एक्सप्लोरर

Himachal: OPS बहाली की लड़ाई लड़ने वाले कर्मचारी नेताओं की राजनीति में होगी एंट्री, क्या है भविष्य का प्लान?

Old Pension Scheme Himachal: हिमाचल में सत्ता परिवर्तन में अहम भूमिका निभाने वाले एनपीएस कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर के पोस्टर के साथ छेड़छाड़ की गई.

Himachal News: हिमाचल प्रदेश की राजनीति आए दिन नए रंग दिखाती है. हिमाचल में ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली में अहम भूमिका निभाने वाले एनपीएस कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर भी अब नई किस्म की राजनीति का शिकार हो गए हैं. दरअसल, प्रदीप ठाकुर सोलन एक कार्यक्रम के लिए जा रहे थे. यहां उन्हें ओल्ड पेंशन पाने वाले कर्मचारियों से मुलाकात करनी थी. इस कार्यक्रम के लिए संघ ने उनके टूर प्रोग्राम का पोस्टर तैयार किया. इसी पोस्टर में शरारती तत्वों ने छेड़छाड़ कर दी और प्रदीप ठाकुर को मंडी लोकसभा का भावी सांसद बता दिया.

पोस्टर से छेड़छाड़ गलत- प्रदीप ठाकुर
प्रदीप ठाकुर ओल्ड पेंशन स्कीम बहाली की लड़ाई लड़ने में सबसे आगे नजर आए और भी मौजूदा वक्त में वन विभाग में बतौर कर्मचारी कार्यरत हैं. दरअसल, प्रदीप ठाकुर के पिता वामन देव ठाकुर भी सक्रिय राजनीति में हैं. यही वजह है कि अब उनके आंदोलन में अग्रणी भूमिका के बाद प्रदीप ठाकुर को राजनीति का शिकार बनाया जा रहा है. एनपीएस कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि कुछ शरारती तत्वों ने उनके पोस्टर के साथ छेड़छाड़ की है. वह इस बारे में कानूनी राय ले रहे हैं. जरूरत पड़ेगी, तो मामले में एफआईआर भी दर्ज की जाएगी. उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे. उन्होंने कहा कि उनके पोस्टर के साथ इस तरह की छेड़छाड़ सरासर गलत है.

क्या राजनीति में आएंगे प्रदीप ठाकुर?
हिमाचल प्रदेश में सत्ता परिवर्तन में ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली का मुद्दा जोर-शोर से गूंजा. कांग्रेस ने अपनी पहली ही गारंटी में ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली का वादा किया. इस बीच एनपीएस कर्मचारी संघ लगातार ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली करने वाली पार्टी का साथ देने का ऐलान करता रहा. हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की विदाई में एनपीएस कर्मचारी संघ ने अहम भूमिका निभाई. चूंकि प्रदीप ठाकुर की पारिवारिक पृष्ठभूमि कांग्रेस से जुड़ी हुई है. ऐसे में उन्हें भविष्य के राजनेता के तौर पर स्थापित करने की कोशिश या यूं कहें कि साजिश की जा रही है. हालांकि प्रदीप ठाकुर का कहना है कि वह राजनीति करने के लिए नहीं आए हैं. वे कर्मचारियों के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं. उनका भविष्य में भी राजनीति में आने का कोई विचार नहीं है.

ये भी पढ़ें: Himachal: सेक्रेटेरिएट कर्मियों ने सुक्खू सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, बैकडोर एंट्री के खिलाफ बड़े आंदोलन की चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल में रात 12 बजे से महंगा होगा पेट्रोल, जानें नया रेट
हिमाचल में रात 12 बजे से महंगा होगा पेट्रोल, जानें नया रेट
हिमाचल प्रदेश में कब होगा कैबिनेट विस्तार? CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिया अपडेट
हिमाचल प्रदेश में कब होगा कैबिनेट विस्तार? CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिया अपडेट
मंडी-पठानकोट हाईवे पर भारी बारिश से थमी रफ्तार, गाद-मिट्टी से लगा लंबा जाम
मंडी-पठानकोट हाईवे पर भारी बारिश से थमी रफ्तार, गाद-मिट्टी से लगा लंबा जाम
'राहुल गांधी भगोड़े...', विपक्ष के वॉकआउट पर कंगना रनौत का बयान
'राहुल गांधी भगोड़े...', विपक्ष के वॉकआउट पर कंगना रनौत का बयान

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget