एक्सप्लोरर

Himachal Assembly: हिमाचल में तीन नवनिर्वाचित विधायक आज लेंगे शपथ, पूरी होगी विधानसभा में सदस्यों की संख्या

Himachal Assembly News: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के तीन नवनिर्वाचित विधायक सोमवार को शपथ लेंगे. इसके बाद विधानसभा में सदस्यों की संख्या पूरी 68 हो जाएगी. विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया शपथ दिलवाएंगे.

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के तीन नवनिर्वाचित विधायक सोमवार को पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे. हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर में सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा. सदस्यता की शपथ हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया दिलवाएंगे. शपथ लेने वाले तीन नवनिर्वाचित विधायकों में देहरा से कमलेश ठाकुर, हमीरपुर से आशीष शर्मा और नालागढ़ से हरदीप सिंह बावा शामिल हैं.

कांग्रेस के 40 और बीजेपी के 28 विधायक

मौजूदा वक्त में हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सदस्यों की संख्या 65 है. आज तीन नवनिर्वाचित विधायकों की शपथ लेने के बाद सदस्यों की संख्या पूरी 68 हो जाएगी. इनमें कांग्रेस के 40 और बीजेपी के 28 विधायक हैं. विधानसभा में अब कोई भी निर्दलीय विधायक नहीं है. हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बहुमत के लिए 34 का आंकड़ा चाहिए. कांग्रेस के पास विधानसभा में स्पष्ट बहुमत है और अब सरकार पूरी मजबूत नजर आ रही है.

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का गणित 

विधानसभा में कुल सदस्य- 68

बहुमत का आंकड़ा- 34

सत्ता पक्ष कांग्रेस- 40

विपक्षी भाजपा- 28

हिमाचल में पांच महीने तक नजर आई सियासी उठापटक

हिमाचल प्रदेश में 27 फरवरी को हुए राज्यसभा चुनाव के बाद सियासी उठापटक देखने को मिली. कांग्रेस के छह विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की. इसके बाद व्हिप के उल्लंघन पर कांग्रेस विधायकों के सदस्यता चली गई. तीन निर्दलीय विधायकों ने भी अपने सदस्यता से इस्तीफा दिया. इसी के चलते पहले कांग्रेस विधायकों की सदस्यता जाने से छह सीटों और फिर निर्दलीय विधायकों की इस्तीफे से तीन सीटों पर उपचुनाव हुए.

कुल नौ सीटों पर उपचुनाव में छह पर कांग्रेस और तीन पर बीजेपी जीती. कुल-मिलाकर इन उपचुनाव में कांग्रेस का पलड़ा भारी रहा. हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र अगस्त महीने के अंत में संभावित है. विधानसभा के मानसून सत्र के खूब हंगामेदार रहने की संभावना है.

ये भी पढ़ें- Himachal News: पांडवों ने रातों-रात बनाया था दवात का महादेव मंदिर, महाशिवरात्रि पर उमड़ती है भक्तों की भीड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget