एक्सप्लोरर

Himachal: हिमाचल बीजेपी की बैठक, कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का संकल्प, निकाय चुनाव पर जोर

Himachal BJP: ऊना में बीजेपी की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला हुई, जिसकी अध्यक्षता डॉ. राजीव बिंदल ने की. बैठक में 2022 की कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार और झूठे वादे करने का आरोप लगाया गया.

हिमाचल प्रदेश की बीजेपी प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक कार्यशाला का आयोजन ऊना जिला कार्यालय में किया गया जिसकी अध्यक्षता बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल द्वारा की गई. बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन महामंत्री डॉ सिकंदर कुमार, संजीव कटवाल और पायल वैद्य उपस्थित रहें.

पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में 2022 कि कांग्रेस सरकार एक आपदा सरकार बनकर आई. आपदा के समय सरकार द्वारा भाई भतीजावाद को बढ़ावा दिया गया, 2000 से अधिक संस्थाओं को बंद कर दिया गया, झूठी गारंटियों से जनता को ठगा गया और अब तो पशु मित्र जैसे पदों को जारी कर प्रदेश भर में बेरोजगारों के जख्मों पर नमक छिड़का गया. जहां सरकार ने 58 साल की पक्की नौकरी का वादा किया था आज यह सरकार 3 साल में केवल 30000 नौकरियां ही दे भाई वह भी पक्की नहीं कच्ची.

प्रमुख अभियानों के बारे में बताया गया

बीजेपी मीडिया प्रभारी रणधीर शर्मा ने बैठक के बारे में बताते हुए कहा कि प्रथम सत्र में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने बीजेपी की पिछली प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा किए गए कार्यक्रमों का लेखा-जोखा नए अधिकारियों के सामने रखा जिसमें सेवा सुशासन और गरीब कल्याण महा अभियान, सेवा पखवाड़ा, तिरंगा यात्रा जैसे प्रमुख अभियानों के बारे में बताया गया.

2027 में कांग्रेस की सरकार उखाड़ फेंकने का लिया संकल्प

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव मंडल ने बताया कि लोकसभा सीटों की दृष्टि से हमने चारों सीटों पर विजय प्राप्त की जिसमें 68 में से 61 विधानसभा क्षेत्रों पर हमने बढ़त हासिल की. डॉ बिंदल ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी सभी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को साथ लेते हुए दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगी इसके लिए हम संकल्पित है. बिंदल ने 2047 विकसित भारत का संकल्प भी लिया, और साथ ही वर्तमान कांग्रेस की भ्रष्टाचारी सरकार को 2027 में उखाड़ फेंकने का संकल्प भी लिया.

नगर निकाय चुनाव में कमर कसने का किया आह्वान

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से आने वाले पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनाव में कमर कसने का आह्वान किया और इन चुनाव में बीजेपी द्वारा चयनित उम्मीदवारों को जिताकर प्रधान, उप प्रधान, सदस्य, पार्षद, जिला परिषद के पदों पर बैठने का संकल्प दिलाया. उन्होंने कहा कि बीजेपी के सभी कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम का भाव रखते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए हर कार्य को धरातल पर उतरेंगे.

रणधीर शर्मा ने बताया कि बीजेपी का सेवा पखवाड़ा अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा इसके संयोजक प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल होंगे, उनके साथ सह संयोजक सचिव सुमित शर्मा, अमित ठाकुर, तिलक राज एवं डॉ संजय रहेंगे. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं, जहां पूरे देश भर में हम संघ शताब्दी वर्ष मनाएंगे. इस कार्यक्रम को प्रदेश स्तर पर संयोजक के रूप में उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा देखेंगे उनके साथ सह संयोजक सचिव वंदना योगी, कुसुम सदरेट, प्रियंका शर्मा और शिशु भाई धर्मा देखेंगे.

कार्यकर्ताओं को दी विस्तृत जानकारी

इसी के साथ-साथ बीजेपी प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय एवं योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत चर्चा की और मीडिया प्रबंधन को लेकर विशेष जानकारी दी. इसके साथ-साथ सह प्रभारी संजय टंडन ने सोशल मीडिया के बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी दी. बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने समापन सत्र में प्रश्न उत्तर लेते हुए कार्यशाला का समापन किया. इस बैठक में सभी नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारी, 17 जिला अध्यक्ष, 171 मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, CM सुक्खू बोले- 'आने वाले समय में...'
मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, CM सुक्खू बोले- 'आने वाले समय में...'
शिमला में टैंकर और ऑल्टो की भीषण भिड़ंत, 2 पुलिस जवानों की मौत
शिमला में टैंकर और ऑल्टो की भीषण भिड़ंत, 2 पुलिस जवानों की मौत
कुल्लू: पार्वती नदी में फंसे दिल्ली के 4 पर्यटक, रेस्क्यू कर बचाया
कुल्लू: पार्वती नदी में फंसे दिल्ली के 4 पर्यटक, रेस्क्यू कर बचाया
हिमाचल में बारिश का कहर! 118 सड़कें बंद, 79 मौतें, 972 करोड़ का नुकसान
हिमाचल में बारिश का कहर! 118 सड़कें बंद, 79 मौतें, 972 करोड़ का नुकसान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget