एक्सप्लोरर

हिमाचल बीजेपी की संगठनात्मक रचना में बड़ा बदलाव, मंडलों की संख्या 74 से बढ़कर 171 पर पहुंची

Himachal News: हिमाचल बीजेपी आंतरिक चुनाव में त्रिदेव और पन्ना प्रमुख चुन रही है. सांसद राजीव भारद्वाज चुनाव की देखरेख करेंगे. संगठनात्मक बदलाव में मंडलों की संख्या 74 से 171 कर दी गई.

Himachal Pradesh News: हिमाचल बीजेपी में इन दिनों आंतरिक संगठनात्मक चुनाव चल रहे हैं. बूथ स्तर पर त्रिदेव और पन्ना प्रमुख चुने जा रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में चुनाव संपन्न करवाने की जिम्मेदारी कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र से सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज को दी है. भारतीय जनता पार्टी ने एक डिलिमिटेशन समिति का गठन किया था. इसकी अध्यक्षता प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने की. 

इस डिलिमिटेशन समिति ने बीजेपी की संगठनात्मक रचना में बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है. हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बताया कि अब राज्य में मंडलों की संख्या 74 से बढ़कर 171 कर दी गई है. यानी अब भारतीय जनता पार्टी में 171 मंडल अध्यक्ष होंगे. इससे मंडल अध्यक्षों को अपने-अपने मंडल में ज्यादा समय देने का वक्त मिलेगा. इसका ज्यादा फायदा ग्रामीण इलाकों में होगा. जहां मंडल की सीमा बहुत दूर-दूर तक फैली हुई थी और मंडल अध्यक्ष इतने बड़े क्षेत्र को संभालने में सफल नहीं हो पाते थे.

जिला चंबा में 16 हुई मंडलों की संख्या 
हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में भारतीय जनता पार्टी के छह मंडल थे. अब इनकी संख्या बढ़कर 16 कर दी गई है. बीजेपी के संगठनात्मक जिला नूरपुर में मंडल चार से बढ़कर 12 हो गए हैं. संगठनात्मक जिला देहरा में मंडलों की संख्या तीन से बढ़कर छह कर दी गई है. संगठनात्मक जिला पालमपुर में मंडल चार से बढ़कर 10 हो गए हैं. जिला कांगड़ा में मंडलों की संख्या पहले चार थी अब यह संख्या नौ पर पहुंच गई है.

जिला ऊना में 10 मंडलों का गठन
हिमाचल प्रदेश के दूरदराज जिला लाहौल स्पीति में मंडलों की संख्या में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यहां पहले की तरह तीन मंडल ही रहेंगे. जिला कुल्लू में मंडलों की संख्या चार से बढ़कर 12 कर दी गई है. संगठनात्मक जिला सुंदरनगर में पांच के स्थान पर अब 13 मंडल होंगे. जिला मंडी में भी मंडलों की संख्या पांच से बढ़कर 13 कर दी गई है. जिला हमीरपुर में अब पांच के स्थान पर 10 मंडल होंगे. जिला ऊना में भी पांच के स्थान पर 10 मंडलों का गठन किया गया है. जिला सोलन में मंडलों की संख्या बढ़कर 13 कर दी गई है. इससे पहले यह संख्या पांच थी.

शिमला में छह होगी मंडलों की संख्या
वहीं, बात अगर जिला सिरमौर की करें तो यहां अब मंडलों की संख्या पांच से बढ़कर 12 कर दी गई है. बीजेपी के संगठनात्मक जिला महासू में मंडलों की संख्या पांच से बढ़कर 13 कर दी गई है. शिमला में पहले तीन मंडल थे और यहां मंडलों की संख्या छह हो गई है. जिला किन्नौर में भी तीन मंडलों के स्थान पर पांच मंडलों का गठन कर दिया गया है. इस तरह राज्य में भारतीय जनता पार्टी ने अपने मंडलों की संख्या 74 से बढ़कर 171 पर पहुंचा दी है.

ये भी पढ़ें: पर्यटकों का खत्म हुआ इंतजार, शिमला में सोमवार से शुरू होगी आइस स्केटिंग, सफल रहा ट्रायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नरेश चौहान का BJP पर निशाना, सिटिंग जज की निगरानी में की जांच की मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नरेश चौहान का BJP पर निशाना, सिटिंग जज की निगरानी में की जांच की मांग
हिमाचल में मानसून सक्रिय, 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, रामपुर-कुल्लू में नदी-नाले उफान पर
हिमाचल में मानसून सक्रिय, 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, रामपुर-कुल्लू में नदी-नाले उफान पर
PM मोदी के न्यूजीलैंड दौरे से पहले विक्रमादित्य सिंह ने कहा- 'ट्रेड डील ठीक है लेकिन...'
PM मोदी के न्यूजीलैंड दौरे से पहले विक्रमादित्य सिंह ने कहा- 'ट्रेड डील ठीक है लेकिन...'
हिमाचल में मानसून की पहली बारिश बनी आफत, रामपुर में पुल टूटा, कई सड़कें पानी और मलबे में डूबीं
हिमाचल में मानसून की पहली बारिश बनी आफत, रामपुर में पुल टूटा, कई सड़कें पानी और मलबे में डूबीं

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
US-Iran War LIVE: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Live: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Embed widget