एक्सप्लोरर

Mohan Bhagwat Una Visit: तीन दिन के हिमाचल प्रवास पर पहुंचे RSS प्रमुख मोहन भागवत, स्वयंसेवकों ने किया जोरदार स्वागत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक प्रमुख मोहन भागवत तीन दिवसीय हिमाचल प्रवास पर पहुंचे हैं. इस दौरान वे जिला हमीरपुर में चल रहे आरएसएस के उत्तर क्षेत्र संघ शिक्षा के द्वितीय वर्ष कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.

Mohan Bhagwat in Himachal: राष्ट्रीय स्वयंसेवक के प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) तीन दिवसीय हिमाचल प्रवास पर पहुंचे हैं. बुधवार सुबह ऊना रेलवे स्टेशन पहुंचने पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का स्वयंसेवकों ने जोरदार स्वागत किया. मोहन भागवत कड़ी सुरक्षा के बीच वंदे भारत ट्रेन से ऊना पहुंचे. मोहन भागवत के हिमाचल दौरे के बीच सुरक्षा एजेंसी अभी अलर्ट पर हैं. ऊना पहुंचने के बाद भागवत हमीरपुर के लिए रवाना हो गए.

हमीरपुर में चल रहा द्वितीय वर्ष वर्ग

राष्ट्रीय स्वयंसेवक प्रमुख मोहन भागवत अगले तीन दिन तक हमीरपुर के टिप्पर (RSS Office Una) में बने आरएसएस कार्यालय में प्रवास करेंगे. यहां पर उत्तर क्षेत्र संघ शिक्षा का द्वितीय वर्ष चल रहा है. इसमें देश के पांच अलग-अलग राज्यों के 260 स्वयंसेवक हिस्सा ले रहे हैं. यह वर्ग 4 जून को शुरू हुआ था, जो 25 जून तक चलेगा. मोहन भागवत इसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए हिमाचल पहुंचे हैं. इस दौरान स्वयंसेवकों को मोहन भागवत का मार्गदर्शन भी मिलेगा.

स्वयंसेवक सुनेंगे मोहन भागवत का संबोधन

वर्ग कार्यवाह डॉ. चंद्र प्रकाश और सर्व अधिकारी अशोक शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम में स्वयंसेवकों को संघ प्रमुख का संबोधन भी सुनने को मिलेगा. इस दौरान मोहन भागवत से मुलाकात करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कई बड़े नेता भी हमीरपुर पहुंच सकते हैं.

नड्डा भी हिमाचल दौरे पर

इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी हिमाचल दौरे पर हैं. अपने तीन दिवसीय दौरे पर जगत प्रकाश नड्डा ने कई बड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. साथ ही नड्डा ने हिमाचल के अलग-अलग हिस्सों में जाकर बड़ी रैलियों को भी संबोधित किया. जेपी नड्डा का हिमाचल दौरा लोकसभा चुनाव के लिए हिमाचल बीजेपी का शंखनाद माना जा रहा है. बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का आज हिमाचल दौरे का आखिरी दिन है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 18 IAS और 16 HPAS अधिकारियों के ट्रांसफर
हिमाचल सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 18 IAS और 16 HPAS अधिकारियों के ट्रांसफर
हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए चेतावनी जारी; फ्लैश फ्लड और भूस्खलन का खतरा
हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए चेतावनी जारी; फ्लैश फ्लड और भूस्खलन का खतरा
कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर जोर, धर्मशाला में होगी बैठक; राम मंदिर और नीट बनेगा मुद्दा
कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर जोर, धर्मशाला में होगी बैठक; राम मंदिर और नीट बनेगा मुद्दा
'हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में बीजेपी नहीं...', CM सुक्खू का बड़ा दावा
'हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में बीजेपी नहीं...', CM सुक्खू का बड़ा दावा

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस गायब होने के तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस गायब होने के तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
Embed widget