एक्सप्लोरर

Himachal Bypoll 2024: ‘छह विधायकों को घर भेजकर...', हिमाचल उपचुनाव में जीत को लेकर CM सूक्खू का BJP पर निशाना

Himachal Pradesh Bypoll 2024: हिमाचल उपचुनाव के नतीजों के बाद सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि लोगों ने ‘ऑपरेशन लोटस’ और खरीद-फरोख्त की राजनीति को नकारा है.

Himachal By-Election 2024: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर राज्य की निर्वाचित सरकार को गिराने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए पार्टी को जनादेश से सबक लेने और विपक्ष में रचनात्मक भूमिका निभाने की सलाह दी है. राज्य में हुए उपचुनावों में कांग्रेस की ओर से दो विधानसभा सीटें और बीजेपी के एक सीट जीतने के बाद सीएम सुक्खू का यह बयान आया है. निर्वाचन आयोग ने शनिवार को चुनाव के नतीजे घोषित किए थे.

बिलासपुर में मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने रविवार को कहा कि वह हिमाचल प्रदेश की जनता के आभारी हैं, जिन्होंने कांग्रेस सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों में विश्वास जताया और विधानसभा में पार्टी की सीटें एक बार फिर 40 तक पहुंचाईं. मुख्यमंत्री ने कहा लोगों ने छह विधायकों को घर भेजकर ‘ऑपरेशन लोटस’ और खरीद-फरोख्त की राजनीति को नकार दिया है, जिससे बीजेपी की साजिश के खिलाफ एक कड़ा संदेश गया है. उन्होंने कहा बीजेपी को जनादेश से सबक लेना चाहिए और विपक्ष में रचनात्मक भूमिका निभानी चाहिए. 

‘बीजेपी से हिमाचल के हितों की पैरवी करने का आह्वान’
सीएम सुक्खू ने बीजेपी नेताओं से हिमाचल प्रदेश के हितों की पैरवी केंद्र सरकार से करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण विकास कार्य बाधित हो रहे थे. उन्होंने आश्वासन दिया कि अब आचार संहिता समाप्त होने के साथ कांग्रेस नीत सरकार जनता के हित में निर्णय ले सकेगी.

मुख्यमंत्री बिलासपुर जिले के औहर में 33.75 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नए पर्यटन परिसर की आधारशिला रखने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे. सुक्खू ने कहा कि परिसर में एक होटल ब्लॉक, एक ‘फूड कोर्ट’ और एक मनोरंजन क्षेत्र सहित आधुनिक सुविधाएं होंगी और पूरी परियोजना दो साल में पूरी होने की उम्मीद है. उन्होंने पर्यटन विभाग को परिसर के गुणवत्तापूर्ण निर्माण को सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए.

यह भी पढ़ें: सरकार-संगठन में समन्वय की कमी या उपचुनाव पर ज्यादा ध्यान? कांग्रेस की हार की रिपोर्ट लेने पहुंचे आला नेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल: लाहौल-स्पीति में बादल फटने से भारी तबाही, पुल बहा, खेत और सड़कें प्रभावित
हिमाचल: लाहौल-स्पीति में बादल फटने से भारी तबाही, पुल बहा, खेत और सड़कें प्रभावित
हिमाचल के सिरमौर में हादसा, खाई में कार गिरने से 4 की मौत, 9 घायल
हिमाचल के सिरमौर में हादसा, खाई में कार गिरने से 4 की मौत, 9 घायल

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget