एक्सप्लोरर

Himachal News: सड़कें बंद होने से बागवानों की मेहनत पर फिरा पानी, नाले में बहाने पड़े सेब

जिला शिमला के रोहड़ू इलाके में बागवान सेब को नाले में बहाते हुए नजर आ रहे हैं. बागवानों का आरोप है कि पिछले 20 दिनों से सड़क बंद होने की वजह से वह अपना सेब मंडियों तक पहुंचाने में असमर्थ हैं.

Himachal News:  विश्व भर में हिमाचल प्रदेश को सेब राज्य के तौर पर स्थापित करने की बड़ी-बड़ी बातें तो होती हैं, लेकिन प्रदेश में जमीनी हकीकत इससे बिलकुल ही अलग है. सरकार प्रति किलो के हिसाब से सेब बेचने के फैसले पर वाहवाही लूट रही है. लेकिन, सेब तो तब बिकेंगे जब वह मंडी तक पहुंचेंगे. प्रदेश के सेब बागवान तो अपनी साल भर की मेहनत को नाले में बहाने के लिए मजबूर हैं. जिस सेब की मांग देश के साथ विदेश में भी देखने को मिलती है, वह सेब मंडी तक पहुंच ही नहीं पा रहा है. जिला शिमला के ऊपरी इलाकों में बीते दिनों हुई बारिश की वजह से सड़कें बंद पड़ी हुई हैं और इसकी वजह से बागवान परेशान हैं.

हर किसी को हैरान कर रही वीडियो 

जिला शिमला के इलाके से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में सेब बागवान अपने साल भर की मेहनत को नाले में बहता हुआ नजर आ रहा है. दरअसल, इलाके को मुख्य सड़क के साथ जोड़ने वाला लिंक रोड बीते करीब 20 दिनों से बंद पड़ा हुआ है. इसकी वजह से सेब बागवान अपनी फसल को मंडियों में पहुंचा ही नहीं पा रहे हैं. लंबे इंतजार के बाद भी जब सड़क नहीं खुली, तो बागवान के सब्र का बांध टूट गया और उसने अपनी सेब की करीब 50 क्रेट पानी में बहा दी. लंबे वक्त से सेब मंडियों तक सेब न पहुंच पाने की वजह से बागवान को यह कदम उठाना पड़ा.

'व्यवस्था परिवर्तन' का शिकार हो गए सेब बागवान!

जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो करीब चार दिन पुराना है. इलाके की सड़क 20 दिन से बंद पड़ी हुई है. पिछले हफ्ते तीन से चार घंटे के लिए सड़क खुली और आवाजाही शुरू हुई. लेकिन, एक बार फिर लैंडस्लाइड होने की वजह से सड़क बंद हो गई है. बार-बार प्रशासन से गुहार लगाने के बावजूद सड़क बहाल नहीं की जा रही है. इसकी वजह से सेब बागवान परेशान हैं. सरकार व्यवस्था पटरी पर लाने के बड़े-बड़े दावे तो कर रही है, लेकिन ग्राउंड जीरो पर बागवान बुरी तरह परेशान हैं. बागवानों को लगातार यह भी डर सता रहा है कि वीडियो वायरल हो जाने की वजह से सरकार अब इस मार्ग को खोलने में और ज्यादा देरी करेगी. साथ ही बागवानों के मन में यह भी सवाल है कि प्रदेश के बेरोजगार युवाओं की तरह कहीं अब वे भी नहीं सरकार की व्यवस्था परिवर्तन का शिकार तो नहीं हो गए.

यह भी पढ़ें: Himachal Politics: हिमाचल कांग्रेस में फिर उठे बगावती सुर, कुलदीप सिंह राठौर ने जताई नाराजगी, बताई ये खास वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुल्लू में STF की बड़ी कार्रवाई, 1.37 लाख अफीम के पौधे नष्ट; 4 बीघा में चल रही थी अवैध खेती
कुल्लू में STF की बड़ी कार्रवाई, 1.37 लाख अफीम के पौधे नष्ट; 4 बीघा में चल रही थी अवैध खेती
हिमाचल प्रदेश: शिमला नगर निगम के डिप्टी कंट्रोलर ने की आत्महत्या, दफ्तर से लिया था हाफ डे
हिमाचल प्रदेश: शिमला नगर निगम के डिप्टी कंट्रोलर ने की आत्महत्या, दफ्तर से लिया था हाफ डे
शिमला हवाई सेवा सात महीने बाद 10 मई से होगी शुरू, टिकट के दाम से जेब पर पड़ेगा भारी असर
शिमला हवाई सेवा सात महीने बाद 10 मई से होगी शुरू, टिकट के दाम से जेब पर पड़ेगा भारी असर
सोलन नगर निगम चुनाव से पहले BJP को लगा बड़ा झटका, प्रशासन ने लिया ये एक्शन
सोलन नगर निगम चुनाव से पहले BJP को लगा बड़ा झटका, प्रशासन ने लिया ये एक्शन

वीडियोज

Suvendu Adhikari Oath Ceremony: शुभेंदु के स्वागत में सजा बंगाल!
Suvendu Adhikari Oath Ceremony: शुभेंदु के स्वागत में सजा बंगाल! | Brigade Parade Ground
Suvendu Adhikari Oath Ceremony: BJP का शपथ ग्रहण से पहले नया खेल ? | Brigade Parade Ground
Sansani: Gurugram में मनचले की छेडछाड़ से परेशान छात्रा ने की खुदकुशी! | Crime News | Haryana
Breaking News | Governor Dissolves Bengal Assembly: Suvendu सरकार बनते ही TMC के उड़े होश! | BJP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल झंडे की नई घेराबंदी, CPM कर रहा है बतौर विपक्ष खुद को मजबूत करने की तैयारी, जानें क्या है प्लानिंग
लाल झंडे की नई घेराबंदी, CPM कर रहा है बतौर विपक्ष खुद को मजबूत करने की तैयारी, जानें क्या है प्लानिंग
सत्ता में आने पर महाराणा प्रताप की जयंती पर 2 दिन की होगी छुट्टी, सपा मुखिया अखिलेश यादव का ऐलान
सत्ता में आने पर महाराणा प्रताप की जयंती पर 2 दिन की होगी छुट्टी, सपा मुखिया अखिलेश यादव का ऐलान
गर्लफ्रेंड को धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर कर रहा यह मुस्लिम क्रिकेटर? आखिर क्या है इस कहानी का सच?
गर्लफ्रेंड को धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर कर रहा यह मुस्लिम क्रिकेटर? क्या है इस कहानी का सच?
West Bengal CM Oath: कौन हैं खुदीराम टुडू, जिन्होंने शुभेंदु अधिकारी के साथ ली मंत्री पद की शपथ, बंगाल की राजनीति में कितना बड़ा नाम?
कौन हैं खुदीराम टुडू, जिन्होंने शुभेंदु अधिकारी के साथ ली मंत्री पद की शपथ, बंगाल की राजनीति में कितना बड़ा नाम?
Agnimitra Paul Net Worth: 10 लाख इनकम, 1.2 करोड़ कर्ज, 5 साल में दोगुना हुई अग्निमित्रा पॉल की संपत्ति, जानिए नेटवर्थ
10 लाख इनकम, 1.2 करोड़ कर्ज, 5 साल में दोगुना हुई अग्निमित्रा पॉल की संपत्ति, जानिए नेटवर्थ
शुभेंदु अधिकारी ने ली CM पद की शपथ, PM मोदी ने मंच से बंगाल को किया दंडवत प्रणाम, Video
शुभेंदु अधिकारी ने ली CM पद की शपथ, PM मोदी ने मंच से बंगाल को किया दंडवत प्रणाम, Video
Viral Video: ट्रेन में खीरा खाने से पहले 100 बार सोचना, वीडियो में सामने आई घिनौनी सच्चाई; गुस्से में यूजर्स 
ट्रेन में खीरा खाने से पहले 100 बार सोचना, वीडियो में सामने आई घिनौनी सच्चाई; गुस्से में यूजर्स 
Expired Driving License Rules: क्या आपका DL भी एक साल से पड़ा है एक्सपायर? तुरंत कराएं यह काम, वरना होगी इतनी दिक्कत
क्या आपका DL भी एक साल से पड़ा है एक्सपायर? तुरंत कराएं यह काम, वरना होगी इतनी दिक्कत
Embed widget