एक्सप्लोरर

Himachal News: जान से मारने की धमकी मिलने के बाद धर्मशाला विधायक ने की सीएम सुक्खू से बात, बढ़ाई गई सेक्योरिटी

Dharamshala MLA Sudhir Sharma: MLA सुधीर शर्मा को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. कांग्रेस विधायक ने कहा हिमाचल एक शांत राज्य है. वहां धमकी भरा कॉल आना अचंभे का विषय है.

Himachal News: हिमाचल के धर्मशाला से कांग्रेस विधायक सुधीर शर्मा को शनिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है. जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस विधायक ने आरोप लगाते हुए बताया कि कि कुछ लोगों ने उनके स्टाफ सदस्यों को फोन करके अप्रत्यक्ष धमकी दी है. वे अपने करीबी लोगों का नाम नहीं बताना चाहते जिन्हें धमकी मिली है. सुधीर शर्मा ने आगे कहा कि मैंने इस संबंध में मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह सुक्खू और प्रदेश के डीजीपी से बात की है और जांच चल रही है.

डीजीपी बोले- बढ़ा दी गई है कांग्रेस विधायक की सुरक्षा 
पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने पीटीआई को बताया, हमने प्रारंभिक खतरे का आकलन किया है और कांग्रेस विधायक सुधीर शर्मा की सुरक्षा बढ़ा दी है. उन्होंने कहा, इस सप्ताह हम केंद्रीय खुफिया एजेंसियों (आईबी, स्पेशल ब्यूरो और रॉ) के साथ समन्वय में अपने विस्तृत खतरे का आकलन करेंगे और फिर सुरक्षा के स्तर पर निर्णय लेंगे.

‘धमकी भरा कॉल आना अचंभे का विषय’
कांग्रेस विधायक सुधीर शर्मा का कहना है कि हिमाचल एक शांत राज्य है. वहां धमकी भरा कॉल आना अचंभे का विषय है. पुलिस को तो हर व्यक्ति के पीछे-पीछे नहीं लगाया जा सकता है. इसके लिए खुद सजग रहने की जरूरत है. इस मामले में कांग्रेस के ही एक नेता की संलिप्तता की आशंका जाहिर की जा रही है. कांग्रेस विधायक की तरफ से कहा गया कि हिमाचल एक शांत राज्य है जहां राजनीति में इस तरह की चीजों से बचा जाना चाहिए. उनका ना तो किसी से निजी द्वेष है और ना ही ही कोई व्यावसायिक लड़ाई है. राजनीति में इससे गिरा हुआ स्तर कोई नहीं हो सकता. 

आपको बता दें कि कांग्रेस विधायक सुधीर शर्मा इससे पहले भी हिमाचल में सुर्खियों में रहे है. वे अपनी ही सरकार के निर्णय को गलत ठहरा चुके है. जिसमें सरकार ने राज्य के सभी नगर निगम में मेयर व डिप्टी मेयर के चुनाव में विधायक को वोट का अधिकार दिया था. 

यह भी पढ़ें: Himachal News: धर्मशाला के कांग्रेस विधायक सुधीर शर्मा को मिली जान से मारने की धमकी, इस पार्टी के नेता पर लगा आरोप

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल में मानसून से तबाही, 181 लोगों की मौत; करोडों का नुकसान
हिमाचल में मानसून से तबाही, 181 लोगों की मौत; करोडों का नुकसान
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget