एक्सप्लोरर

Himachal: हिमाचल के प्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालामुखी में भक्त ने चढ़ा दिए 2000 रुपये के 400 नोट, हर तरफ चर्चा

2000 Rupee Note: दो हजार रुपए के नोट का सर्कुलेशन बंद हो चुका है, हालांकि ये लीगल टेंडर बने रहेंगे. 30 सितंबर तक नोट बदलवा सकते हैं. एक बार में 10 नोट बदले जा सकते हैं. आज से नोट बदलने शुरू हो गए हैं.

2000 Rupee Currency: भारतीय रिजर्व बैंक ने दो हजार रुपए के नोटों को सरकुलेशन से बंद करने का फैसला लिया है. उपभोक्ता 30 सितंबर तक उपभोक्ता या तो अपने बैंक खाते में दो हजार रुपए के नोट जमा करवा सकते हैं या एक बार में 10 नोट बदलवा सकते हैं. उपभोक्ताओं को बैंकों में नोट बदलते हुए देखा जा सकता है, लेकिन इस बीच हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालामुखी में एक दिलचस्प मामला सामने आया है. यहां एक भक्त ने मां ज्वालामुखी के दरबार में दो हजार रुपए के 400 नोट मां के चरणों पर अर्पित कर दिए. इस तरह भक्त ने मां ज्वालामुखी के दरबार में आठ लाख रुपए की राशि चढ़ा दी. मां ज्वालामुखी के दरबार में दो हजार रुपए के नोटों की गड्डी का मामला पूरे प्रदेश के साथ देश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है.

भक्त ने दो हजार रुपए के 400 नोट चढ़ाए 
मंदिर के कनिष्ठ अभियंता सुरेश कुमार ने बताया कि मां के दरबार में कई बड़े भक्त आते हैं, जो अकसर मां के चरणों में ऐसी भेंट चढ़ाते हैं. मां ज्वालामुखी के दरबार में चढ़ाई गई यह राशि मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर खर्च की जाएगी. वहीं, नगर परिषद ज्वालामुखी के अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि अभी सितंबर तक दो हजार रुपये के नोट बैंक में बदले जा सकते हैं. ऐसे में दरबार में अगर दो हजार रुपये के नोट आते हैं तो निश्चित तौर पर उनसे मंदिर को लाभ होगा. मंदिर के विकास कार्यों पर यह पैसा खर्च किया जाएगा.

RBI ने लिया है फैसला
गौरतलब है कि भारतीय रिजर्व बैंक ने क्लीन नोट पॉलिसी के तहत दो हजार रुपए के नोट बंद करने का फैसला लिया है. हालांकि 30 सितंबर तक दो हजार रुपए के नोट लीगल टेंडर बने रहेंगे. उपभोक्ताओं को नोट बदलने और बैंक में जमा करवाने के लिए चार महीने का लंबा वक्त दिया गया है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शशि कांत दास ने लोगों से परेशान न होकर आराम से अपने नोट बैंक खाते में जमा करवाने की अपील की है.

यह भी पढ़ें: Depression: युवाओं में बढ़ रहे डिप्रेशन के मामले, छोटे बच्चे मानसिक तनाव के शिकार, IGMC में 5 माह से कम समय में...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Himachal: कांगड़ा में भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट के चलते दो दिन बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान
हिमाचल: कांगड़ा में भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट के चलते दो दिन बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान
'पंजाब हमारा बड़ा भाई, 3 साल का बिजली समझौता होगा', नई औद्योगिक नीति पर बोले सीएम सुक्खू
'पंजाब हमारा बड़ा भाई, 3 साल का बिजली समझौता होगा', नई औद्योगिक नीति पर बोले सीएम सुक्खू
हिमाचल: किन्नौर में बादल फटने से आई बाढ़, सांगला-छितकुल मार्ग मलबे से बंद; ITBP कैंप को भी नुकसान
हिमाचल: किन्नौर में बादल फटने से आई बाढ़, सांगला-छितकुल मार्ग मलबे से बंद; ITBP कैंप को भी नुकसान
CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, पूर्व पीएम राजीव गांधी के नाम पर रखा जाएगा शिमला के डेंटल कॉलेज का नाम
CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, पूर्व पीएम राजीव गांधी के नाम पर रखा जाएगा शिमला के डेंटल कॉलेज का नाम

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Embed widget