एक्सप्लोरर

Himachal News: HRTC कर्मियों के वेतन में देरी को लेकर घिरी हिमाचल सरकार, सीएम ने दी सफाई, जानें क्या कहा?

HRTC: विपक्ष के आरोपों पर सीएम सुक्खू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को इस बात का भी जवाब देना चाहिए कि अपनी सरकार के दौरान आखिर ड्राइवर-कंडक्टर का तीन साल का ओवरटाइम क्यों नहीं दिया?

CM Sukhu On HRTC Employees Salary: हिमाचल पथ परिवहन निगम (Himachal Road Transport Corporation) को प्रदेश की लाइफ लाइन कहा जाता है लेकिन निगम में काम कर रहे करीब 12 हजार कर्मचारियों को अब तक इस महीने का वेतन नहीं मिला है. कर्मचारियों के वेतन में देरी के चलते सरकार की खूब किरकिरी हो रही है. इस बीच हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बयान सामने आया है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है क जल्द ही हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों को वेतन मिलेगा. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार व्यवस्था ठीक करने में जुटी हुई है. विपक्ष के आरोपों पर सीएम सुक्खू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को इस बात का भी जवाब देना चाहिए कि अपनी सरकार के दौरान आखिर ड्राइवर-कंडक्टर का तीन साल का ओवरटाइम क्यों नहीं दिया? मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उन्होंने सत्ता में आने के बाद कर्मचारियों का आधा ओवर टाइम दे दिया है, जबकि सरकार बचा हुआ ओवर टाइम भी जल्द देगी.

हमारी सरकार को बदनाम करने की हो रही कोशिश- CM सुक्खू 
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उन्हें सुबह से ही दिल्ली के बड़े पत्रकारों के फोन आ रहे हैं. बड़े पत्रकार एचआरटीसी (HRTC) कर्मचारियों के वेतन के बारे में सवाल पूछ रहे हैं. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उनकी सरकार के खिलाफ साजिश की जा रही है. कुछ लोग उनकी सरकार को बदनाम करना चाहते हैं. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि एचआरटीसी के कर्मचारी निगम के तहत आते हैं, जबकि सरकार के तहत आने वाला कोई भी ऐसा कर्मचारी नहीं है जिसका वेतन अब तक नहीं दिया गया हो. उन्होंने कहा कि मीडिया को सचिवालय में काम कर रहे कर्मचारियों से भी उनके वेतन के बारे में सवाल पूछना चाहिए.

'10 साल में हिमाचल बनेगा सबसे अमीर राज्य'
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उनकी सरकार हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था को ठीक करने का काम कर रही है. आने वाले पांच साल में अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाया जाएगा और 10 साल के अंदर हिमाचल प्रदेश पूरे देश का सबसे अमीर और समृद्ध राज्य बन कर उभरेगा. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सालों से हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों को हर महीने की 15 तारीख के बाद ही तनख्वाह मिलती आई है. जल्द ही इस महीने की तनख्वाह भी दे दी जाएगी. ऐसे में कर्मचारियों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है.

यह भी पढ़ें: Mohan Bhagwat Una Visit: तीन दिन के हिमाचल प्रवास पर पहुंचे RSS प्रमुख मोहन भागवत, स्वयंसेवकों ने किया जोरदार स्वागत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला में सियासी संग्राम, CTO चौक पर BJP-SFI में झड़प, शाम को कांग्रेस का भाजपा दफ्तर पर घेराव
शिमला में सियासी संग्राम, CTO चौक पर BJP-SFI में झड़प, शाम को कांग्रेस का भाजपा दफ्तर पर घेराव
CM सुक्खू का ऐलान, HPU में बीटेक AI कोर्स, छात्रों और शिक्षकों को मिलेगा विदेशी एक्सपोजर
CM सुक्खू का ऐलान, HPU में बीटेक AI कोर्स, छात्रों और शिक्षकों को मिलेगा विदेशी एक्सपोजर
हिमाचल में युवाओं को नशे से बचाने के लिए सुक्खू सरकार का बड़ा कदम, पंचायत स्तर पर होंगे खेल
हिमाचल में युवाओं को नशे से बचाने के लिए सुक्खू सरकार का बड़ा कदम, पंचायत स्तर पर होंगे खेल
हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर, कांगड़ा में कई मकान क्षतिग्रस्त; तीन लोग घायल
हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर, कांगड़ा में कई मकान क्षतिग्रस्त; तीन लोग घायल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget