एक्सप्लोरर

JP Nadda: हिमाचल को मिला केंद्र का साथ, JP नड्डा बोले- 'सभी व्यवस्था सुदृढ़ नहीं हो जाती, तब तक करते रहेंगे मदद'

जेपी नड्डा ने शिमला में आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा किया. नड्डा ने CM सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ अन्य अधिकारियों के साथ बैठक भी की. नड्डा ने आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार हिमाचल को हर संभव मदद देगी.

JP Nadda in Himachal: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (JP Nadda) ने हिमाचल प्रदेश में आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा किया. इस दौरान नड्डा ने कहा कि वे आपदा में राजनीति के पक्ष में नहीं हैं. क्योंकि ये राजनीति का नहीं, बल्कि मानवता का विषय है. उन्होंने कहा कि इस आपदा की घड़ी में हम एकजुट होकर हिमाचल की सेवा करेंगे. नड्डा ने आश्वासन दिया कि हिमाचल प्रदेश को हर वह मदद दी जाएगी, जो प्रदेश सरकार चाहती है. राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के सवाल पर जेपी नड्डा ने कहा कि यह कोई आपदा घोषित करने का विषय नहीं है. हम यह आश्वासन दे रहे हैं कि सरकार जो मांगेगी, उन्हें हर हालात में वह मदद दी जाएगी.

'हिमाचल को हर मदद देगी केंद्र सरकार'

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का हिमाचल प्रदेश गृह राज्य भी है. नड्डा ने कहा कि हिमाचल सरकार जो समस्या बताएगी, वे उसका निवारण करेंगे. उन्होंने खुद बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) को यह बात कही है. नड्डा ने कहा कि हम मिलकर हिमाचल प्रदेश को ताकत देंगे. उन्होंने कहा कि जब तक हिमाचल प्रदेश में सभी व्यवस्था सुदृढ़ नहीं हो जाती, तब तक केंद्र सरकार सहयोग करती रहेगी.

'हिमाचल के हालात पर PM व्यथित'

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश के हालात को लेकर व्यथित और चिंतित हैं. उन्होंने खुद मुख्यमंत्री से इस बारे में बात की है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की, तो उन्हें संजीदगी से सुना गया. प्राकृतिक आपदा में केंद्र सरकार पूरी ताकत के साथ हिमाचल प्रदेश को मदद दे रही है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल को मदद देने के लिए कृत संकल्प है. जेपी नड्डा ने शिमला में माहौल को गमगीन करार दिया. साथ ही इसे दु:खदाई और चिंताजनक भी बताया. जगत प्रकाश टांडा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के सभी सांसद अपनी शेष सांसद निधि को मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करेंगे.

'केंद्र ने हिमाचल को दी भरपूर मदद'

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि केंद्र हिमाचल प्रदेश को हर मदद दे रहा है. सबसे पहले 10 जुलाई को सरकार ने 180 करोड़ रुपए स्टेट डिजास्टर रिलीफ फंड के तौर पर दिए. इसके बाद 17 जुलाई को 180 करोड़ रुपए की दूसरी किस्त जारी की गई. नड्डा ने कहा कि 7 अगस्त को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और लंबित 315 करोड़ रुपए मांगे. इसमें अगले ही दिन 184 करोड़ रुपए की राशि जारी कर दी गई. जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आपदा प्रभावित इलाकों में एनडीआरएफ काम कर रही है. इसके अलावा आईटीबीपी की लोकल कंपनी भी लगातार सेवा दे रही है. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर भारतीय वायु सेना भी अपने हेलीकॉप्टर भेज रहा है. केंद्र सरकार हिमाचल को दे रही है.

