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने डेढ़ साल में कोई भी नया काम नहीं किया. उन्होंने कहा कि वह सिर्फ और सिर्फ रोजाना नए शब्दावली का इस्तेमाल कर करते हुए नजर आते हैं. वह सिर्फ मकरझंडू, कालानाग, भेड़-बकरियां और बरसाती मेंढक जैसी शब्द का इस्तेमाल करते हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की संस्कृत भाषाशैली यही है. जब जब तक व्यक्ति काम का हो, तब तक वाह-वाह. काम खत्म होते ही आलोचना का काम होता है.

बीजेपी की जीत की हैट्रिक तय- बिंदल
हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ रहा है. पूरे देश को नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास है. उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी भारतीय जनता पार्टी साल 2014 और साल 2019 की तरह ही साल 2024 का भी लोकसभा चुनाव जीत रही है. डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है.

ये भी पढ़ें

Himachal: निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे से जुड़े मामले में CJ वाली खंडपीठ का मत अलग, अब तीसरे जज भी सुनेंगे केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

HP Assembly Session: हिमाचल में 21 अगस्त से मानसून सत्र, 3 सितंबर तक चलेगा
HP Assembly Session: हिमाचल में 21 अगस्त से मानसून सत्र, 3 सितंबर तक चलेगा
शिमला SP आवास विवाद, 14 लाख के खर्च पर बैठेगी जांच समिति
शिमला SP आवास विवाद, 14 लाख के खर्च पर बैठेगी जांच समिति
सुधीर शर्मा के खिलाफ FIR, सीएम के मीडिया सलाहकार क्या बोले?
सुधीर शर्मा के खिलाफ FIR, सीएम के मीडिया सलाहकार क्या बोले?
कुल्लू: खाई में गिरी कार, दंपति की मौत, बेटी घायल
कुल्लू: खाई में गिरी कार, दंपति की मौत, बेटी घायल

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
Prime Video Top Series: वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
Embed widget