एक्सप्लोरर

Himachal Old Pension Scheme: पुरानी पेंशन योजना बहाल करने वाला चौथा राज्य बना हिमाचल, सरकार पर कितना आर्थिक बोझ आएगा?

सीएम ने कहा कि जयराम सरकार मौजूदा सरकार पर 11 हजार करोड़ की अदायगी छोड़कर गई है. चुनावी फायदा लेने के लिये बीजेपी ने 900 से ज्यादा संस्थान खोले जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर अतिरिक्त बोझ पड़ा.

Himachal News: लोहड़ी के त्योहार के मौके पर हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश मंत्रिमंडल की पहली बैठक के बाद ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली का ऐलान कर दिया. कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले अपने प्रतिज्ञा पत्र में ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली का वादा किया था. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सभी विभाग, निगम और बोर्डों के कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम दी जाएगी. उन्होंने कहा कि प्रदेश में 1 लाख 36 हजार कर्मचारियों को इस पेंशन स्कीम का फायदा मिलेगा. इससे प्रदेश पर पहले साल में 800 से 900 करोड़ रुपए का आर्थिक बोझ पड़ेगा. आने वाले वक्त में यह बोझ बढ़ता चला जाएगा.

OPS बहाल करने वाला चौथा राज्य बना हिमाचल
राजस्थान, छत्तीसगढ़ और पंजाब के बाद ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली करने वाला हिमाचल प्रदेश चौथा राज्य बन गया है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने सोलन में न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी संघ से ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली का वादा किया था. कांग्रेस ने सत्ता में आते ही अब अपने वादे को पूरा कर दिया है. उन्होंने कहा कि ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली कर्मचारियों को लोहड़ी का तोहफा है. उन्होंने कहा कि इस फैसले को लेने में कई अड़चनें और चुनौतियां थीं, लेकिन सामाजिक सुरक्षा देने के लिए सरकार ने यह न्यायसंगत फैसला लिया है.

पूर्व सरकार ने छोड़ी 11 हजार करोड़ की अदायगी
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उनकी सरकार ने कर्मचारियों का 9 हजार करोड़ रुपए का एरियर नहीं दिया. इसके अलावा 4 हजार 430 कर्मचारियों की सैलरी का एरियर भी बीजेपी सरकार ने नहीं दिया. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मौजूदा वक्त में कांग्रेस सरकार को पेंशन का 5 हजार 220 करोड़ का एरियर दिया जाना है. उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली पूर्व सरकार ने छठे पे कमिशन का एक हजार करोड़ रुपए के डीए की अदायगी भी नहीं की है. उन्होंने कहा कि जयराम सरकार ने मौजूदा सरकार पर अब 11 हजार करोड़ की अदायगी छोड़ी है. उन्होंने कहा कि सरकार ने चुनाव में फायदा लेने के लिए आखिरी छह महीने में 900 से ज्यादा संस्थान खोले. इससे हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर पांच हजार करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ा. उन्होंने कहा कि सरकार ने चुनाव में फायदा लेने के लिए ही डीजल पर सात रुपए वैट घटा दिया था, जिसे अब कांग्रेस सरकार ने बढ़ा दिया है.

यह भी पढ़ें:

Himachal Pradesh: CM सुखविंदर सिंह सुक्खू 30-31 जनवरी को करेंगे विधायक प्राथमिकता बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला में सियासी संग्राम, CTO चौक पर BJP-SFI में झड़प, शाम को कांग्रेस का भाजपा दफ्तर पर घेराव
शिमला में सियासी संग्राम, CTO चौक पर BJP-SFI में झड़प, शाम को कांग्रेस का भाजपा दफ्तर पर घेराव
CM सुक्खू का ऐलान, HPU में बीटेक AI कोर्स, छात्रों और शिक्षकों को मिलेगा विदेशी एक्सपोजर
CM सुक्खू का ऐलान, HPU में बीटेक AI कोर्स, छात्रों और शिक्षकों को मिलेगा विदेशी एक्सपोजर
हिमाचल में युवाओं को नशे से बचाने के लिए सुक्खू सरकार का बड़ा कदम, पंचायत स्तर पर होंगे खेल
हिमाचल में युवाओं को नशे से बचाने के लिए सुक्खू सरकार का बड़ा कदम, पंचायत स्तर पर होंगे खेल
हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर, कांगड़ा में कई मकान क्षतिग्रस्त; तीन लोग घायल
हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर, कांगड़ा में कई मकान क्षतिग्रस्त; तीन लोग घायल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, बोले- 'आपने ही सबसे ज्यादा...'
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, बोले- 'आपने ही सबसे ज्यादा...'
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
Cardiac Arrest Survival Case: 40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
Embed widget