'हर बार मदद देगी केंद्र सरकार'

शिमला में पैदा हुए गंभीर हालात पर जगत प्रकाश नड्डा यहां स्थिति के बारे में एक्सपर्ट ज्यादा बेहतर तरीके से बता सकते हैं. यह जरूरी नहीं है कि हर बात का जवाब राजनेता ही दें. उन्होंने कहा कि वे मामले में राजनीति नहीं करना चाहते. लेकिन, जब जरूरत पड़ने पर कुआं खोदा जाता है तो परेशानी होती ही है. उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश सरकार से कहा है कि जब भी कोई मदद मांगी जाएगी, तो केंद्र सरकार दिल खोलकर मदद करेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत खरीदने जा रहा 114 राफेल फाइटर जेट, पाकिस्तान की उड़ी नींद, चीन में शरण में पहुंचे आसिम मुनीर
भारत खरीदने जा रहा 114 राफेल फाइटर जेट, पाकिस्तान की उड़ी नींद, चीन में शरण में पहुंचे आसिम मुनीर
माघ मेले में विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से की बात, सामने आया वीडियो
माघ मेले में विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से की बात, सामने आया वीडियो
पुतिन को अमेरिका से मिला गाजा पीस बोर्ड में शामिल होने का न्योता, क्या ट्रंप के फैसले में साथ आएगा रूस?
पुतिन को मिला गाजा पीस बोर्ड में शामिल होने का न्योता, क्या ट्रंप के फैसले में साथ आएगा रूस?
OMG! इस गेंदबाज ने एक फॉर्मेट में 1000 विकेट लेकर बनाया 'महारिकॉर्ड', लिख दिया नया इतिहास
OMG! इस गेंदबाज ने एक फॉर्मेट में 1000 विकेट लेकर बनाया 'महारिकॉर्ड', लिख दिया नया इतिहास

वीडियोज

वो चीखता रहा...सिस्टम सोता रहा!
80 मिनट तक मदद को तरसता रहा Yuvraj Mehta, सिस्टम पर उठे सवाल
कल होगा आधिकारिक ऐलान, Nitin Nabin के सिर सजेगा ताज!
मूंछें काटी, सिर मुड़ाया...दलितों के साथ कब थमेगा ये अत्याचार?
Bharat ki Baat: Greater Noida का सिस्टम इतना 'ठंडा' क्यों? | Greater Noida Engineer Case

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत खरीदने जा रहा 114 राफेल फाइटर जेट, पाकिस्तान की उड़ी नींद, चीन में शरण में पहुंचे आसिम मुनीर
भारत खरीदने जा रहा 114 राफेल फाइटर जेट, पाकिस्तान की उड़ी नींद, चीन में शरण में पहुंचे आसिम मुनीर
माघ मेले में विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से की बात, सामने आया वीडियो
माघ मेले में विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से की बात, सामने आया वीडियो
पुतिन को अमेरिका से मिला गाजा पीस बोर्ड में शामिल होने का न्योता, क्या ट्रंप के फैसले में साथ आएगा रूस?
पुतिन को मिला गाजा पीस बोर्ड में शामिल होने का न्योता, क्या ट्रंप के फैसले में साथ आएगा रूस?
OMG! इस गेंदबाज ने एक फॉर्मेट में 1000 विकेट लेकर बनाया 'महारिकॉर्ड', लिख दिया नया इतिहास
OMG! इस गेंदबाज ने एक फॉर्मेट में 1000 विकेट लेकर बनाया 'महारिकॉर्ड', लिख दिया नया इतिहास
गोविंदा ने भांजे कृष्णा अभिषेक को लेकर किया खुलासा, पत्नी सुनीता से बोले- मुझे सफोकेट मत करो
गोविंदा ने भांजे कृष्णा अभिषेक को लेकर किया खुलासा, पत्नी सुनीता से बोले- मुझे सफोकेट मत करो
गुजराती झूला, चांदी के बॉक्स में कश्मीरी शॉल... PM मोदी ने UAE के राष्ट्रपति को तोहफे में दिए ये गिफ्ट
गुजराती झूला, चांदी के बॉक्स में कश्मीरी शॉल... PM मोदी ने UAE के राष्ट्रपति को तोहफे में दिए ये गिफ्ट
Video: आधा भैंस आधा बकरी, भूटान में मिलने वाले इस अजीब जानवर को देख हैरान है इंटरनेट- वीडियो वायरल
आधा भैंस आधा बकरी, भूटान में मिलने वाले इस अजीब जानवर को देख हैरान है इंटरनेट- वीडियो वायरल
Ear Cleaning Tips: कैसे पता करें कान में जमा हो गया वैक्स, क्या है इस पीली गंदगी को निकालने का देसी तरीका?
कैसे पता करें कान में जमा हो गया वैक्स, क्या है इस पीली गंदगी को निकालने का देसी तरीका?
Embed widget