एक्सप्लोरर

इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो क्या राहुल गांधी...? हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल का विपक्ष से सवाल

Lok Sabha Elections 2024: हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने विपक्षी दल कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र साफ बताता है कि कांग्रेस सनातन विरोध में लगी.

Himachal Lok Sabha Elections 2024: हिमाचल प्रदेश में सातवें और आखिरी चरण में लोकसभा के चुनाव हैं. इस बीच कांग्रेस और भाजपा में वार-पलटवार का सिलसिला लगातार जारी है. हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस पर निशाना साधा.

उन्होंने कांग्रेस पार्टी को सनातन विरोधी करार दिया. डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में एक हाइलाइट्स बॉक्स में साफ तौर पर लिखा है कि कांग्रेस बहुसंख्यकवाद किसी भी रूप में मान्य नहीं है. वह इसे न चलने देने की बात कर रहे हैं.

इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो क्या राहुल गांधी होंगे पीएम?
बिंदल ने कहा कि बहुसंख्यक का अर्थ हिंदू है और कांग्रेस सनातन विरोध में लगी हुई है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस हिंदुओं को जातियों में बांटने की कोशिश कर रही है. राजीव बिंदल ने कहा कि यूं तो कांग्रेस की 30 से 35 सीट भी नहीं आ रही, लेकिन विपक्ष को यह स्पष्ट करना चाहिए कि अगर इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो क्या राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे.

कांग्रेस पर तुष्टिकरण के आरोप
हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस पार्टी पर अल्पसंख्यक तुष्टिकरण के भी आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार अल्पसंख्यक तुष्टिकरण में लगी हुई है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ओबीसी का आरक्षण छीनकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को देने की बात कर रही है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री रहते हुए मनमोहन सिंह ने भी यही कहा था कि देश के संसाधनों पर अल्पसंख्यकों का अधिकार है और उनमें भी पहला अधिकार मुसलमानों का है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कई राज्यों में भी ओबीसी का आरक्षण काटकर मुसलमानों को देने की बात कही जा रही है, जो गैर कानूनी है.

कांग्रेस कर रही ध्यान भटकाने की कोशिश- बिंदल
डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता लगातार जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के खिलाफ भाषा की मर्यादा छोड़कर बयानबाजी की जा रही है. उन्होंने कहा कि उसकी शुरुआत खुद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की और अन्य नेता भी कांग्रेस के अन्य नेता भी उनका ही अनुसरण करते हुए गलत बयानबाजी करने में लगे हुए हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता जिस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है.

ये भी पढ़ें: Himachal Lok Sabha Election: हिमाचल स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया के खिलाफ इस नेता ने की शिकायत, जानें मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला में IGMC में बच्चों की रोबोटिक सर्जरी, 6 सफल ऑपरेशन
शिमला में IGMC में बच्चों की रोबोटिक सर्जरी, 6 सफल ऑपरेशन
हिमाचल में पेंशनर्स को बड़ी राहत, एरियर की किस्त जारी
हिमाचल में पेंशनर्स को बड़ी राहत, एरियर की किस्त जारी
शिमला: जातिसूचक शब्द कहना पड़ा भारी, कोर्ट ने सुनाई 6 माह की सजा
शिमला: जातिसूचक शब्द कहना पड़ा भारी, कोर्ट ने सुनाई 6 माह की सजा
AAP देशभर में E20 के खिलाफ करेगी जनअभियान, केंद्र को दी चेतावनी
AAP देशभर में E20 के खिलाफ करेगी जनअभियान, केंद्र को दी चेतावनी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget