एक्सप्लोरर

कंगना रनौत के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस, क्या है पूरा मामला?

Mandi Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने मंडी से बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दी है. इस शिकायत में विक्रमादित्य के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप हैं.

Mandi Lok Sabha Elections 2024: हिमाचल प्रदेश लोकसभा चुनाव में हो रहे प्रचार के दौरान शब्दों की मर्यादा तार-तार हो रही है. कांग्रेस और बीजेपी दोनों पक्षों की ओर से ही अपने प्रतिद्वंदियों के खिलाफ जमकर टिप्पणी की जा रही है.

इस बीच मंडी संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की प्रत्याशी और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ हिमाचल कांग्रेस कमेटी कानूनी एवं मानवाधिकार विभाग मंडी ने चुनाव आयोग को शिकायत दी है. इस शिकायत में मंडी से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह पर व्यक्तिगत और अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप हैं.

विक्रमादित्य सिंह की छवि धूमिल
कांग्रेस के कानूनी एवं मानवाधिकार विभाग ने अपनी शिकायत में कहा है कि 21 मई को भारतीय जनता पार्टी की रैली में कंगना रनौत ने एक बयान दिया. कांग्रेस का आरोप है कि सार्वजनिक मंचों से इस तरह की अपमानजनक टिप्पणी से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह की छवि को धूमिल करने की कोशिश की जा रही है. इसे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन बताया गया है. 

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कंगना रनौत चुनावी रैलियां में कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह की छवि धूमिल करने के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल कर रही है. चुनावी सभा में विक्रमादित्य सिंह को गुंडा, महाचोर और बिगड़ैल जैसे शब्दों से संबोधित किया जा रहा है. ऐसे में इस तरह की भाषा इस्तेमाल करने के लिए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए. यह शिकायत कानूनी एवं मानवाधिकार विभाग के कानूनी समन्वयक नरेश वर्मा और विनय मेहता की ओर से दी गई है.

हॉट सीट है हिमाचल का मंडी संसदीय क्षेत्र 
मंडी संसदीय क्षेत्र देश भर में हॉट सीट बनी हुई है. यहां भारतीय जनता पार्टी की कंगना रनौत और कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह के बीच मुकाबला है. लंबे वक्त से यहां दोनों ही प्रत्याशी एक-दूसरे पर जमकर निशाना साधते हुए नजर आ रहे हैं. शुरुआत में विक्रमादित्य सिंह ने कंगना को अपनी बड़ी बहन और कंगना रनौत ने भी विक्रमादित्य सिंह को अपना छोटा भाई बताया. तब से लेकर अब तक दोनों ही नेताओं के बीच जमकर सियासी वार-पलटवार हो रहा है. दोनों नेता न सिर्फ एक-दूसरे पर राजनीतिक, बल्कि जमकर व्यक्तिगत टिप्पणी भी कर रहे हैं.

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोट करने से पहले आईडी लखनपाल ने क्या-क्या किया? CM सुक्खू ने खोले राज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल में कहर बरपा रही मानसून की बारिश, अब तक 75 की मौत, 178 सड़कें बंद होने से पर्यटक फंसे
हिमाचल में कहर बरपा रही मानसून की बारिश, अब तक 75 की मौत, 178 सड़कें बंद होने से पर्यटक फंसे
हिमाचल: NEET पेपर लीक को लेकर मंत्री रोहित ठाकुर का केंद्र पर निशाना, 'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा...'
हिमाचल: NEET पेपर लीक को लेकर मंत्री रोहित ठाकुर का केंद्र पर निशाना, 'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा...'
शिमला में सियासी संग्राम, CTO चौक पर BJP-SFI में झड़प, शाम को कांग्रेस का भाजपा दफ्तर पर घेराव
शिमला में सियासी संग्राम, CTO चौक पर BJP-SFI में झड़प, शाम को कांग्रेस का भाजपा दफ्तर पर घेराव
CM सुक्खू का ऐलान, HPU में बीटेक AI कोर्स, छात्रों और शिक्षकों को मिलेगा विदेशी एक्सपोजर
CM सुक्खू का ऐलान, HPU में बीटेक AI कोर्स, छात्रों और शिक्षकों को मिलेगा विदेशी एक्सपोजर

वीडियोज

Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs
Amitabh Bachchan ने ICU और सर्जरी की वायरल खबरों पर दिया बड़ा अपडेट
Lock Upp 2 में Hina Khan की स्पेशल एंट्री? Shilpa Shinde संग टकराव की चर्चा
CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
Embed widget